सीजी भास्कर, 4 मई । बिल्हा थाना क्षेत्र में जनगणना कार्य के दौरान एक शिक्षक के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (Teacher on census duty beaten up)
ड्यूटी के दौरान हुआ विवाद : Teacher on census duty beaten up
कसडोल निवासी शिक्षक नेतराम पैकरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे ग्राम घोघरा में जनगणना ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान स्थानीय निवासी निर्मल कुमार कांत ने उनसे विवाद किया और “तुम कौन हो, क्या करने आए हो” कहकर शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट की।
त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तारी
मामला दर्ज होते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार कर ली।
न्यायालय में पेश, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इसके साथ ही उसके खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। मामले में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की भूमिका रही।


