CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » RERA crackdown on Humming Kotri project : 1 लाख का जुर्माना, 60 दिन का अल्टीमेटम

RERA crackdown on Humming Kotri project : 1 लाख का जुर्माना, 60 दिन का अल्टीमेटम

By Newsdesk Admin
04/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 4 मई । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कचना स्थित हम्मिंग कोट्री आवासीय प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। छत्तीसगढ़ भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (RERA) ने प्रोजेक्ट में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध न कराने और नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए बिल्डर पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही 60 दिनों के भीतर सभी जरूरी सुविधाएं पूरी करने का निर्देश दिया गया है। (RERA crackdown on Humming Kotri project)

Contents
  • रहवासियों ने की थी शिकायत : RERA crackdown on Humming Kotri project
  • अधूरी सुविधाओं से नाराजगी
  • RERA का सख्त फैसला

रहवासियों ने की थी शिकायत : RERA crackdown on Humming Kotri project

प्रोजेक्ट के निवासी अजय अग्रवाल और अतुल अग्रवाल ने RERA में अपील दायर की थी। शिकायत में बताया गया कि तय समय के बावजूद कई बुनियादी सुविधाएं अधूरी हैं। इनमें बैडमिंटन कोर्ट, लॉन, क्लब हाउस और सीवरेज सिस्टम में RCC चैंबर जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं।

अधूरी सुविधाओं से नाराजगी

रहवासियों के अनुसार, स्विमिंग पूल में इनलेट-आउटलेट सिस्टम नहीं है, क्लब हाउस में सोलर सिस्टम लगाने का वादा पूरा नहीं किया गया। इसके अलावा, इमारत की दीवारों में सीलन, STP के कंट्रोल पैनल में खराबी और गार्डन के फव्वारे का बंद होना जैसी समस्याएं भी सामने आई हैं।

RERA का सख्त फैसला

मामले की सुनवाई करते हुए RERA अध्यक्ष संजय शुक्ला ने रहवासियों के पक्ष में फैसला सुनाया। प्राधिकरण ने न केवल 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया, बल्कि अधिकृत अधिकारी सुमित डडसेना को निर्देश दिया कि 60 दिनों के भीतर सभी कमियों को दूर किया जाए।

RERA ने साफ चेतावनी दी है कि तय समय सीमा में काम पूरा नहीं होने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्रिकेटर और सांसद हरभजन, युवराज और सुरेश रैना के खिलाफ थाना में हुई शिकायत…❓मांगनी पड़ी हरभजन सिंह को माफी, देखिए X पर क्या लिखा
डॉक्टर की खुदकुशी का मामला: वायरल वीडियो पर मांगे गए 5 लाख, सामाजिक बैठक में अपमान के बाद उठाया कदम..
रायपुर का कोटा फाटक जल्द होगा बंद, 10 हजार से ज्यादा लोग होंगे प्रभावित, रेलवे कर रहा सर्वे
Raipur Minor Drivers : नाबालिग वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती, 61 छात्रों के अभिभावकों की काउंसलिंग
Chhattisgarh Budget 2026-27 Preview: सीएम से मिले वित्त मंत्री, साय बोले—जन-आकांक्षाओं को साधेगा बजट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station :  कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई के बावजूद ट्रेनों…

Learning License :  लर्निंग लाइसेंस से पहले 10 वीडियो देखना जरूरी, 10 सवालों में 6 सही हुए तभी मिलेगी अनुमति

लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए सड़क सुरक्षा…

Canada Plane Crash
Canada Plane Crash :  कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान विमान हादसा, दो भारतीय छात्रों की मौत

फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए विमान हादसे में…

Bilaspur Crime
Bilaspur Crime :  गणेश उत्सव में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, तलवार और लाठी से हमला; युवक की मौत

गणेश उत्सव के दौरान डीजे पर डांस करने…

Janjgir Champa News
Janjgir Champa News : जांजगीर-चांपा में दो अलग घटनाओं में मौत, पेड़ से मिला युवक का शव, छात्र की भी गई जान

जिले में अलग-अलग घटनाओं में 40 साल के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?