CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Retired constable’s son’s stunt : पुलिस ने लगाया जुर्माना और दी चेतावनी

Retired constable’s son’s stunt : पुलिस ने लगाया जुर्माना और दी चेतावनी

By Newsdesk Admin
04/05/2026
Share

सीजी भास्कर 4 मई I छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रिटायर्ड आरक्षक के बेटे ने बाइक को एक पहिए पर चलाते हुए वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस पर 2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। (Retired constable’s son’s stunt)

Contents
  • वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई : Retired constable’s son’s stunt
  • युवक की पहचान और पृष्ठभूमि
  • बिना हेलमेट किया खतरनाक स्टंट
  • पूछताछ में युवक ने मानी गलती
  • जुर्माना और सख्त फटकार
  • युवक ने मांगी माफी
  • SSP की सख्त चेतावनी

वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई : Retired constable’s son’s stunt

घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो हुंकराडीपा-तमनार रोड का है, जिसमें युवक खतरनाक तरीके से स्टंट करता नजर आया। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू की और मामले की पुष्टि की।

युवक की पहचान और पृष्ठभूमि

स्टंट करने वाले युवक की पहचान शाश्वत सिदार (20) के रूप में हुई है, जो ग्राम कुंजेमुरा का रहने वाला है। उसके पिता नरेंद्र सिदार रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं।

बिना हेलमेट किया खतरनाक स्टंट

युवक ने बिना हेलमेट पहने सार्वजनिक सड़क पर बाइक स्टंट करते हुए रील बनाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यह स्टंट न सिर्फ नियमों का उल्लंघन था, बल्कि हादसे का कारण भी बन सकता था।

पूछताछ में युवक ने मानी गलती

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने कार्रवाई करते हुए युवक को चिन्हित किया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वीडियो उसी ने बनाया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था।

जुर्माना और सख्त फटकार

पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 2 हजार रुपए का चालान काटा। साथ ही उसे समझाइश दी गई कि इस तरह की स्टंटबाजी बेहद खतरनाक है और गंभीर हादसों को जन्म दे सकती है। युवक को कड़ी फटकार भी लगाई गई।

युवक ने मांगी माफी

कार्रवाई के बाद युवक ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी और कहा कि वह आगे से ट्रैफिक नियमों का पालन करेगा और बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनेगा।

SSP की सख्त चेतावनी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है। सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करना गलत और खतरनाक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे कोई भी हो, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (Retired constable’s son’s stunt)

Mungeli Crime News : मुंगेली में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 64,500 रुपये की संपत्ति बरामद
Simplex Castings Bhilai Fraud : सिम्पलेक्स कास्टिंग्स में ₹65.68 लाख की बड़ी धोखाधड़ी, लेबर ठेकेदार ने डकारे मजदूरों के PF और टैक्स के पैसे, FIR दर्ज
Bilaspur CRPF Constable Death : कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से था तैनात
Bilaspur online betting : ‘खिलाड़ी बुक’ पैनल से चल रहा था खेल, 13 लाख कैश समेत 4 गिरफ्तार
Prakash Industries Champa Accident : धधकती भट्टी से निकला मौत का लावा, बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे 6 कर्मचारी!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Politics
Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ में नेताओं के बीच बहस का दौर तेज, अब अस्पताल से कोल माइंस तक चुनौती

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों सार्वजनिक बहस…

Chain Snatching
Chain Snatching : शौक पूरे करने इंजीनियरिंग छात्र बने चेन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे युवक-युवती पर भिलाई…

Raipur Traffic Hackathon
Raipur Traffic Hackathon : रायपुर की ट्रैफिक सुधारने के लिए मिले 457 सुझाव, 27 सितंबर को होगा बड़ा फैसला

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए आयोजित…

BSP Accident
BSP Accident : बीएसपी ब्लास्ट फर्नेस में पुशर कार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत

भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-6 में…

Suryakant Tiwari
Suryakant Tiwari : कोल लेवी घोटाला, सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान को आयकर विभाग ने किया सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

कोल लेवी घोटाले में आयकर विभाग ने बड़ी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?