CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बेटी की ससुराल से पिता और भाई ने मिलकर उड़ा दिए 24 लाख की ज्वेलरी और कैश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेटी की ससुराल से पिता और भाई ने मिलकर उड़ा दिए 24 लाख की ज्वेलरी और कैश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
11/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 11 नवंबर। पिता ने बेटे के साथ मिलकर अपनी ही बेटी के ससुराल से 24 लाख रुपये के जेवरात की चोरी को अंजाम दे दिया। दोनों ने उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब घर के सभी लोग एक दावत में गए हुए थे। पुलिस ने आरोपी पिता-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, मामले में पूछताछ जारी है।

आपको बता दें कि राजस्थान के अजमेर से चोरी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। एक पिता और बेटे ने मिलकर अपनी ही बेटी के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने पिता और बेटे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसका खुलासा करने के साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर चुराए गए 24 लाख रुपये के गहने भी बरामद कर लिए हैं।

अजमेर के दरगाह थाना अधिकारी नरेंद्र जाखड़ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अंदरकोट इलाके की गरीब नवाज कॉलोनी के रहने वाले सीम हुसैन (45 वर्ष) और उनके बेटे शहान (22 वर्ष) को शक के आधार पर पकड़ कर पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक शहान अपनी बहन के घर आता-जाता रहता था और जान पहचान का फायदा उठाकर परिवार जब अंदरकोट में अपने रिश्तेदार के यहां दावत में गया हुआ था, तब पिता के साथ मिलकर चोरी की वारदात अंजाम दे दिया।

बीते 31 अक्टूबर को थाना इलाके के पीर रोड पर रहने वाले मुजफ्फर भारती के घर चोरी की वारदात हो गई थी। चोर उनके घर से करीब 24 लाख रुपये की कीमत के गहने चुरा ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए केस की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने चोरों तक पहुंचने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया। इसके लिए पुलिस की आईटी टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और पीड़ित के परिचितों से पूछताछ की।

इस दौरान साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि मुजफ्फर भारती के ससुर नसीम हुसैन और उसके साले शहान उस्मानी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों बाप-बेटे टूट गए और उन्होंने चोरी की वारदात करना कबूल कर लिया। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। बाद दोनों का कोर्ट से रिमांड पर लेकर उनसे चुराए गए गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से अभी और भी गहनता से पूछताछ की जा रही है। इसमें चोरी की अन्य वारदातें भी खुलने की संभावना है। दोनों बाप बेटे ने अपनी ही बेटी का घर सूना देखकर चोरी को अंजाम दिया था। उन्होंने बेटी के ससुराल के मकान की कुंडी तोड़कर अंदर अलमारी में रखी जूलरी पार कर ली। उन्हें उम्मीद थी कि शायद पुलिस उन पर शक नहीं करेगी लेकिन उनकी चालाकी कोई काम नहीं आई। मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ने पर दोनों की चालाकी सामने आ गई।

पागल कुत्ते का कहर: रायपुर के माना में एक ही दिन में 12 से ज्यादा लोग घायल, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बने शिकार
डोंगरगढ़ रोपवे हादसा: मां बम्लेश्वरी समिति पर FIR, कंपनी और बिजली विभाग में आरोप-प्रत्यारोप..
Raipur Jewellery Fraud Case: रायपुर में सराफा कारोबारी से 5 लाख की ठगी, ज्वैलरी पहनकर ‘पैसे लाते हैं’ कहकर फरार हुआ दंपती
Montha Cyclone : Montha Cyclone मोंथा तूफान का असर…! ओडिशा के रायगढ़ा में रोकी गईं कई यात्री ट्रेनें, विमान सेवाएं भी रद्द
Durg Burn Murder Case : दुर्ग में पत्नी को जिंदा जलाने का मामला, 12 साल बाद पति को उम्रकैद, कोर्ट ने मौत की सजा से किया इनकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Turtle Smuggling Busted : 11 जिंदा कछुओं की तस्करी नाकाम, बाजार में बेचते आरोपी गिरफ्तार

कांकेर जिले के पखांजूर में वन विभाग ने…

Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा

सीजी भास्कर, 25 जुलाई : छत्तीसगढ़ में मानसून …

NEET Protest
NEET Protest : NEET मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 28 जुलाई को रायपुर आएंगे सचिन

सीजी भास्कर, 25 जुलाई :  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के…

Durg Railway Accident
Durg Railway Accident : कुछ सेकंड बचाने की जल्दबाजी ले गई जान

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन (Durg Railway Accident)…

Korba Youth Found Dead
Korba Youth Found Dead : किराए के कमरे में युवक मृत मिला, पुलिस जांच में जुटी

Korba Youth Found Dead :सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?