CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fire brigade worth Rs 35 lakh missing : फाइल भी लापता-नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल

Fire brigade worth Rs 35 lakh missing : फाइल भी लापता-नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल

By Newsdesk Admin
01/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 1 मई I नगर पालिका खैरागढ़ में 35 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई फायर ब्रिगेड वाहन के वर्षों से लापता होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि वाहन का कोई पता नहीं है, वहीं उससे जुड़ी खरीद फाइल भी गायब बताई जा रही है। (Fire brigade worth Rs 35 lakh missing)

Contents
  • बीमा क्लेम के बाद भी नहीं हुई वापसी : Fire brigade worth Rs 35 lakh missing
  • प्रशासन ने मांगी जानकारी

इस पूरे मामले ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, अविभाजित राजनांदगांव जिले के समय गौण खनिज मद से नगर पालिका को दो किश्तों में करीब 35 लाख रुपये जारी किए गए थे। पहली किश्त में 13.13 लाख रुपये से वाहन का चेसिस खरीदा गया, जबकि दूसरी किश्त में 21 लाख रुपये से अधिक खर्च कर फायर ब्रिगेड को तैयार किया गया। अक्टूबर 2020 में यह वाहन नगर पालिका को सौंपा गया था।

कुछ समय तक उपयोग में रहने के बाद वाहन अमलीडीह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद उसे मरम्मत के लिए भेजा गया। इसके बाद से वाहन वापस नहीं लाया गया और आज तक उसका कोई स्पष्ट पता नहीं है।

बीमा क्लेम के बाद भी नहीं हुई वापसी : Fire brigade worth Rs 35 lakh missing

बताया जा रहा है कि नगर पालिका ने वर्ष 2023 में बीमा कंपनी के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में दावा दायर किया था, जिसमें करीब 8 लाख रुपये का सेटलमेंट भी हुआ। इसके बावजूद वाहन को वापस लाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई।

सूत्रों के अनुसार, जिस गैरेज में वाहन खड़ा है, उसका किराया करीब 7 लाख रुपये तक पहुंच चुका है, जिससे मामले में लापरवाही और बढ़ती नजर आ रही है।

प्रशासन ने मांगी जानकारी

इस मामले पर खैरागढ़ एडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। उन्होंने बताया कि सीएमओ से जवाब-तलब कर पूरे मामले की जांच की जाएगी।

फायर ब्रिगेड जैसी जरूरी सेवा का वर्षों तक उपयोग से बाहर रहना और जिम्मेदार अधिकारियों के पास स्पष्ट जवाब न होना, कई सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और लापता वाहन की वास्तविक स्थिति क्या सामने आती है।

रायपुर में दुकानों पर चोर गिरोह का तांडव, ज्वेलरी और कपड़ों की दुकानों से लाखों का माल पार, 9 गिरफ्तार
Delhi Riots 2020: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत अर्जी खारिज, जेल में ही रहेंगे
दो बाइक पर आए 6 बदमाशों ने हार्डवेयर दुकानदार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं
नक्सलियों ने नेशनल हाईवे पर ट्रक में लगाई आग, बस को बनाया बंधक, फिर यात्रियों को छोड़ा
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की तैयारी तेज़, चुनाव आयोग ने रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?