CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में Insta पर LIVE मर्डर प्लान, दुर्ग SP के पास पहुंचा वीडियो, फिर छावनी पुलिस ने बदमाशों का किया ऐसा हाल कि बोल उठे – रील बनाना पाप है

भिलाई में Insta पर LIVE मर्डर प्लान, दुर्ग SP के पास पहुंचा वीडियो, फिर छावनी पुलिस ने बदमाशों का किया ऐसा हाल कि बोल उठे – रील बनाना पाप है

By Newsdesk Admin
10/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 10 नवंबर। इंस्टा पर लाइव चैटिंग के जरिए हत्या की प्लानिंग करना बदमाशों को भारी पड़ गया। बदमाश भिलाई के कैंप क्षेत्र में किसी युवक की हत्या का प्लान बना रहे थे। यह वीडियो दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला के पास पहुंचा और इसके बाद छावनी पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनकी जमकर खबर ली और उनका जुलूस भी निकाला।

देखिए जुलूस का विडियो

https://www.facebook.com/share/v/17nnaiXGsL/?mibextid=oFDknk

आपको बता दें कि दो दिन पहले छठ पर्व के दौरान दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला के पास एक वीडियो आया। जैसे ही वीडियो मिला पुलिस अलर्ट हुई और छावनी सीएसपी हरीश पाटिल और छावनी प्रभारी चेतन चंद्राकर को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। इस वीडियो में भिलार्ड के दो आरोपी और अम्लेश्वर के कोपेडीह का एक आरोपी शामिल हैं। ये सभी छठ के दिन भिलाई पावर हाउस पहुंचे। छठ पूजा से पहले ही कैंप एक 18 नंबर रोड निवासी किसी लक्की शर्मा नाम के युवक की हत्या की बात कर रहे थे। वीडियो के आधार पर युवकों को पहचान के लिए छावनी पुलिस ने अमलेश्वर पुलिस से संपर्क किया गया। इसके बाद पुलिस ने खुर्सीपार के शिवाजी नगर चंद्रमा चौक में रहने वाले बॉबी सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ में बॉबी सिंह ने पुलिस को बताया कि अमलेश्वर निवासी संदीप शर्मा ने हत्या की प्लानिंग की है। इसके बाद अमलेश्वर थाना क्षेत्र के कोपेडीह शिव वाटिका फेस-1 निवासी संदीप शर्मा और मनीष दास मानिकपुरी गिरफ्तार किया गया। वहीं वीडियो में दिख रहा एक अन्य आरोपी फरार है।

छावनी पुलिस के अनुसार आरोपी संदीप शर्मा ने माना है कि उन लोगों ने कैंप एक 18 नंबर रोड निवासी लक्की शर्मा की हत्या का प्लान बनाया। संदीप ने बताया कि उसकी पत्नी को लक्की शर्मा अपने पास पत्नी बनाकर रखा हुआ और दोनों ने आपस में शादी कर ली है। आरोपी संदीप को उसकी पत्नी ने छोड़ दिया इसके कारण वह लक्की शर्मा से रंजिश रख रहा था। उसकी हत्या करने की प्लानिंग की। पुलिस ने इस मामले में संदीप शर्मा, मनीष दास मानिकपुरी और बॉबी सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

बड़ी खबर : महाकुंभ 2025 के लिए सरकार ने शुरू की तैयारियां, AI कैमरे से लैस चलेंगी 900 स्पेशल ट्रेनें
भिलाई के खुर्सीपार में युवक का मोबाइल छीन भागे, मिल जाने पर 10 से 12 लोगों ने बोला हमला, घेर कर मारा चाकू, घायल हास्पीटल में भर्ती
अहमदाबाद में क्रैश हुए प्लेन में पत्नी के साथ बैठे थे डॉ हितेश, भांजी का बर्थडे पर जा रहे थे लंदन..
दिल दहलाने वाली वारदात: मां ने बेटी की हत्या कर प्रेमी संग की पार्टी, पति पर फंसाने की रची साजिश
दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार दो ट्रकों के बीच फंस चकनाचूर हुई कार, बीटेक के 4 स्टूडेंट सहित 5 की मौत, कार की छत और दरवाजा काटकर बाहर निकाले गए शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?