CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जिले का राजनीतिक माहौल गड़बड़ाया, आदेश का उल्लंघन करने वाले भाजपा के 21 पदाधिकारी 6 वर्ष के लिए निलंबित

जिले का राजनीतिक माहौल गड़बड़ाया, आदेश का उल्लंघन करने वाले भाजपा के 21 पदाधिकारी 6 वर्ष के लिए निलंबित

By Newsdesk Admin
13/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 13 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के निर्देश पर आज बड़ी कार्रवाई की गई है। पार्टी के वरिष्ठों की बात नहीं मानने वाले भंडारा जिले के साकोली, लाखनी और लाखांदुर तहसील के 21 पदाधिकारियों को पार्टी के वरिष्ठों के आदेश का उल्लंघन करने के चलते भारतीय जनता पार्टी से 6 वर्ष के लिए निलंबित किया गया है।

आपको बता दें कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के निर्देश के अनुसार यह कार्रवाई की गई है, जिसकी पुष्टि भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रकाश बालबुद्धे ने की है। निलंबित किए गए पदाधिकारियों में साकोली तहसील से जिला सचिव राधेश्याम मुंगमोडे, शक्ति केंद्र प्रमुख लखन वर्षे, प्राथमिक सदस्य इंद्रायणी कापगते, अनुसूचित जमाती मोर्चा के महामंत्री सत्यपाल मरसकोल्हे, जिला महिला सचिव आशा शेंडे, तहसील उपाध्यक्ष पूजा देशमुख, जिला महिला सचिव भीमावती पटले, जिला महिला उपाध्यक्ष मौना लांजेवार, लाखनी तहसील से जिला उपाध्यक्ष पद्माकर बावनकर, जिला उपाध्यक्ष देवेश नवखरे, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बाला शिवणकर, जिला परिषद सर्कल प्रमुख विनायक शेंडे, अनुसूचित जाति मोर्चा के तहसील अध्यक्ष पंकज रामटेके, तहसील उपाध्यक्ष नितीन रणदिवे, लाखनी शहर महामंत्री विक्रम रोडे, भाजयुमो उपाध्यक्ष उमेश गायधनी, शक्ति केंद्र प्रमुख पंकज चेटूले, शक्ति केंद्र प्रमुख प्रज्वल मेहर, लाखांदुर से तहसील उपाध्यक्ष गिरीश भागडकर का समावेश है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के आदेशों का उल्लंघन करनेवाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इससे जिले का राजनीतिक माहौल गरमाया है। विधानसभा चुनाव में महायुति एवं महाविकास आघाड़ी को बागियों की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह आमगांव-देवरी विस क्षेत्र में दोनों गठबंधनों में बागियों ने पार्टी उम्मीदवारों का सिरदर्द बढ़ा दिया है। ऐसे में पार्टी द्वारा अनुशासन भंग करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह 11 नवंबर को पूर्व जिप सभापति देवराज वड़गाये, भाजपा के पूर्व तहसील अध्यक्ष परसराम फुंडे एवं उपाध्यक्ष गणेश फरकुंडे को पार्टी से निष्कासित किया गया।

भाजपा के जिलाध्यक्ष येशुलाल उपराड़े ने तीनों को निष्कासित किए जाने का पत्र जारी किया है। कुछ दिनों पूर्व भाजपा पदाधिकारी शंकरलाल मंडावी को निष्कासित किया गया। इन्हें भी पार्टी विरोधी कार्य करने के चलते निष्कासित किया गया है, वे विविध पद पर कार्यरत रहे हैं। वहीं अब तहसील में भाजपा के कुछ नेता एवं कार्यकर्ता पार्टी से हटकर सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी मैसेज कर रहे हैं। जिस पर पार्टी द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले- ‘मोदी ने बता दिया कि बचे-खुचे…’
IPL Opening Ceremonies: सलमान खान, कैटरीना कैफ और माधुरी दीक्षित आईपीएल में मचाएंगे धमाल, इस बार 13 शहरों में ओपनिंग सेरेमनी!
Big Break Today : सामान्य सीटों पर भी प्रवेश पा सकेंगे ST SC और OBC के मेधावी छात्र, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
वाराणसी के सबसे चर्चित दालमंडी बाजार को लेकर हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, व्यापारियों में बड़ी राहत!
सुप्रीम कोर्ट ने मानसिक रूप से कमजोर बेटे की कस्टडी अमेरिकी मां को सौंपी, पिता को दिया ये आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?