CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ambikapur Manuscript : 60 साल पुरानी पत्रिका कैसे बची रह गई, अंबिकापुर में मिली दुर्लभ पाण्डुलिपि ने बढ़ाई दिलचस्पी

Ambikapur Manuscript : 60 साल पुरानी पत्रिका कैसे बची रह गई, अंबिकापुर में मिली दुर्लभ पाण्डुलिपि ने बढ़ाई दिलचस्पी

By Newsdesk Admin
01/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 1 मई I अंबिकापुर के गोधनपुर क्षेत्र में हस्तलिखित मासिक पत्रिका उदगार की दुर्लभ पाण्डुलिपि के चार अंक (Ambikapur Manuscript) प्राप्त हुए हैं, जो पूर्व प्राचार्य दिवाकर शर्मा के पास सुरक्षित पाए गए हैं। यह पत्रिका वर्ष 1965 में नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकार स्वर्गीय लक्षणधारी मिश्र द्वारा प्रारंभ की गई थी,

जिसका पहला अंक मई 1965 में प्रकाशित हुआ था। राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत इन पाण्डुलिपियों का लोकेशन जियो-टैग करने का कार्य सर्वेयर अनूप बड़ा द्वारा किया गया।

यह पाण्डुलिपियां अपने आप में विशिष्ट हैं, जिनमें प्रत्येक लेख को आकर्षक चित्रों के साथ सुसज्जित किया गया है। लगभग 50 पृष्ठों की इस पत्रिका के मई, जुलाई, अगस्त एवं अक्टूबर माह के अंक वर्तमान में सुरक्षित हैं। समय के प्रभाव से पाण्डुलिपियों की स्याही कई स्थानों पर धुंधली हो गई है तथा कागज भी क्षतिग्रस्त होने लगा है।

ऐसे में दिवाकर शर्मा द्वारा इनके संरक्षण हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। वे इनकी सामग्री को पुनः हस्तलिखित रूप में सुरक्षित करने का कार्य कर रहे हैं, जो पूर्वजों की अमूल्य धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में सराहनीय पहल है।

पत्रिका का संपादन स्वर्गीय लक्षणधारी मिश्र एवं मो. यासीन द्वारा किया गया था, जबकि प्रसिद्ध कवि स्वर्गीय अनिरुद्ध नीरव ने इसे सुंदर सुलेख में लिपिबद्ध (Ambikapur Manuscript) किया था। उदगार में उस समय के समसामयिक विषयों पर आधारित लेख, गीत, कहानियां, कविताएं एवं कुंडलियां जैसी उच्चस्तरीय साहित्यिक सामग्री का समावेश किया गया है।

इस पत्रिका में तत्कालीन प्रतिष्ठित साहित्यकारोंकृकेशव प्रसाद शर्मा, श्याम सुंदर बेचैन, शिवपूजन प्रसाद, मो. यासीन, देवनारायण सिंह, जनार्दन प्रसाद पाण्डेय एवं प्रो. ईश्वर दत्त द्विवेदीकृका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस पत्रिका की केवल एक ही प्रति हस्तलिखित रूप में तैयार की जाती थी, जिसे पाठकों द्वारा बारी-बारी से पढ़ा (Ambikapur Manuscript) जाता था। इतना ही नहीं, पाठक एवं आलोचक पत्रिका के खाली स्थानों पर ही अपने विचार भी अंकित करते थे, जो इसे एक अनूठा और जीवंत साहित्यिक प्रयोग बनाता है।

निश्चित रूप से भारत सरकार द्वारा संचालित पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान भारतीय ज्ञान परंपरा को संरक्षित एवं प्रसारित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, और उदगार जैसी पाण्डुलिपियों का संरक्षण इस दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Congress Leadership Controversy : प्रदेशाध्यक्ष बैज के नेतृत्व पर चौबे के बयान से बढ़ा सियासी तापमान, अब सफाई
Chhattisgarh Agriculture News : सरसों ने दिलाया बंपर मुनाफा! आत्मा योजना से किसान की चमकी किस्मत
Delhi Crime: दिल्ली में OLA कैब ड्राइवर का अपहरण और लूट, पुलिस ने किया सनसनी खेज खुलासा
चकाचक होंगी जवाहर नगर की सड़कें, MLA रिकेश की पहल से मिलियन plus सिटी अंतर्गत 40 लाख स्वीकृत
Green Packaging Initiative : बस्तर के उद्योगों में ग्रीन पैकेजिंग की नई पहल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pushpak Express Accident News
Pushpak Express Accident News : चलती ट्रेन की खिड़की से लटका मिला युवक का शव

Pushpak Express Accident News :पुलिस यह पता लगाने…

Smart Electricity Meter
Smart Electricity Meter : 36 हजार का बिजली बिल आया, मीटर उखाड़कर दफ्तर पहुंचे लोग

Smart Electricity Meter  : स्मार्ट मीटर और बढ़े…

Bastar Heavy Rain
Bastar Heavy Rain : बस्तर में बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; कई गांवों का संपर्क टूटा

Bastar Heavy Rain :मौसम विभाग ने अगले कुछ…

Bhupesh Baghel Relief
Bhupesh Baghel Relief : भूपेश बघेल के खिलाफ चल रही सुनवाई पर फिलहाल रोक

Bhupesh Baghel Relief : जांच के बाद एजेंसी…

Bilaspur Farmer Death 
Bilaspur Farmer Death : बाड़ी में मिला शादीशुदा किसान का शव

Bilaspur Farmer Death :परिजनों के आरोपों के आधार पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?