CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रिकेश के बढ़ते प्रभाव और लोकप्रियता से बौखला गए हैं कांग्रेसी, भूपेश वैशाली नगर से रिकेश के खिलाफ चुनाव लड़ कर दिखाएं – अरोरा

रिकेश के बढ़ते प्रभाव और लोकप्रियता से बौखला गए हैं कांग्रेसी, भूपेश वैशाली नगर से रिकेश के खिलाफ चुनाव लड़ कर दिखाएं – अरोरा

By Newsdesk Admin
09/11/2024
Share

⭕ बलौदा बाजार में कांग्रेसी विधायक जब शांति में क्रांति कर रहे थे तब क्या मुंह में दही जमी थी….?

सीजी भास्कर, 09 नवंबर। भिलाई नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र सिंह अरोरा ने कहा है कि वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन की राजनीतिक उपलिब्धयां, निरंतर बढ़ते प्रभाव और जन लोकप्रियता से कांग्रेसी घबरा गए हैं। इस बौखलाहट का ही परिणाम है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जैसे वरिष्ठ नेता रिकेश सेन के खिलाफ एक छोटी सी घटना की बगैर पूरी जानकारी कुछ सेकंड की वीडियो क्लिपिंग सोशल प्लेटफार्म पर पोस्ट कर रहे हैं। इससे बड़ी दुर्भाग्य की बात और क्या हो सकती है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के पास देश हित का कोई मुद्दा नहीं है, भिलाई की एक छोटी सी घटना को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता प्रतिक्रिया जाहिर करने में व्यस्त हैं।

श्री अरोरा ने कहा कि कांग्रेस के ये नेता तब कहां थे जब इनके एक विधायक बलौदा बाजार में शांति पर क्रांति और लोकतंत्र की आड़ में अराजकता फैलाते हुए कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय फूंकवा दिए। तब इनके मुंह में दही क्यों जमा हुआ था। जब सूरजपुर में इनके छात्र विंग एनएसयूआई का कार्यकर्ता एक पुलिस जवान की मासूम बेटी और पत्नी को मार डाला, तब इनकी संवेदनाएं क्यों नहीं जागीं, इनका मानवीय दृष्टिकोण कहां तब कहां था? आज भिलाई की एक छोटी सी घटना जिसमें विधायक रिकेश सेन भीड़ और कोलाहल के बीच गुस्साए युवक को समझा रहे थे, उसको कांग्रेसी नेता मुद्दा बना रहे हैं।

अरोरा का कहना है कि पिछड़ा वर्ग और उनमें भी अति पिछड़ा वर्ग नाई समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले सच्चे छत्तीसगढ़िया और लगातार पांच बार पार्षद निर्वाचित, रिकॉर्ड मतों के अंतर से विधानसभा चुनाव जीतने वाले रिकेश सेन की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस खास तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना राजनीतिक वजूद खतरे में महसूस हो रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल करने से उनकी बौखलाहट साफ नजर आ रही है। विधायक निर्वाचित होने के बाद रिकेश सेन न केवल अपने क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं और विकास कार्य करवा रहे हैं बल्कि सामाजिक और धार्मिक रूप से भी अपने क्षेत्र को आगे बढ़ाते हुए मजबूत कर रहे हैं। लगातार अर्जित लोकप्रियता के बूते ही आज रिकेश सेन एक ‘कद्दावर शख्सियत’ बन गए हैं। यही बात कांग्रेस को पच नहीं रही है।

अरोरा ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर भूपेश बघेल में दम है तो वे अगला विधानसभा चुनाव वैशाली नगर से रिकेश सेन के खिलाफ लड़ने का ऐलान अभी से कर दें। अपनी कश्ती डगमगाती देख भ्रामक सूचना और नफरत न फैलाएं। भिलाई सौहार्द्र और समभाव की नगरी है। यहां मत भिन्नता हो सकती है, मन भेद नहीं। जिस तालाब के नामकरण को लेकर कांग्रेसी बखेड़ा खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे, उसका उसी समय पटाक्षेप हो गया था।

SDO Bribe Case : बलौदाबाजार में एसडीओ 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
Tribal Gaurav Diwas Chhattisgarh : पीएम मोदी के संबोधन का प्रसारण और मुख्यमंत्री के संदेश का होगा वाचन
Dark Web Search Trail: रायपुर में पकड़े गए दो किशोरों के डिजिटल नेटवर्क की जांच गहराई तक पहुंची
Balodabazar Deer Fawn Rescue: खेत में मिला हिरण का बच्चा, ग्रामीणों ने दिखाई इंसानियत की मिसाल
Resort Party Violence in Bhilai: लाइट बंद होते ही भड़का बवाल, गैंग के साथ लौटे युवक, चाकू-डंडे से हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp

Celebratory firing during wedding ceremony : पुलिस ने दर्ज की FIR

Celebratory firing during wedding ceremony

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

SHG Food Project India : फिर से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला रेडी टू ईट निर्माण का कार्य, सीएम ने 10 समूहों को सौंपा अनुबंध पत्र

11/07/2025
अपराधछत्तीसगढ़

दिल दहला देने वाली वारदात: 4 महीने की मासूम बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत, खेत के गड्ढे में मिला शव…

14/07/2025
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

🛑 कवर्धा जिले के बिरनपुर में चाकूबाजी ⭕ आरोपी ने कई लोगों पर किया चाकू से हमला ⭕ एक की मौत ⭕ चार लोग घायल, भूपेश ने कहा – “अब किस मुंह से गृह मंत्री बने रहेंगे विजय शर्माजी..❓

27/09/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

PM Modi ने Bilaspur में जिस पावर प्लांट का किया शिलान्यास, उसपर Bhupesh Baghel ने उठाए सवाल

01/04/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?