CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sushasan Tihar Kabirdham : जमीन पर भोजन, जमीन पर फैसला, मुख्यमंत्री साय ने श्रमिकों के साथ खाया बोरे बासी

Sushasan Tihar Kabirdham : जमीन पर भोजन, जमीन पर फैसला, मुख्यमंत्री साय ने श्रमिकों के साथ खाया बोरे बासी

By Newsdesk Admin
04/05/2026
Share
Sushasan Tihar Kabirdham
Sushasan Tihar Kabirdham

सीजी भास्कर, 4 मई : सुशासन तिहार (Sushasan Tihar Kabirdham) के दौरान आज कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक बेहद आत्मीय और संवेदनशील रूप देखने को मिला। निर्माणाधीन पंचायत भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने न केवल श्रमिकों के साथ बैठकर जमीन पर भोजन किया, बल्कि उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान भी किया।

Contents
  • श्रमिकों के स्नेहपूर्ण आग्रह पर जमीन पर बैठे मुख्यमंत्री
  • भोजन के साथ योजनाओं का फीडबैक
  • पेयजल समस्या पर तत्काल निर्णय

श्रमिकों के स्नेहपूर्ण आग्रह पर जमीन पर बैठे मुख्यमंत्री

निरीक्षण के दौरान वहां कार्यरत महिला श्रमिकों ने मुख्यमंत्री को दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया और श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर उनके टिफिन से पारंपरिक भोजन ग्रहण किया। उन्होंने बड़े चाव से छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े बोरे बासी, पान पुरवा रोटी, चना भाजी, चरोटा भाजी, मुनगा बड़ी और आमा (आम) की चटनी का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह भोजन उनकी अपनी जीवनशैली और मिट्टी से जुड़ा हुआ है।

भोजन के साथ योजनाओं का फीडबैक

मुख्यमंत्री (Sushasan Tihar Kabirdham) ने भोजन के साथ-साथ श्रमिक महिलाओं से बातचीत कर शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा की। महिलाओं ने भी खुलकर अपने अनुभव साझा किए, जिससे मुख्यमंत्री को योजनाओं के क्रियान्वयन का सीधा फीडबैक मिला।

पेयजल समस्या पर तत्काल निर्णय

जब मुख्यमंत्री ने गांव की समस्याओं के बारे में पूछा, तो महिलाओं ने पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण पेयजल की भारी दिक्कत के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि बोरवेल और हैंडपंप गर्मी के दिनों में जवाब दे जाते हैं। मुख्यमंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही कलेक्टर से जानकारी मांगी।

कलेक्टर ने बताया कि क्षेत्र के 26 गांवों के लिए एक विशेष पेयजल पाइपलाइन योजना तैयार है। मुख्यमंत्री ने तुरंत निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट को तत्काल स्वीकृति प्रदान कर धरातल पर काम शुरू किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुशासन का असली अर्थ यही है कि जनता की समस्याओं का समाधान समय पर और प्रभावी ढंग से हो।

Viral Video : तालिबानी सजा, सरपंच ने युवक को बांधकर की बेरहमी से पिटाई, Video वायरल… जानिए पूरा मामला
MNREGA : मनरेगा की हत्या…! केंद्र सरकार ने काम का अधिकार छीना : सेंथिल
Bastar Heavy Rain : मूसलाधार बारिश से तबाही, उफनती नदियों ने तोड़ा सैकड़ों गांवों का संपर्क
सीमेंटीकरण के लिए 49 लाख की स्वीकृति, MLA रिकेश ने डिप्टी CM साव का जताया आभार
Chhattisgarh Aashirwad Ka Diya : सड़क किनारे मीरा के पसरे पर पहुंचे CM साय, खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ACB Trap
ACB Trap : डायवर्शन के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, एसीबी ने SDM कार्यालय में पकड़ा

एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने रिश्वतखोरी के…

Government Land Fraud
Government Land Fraud : सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कर बेचने का मामला, SDM ने 3 पर FIR के दिए निर्देश

सरगुजा के लालमाटी में सरकारी जमीन को निजी…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : रायपुर निगम में अनोखा प्रदर्शन, आवेदन पत्रों की माला पहनकर जताया विरोध

रायपुर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को अपनी…

Cattle Smuggling
Cattle Smuggling : साजा में मवेशी तस्करी के दो मामले, 6 आरोपी गिरफ्तार, 13 मवेशी और 3 पिकअप जब्त

बेमेतरा के साजा थाना क्षेत्र में मवेशियों को…

Gyanesh Kumar
Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, चुनाव आयोग को नोटिस; एसआईआर पर भी उठे सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?