CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sushasan: अंधेरे में गुजर रही थी जिंदगी, अब सरकारी योजनाओं ने घर में लौटाई उम्मीद

Sushasan: अंधेरे में गुजर रही थी जिंदगी, अब सरकारी योजनाओं ने घर में लौटाई उम्मीद

By Newsdesk Admin
06/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 06 जून। जब हौसले बुलंद हों और शासन का साथ मिल जाए, तो शारीरिक बाधाएं भी प्रगति का रास्ता नहीं रोक सकतीं। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम गोविंदपुर (सरगड़ी) में रहने वाले कृष्णा पहाड़ी कोरवा और उनकी पत्नी अनिता की कहानी आज सुशासन और संवेदनशीलता की जीवंत मिसाल बन चुकी है। विशेष पिछड़ी जनजाति से ताल्लुक रखने वाला यह दंपति दृष्टिबाधित है, लेकिन आज इनके चेहरे की मुस्कान सरकार की अंतिम व्यक्ति तक विकास की प्रतिबद्धता को बयां कर रही है।

Contents
  • प्रधानमंत्री के हाथों मिली खुशियों की चाबी
  • योजनाओं के सुरक्षा कवच और बदला जीवन

प्रधानमंत्री के हाथों मिली खुशियों की चाबी

कृष्णा और अनिता के परिवार के जीवन का सबसे ऐतिहासिक मोड़ राज्य स्थापना की रजत जयंती (2025) के अवसर पर आया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं अपने हाथों से कृष्णा को प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्मित पक्के घर की चाबी सौंपी। यह मात्र एक कंक्रीट का ढांचा नहीं, बल्कि वर्षों के अभाव और असुरक्षा के बाद मिला वह सम्मान था, जिसकी इस दंपति ने कल्पना की थी। अपनी मेहनत और शासकीय अनुदान के मेल से इन्होंने न केवल घर बनाया, बल्कि अपने भविष्य की सुरक्षित बुनियाद भी रखी।

मनरेगा- आत्मनिर्भरता की नई इबारत
पक्के घर के साथ-साथ आर्थिक स्वावलंबन के लिए महात्मा गांधी नरेगा इस परिवार का सबसे बड़ा संबल बना। दृष्टिबाधित होने के बावजूद कृष्णा और अनिता ने हार नहीं मानी। वे मनरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिकों को पानी पिलाने का कार्य करते हैं। वर्ष 2024-25 में 86 दिनों का रोजगार और चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 14 दिनों का काम मिलने से उन्हें दैनिक जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। कृष्णा और अनिता के लिए सुशासन का अर्थ केवल सरकारी सहायता नहीं, बल्कि सम्मान के साथ जीने का अवसर और भविष्य की एक नई किरण है।

योजनाओं के सुरक्षा कवच और बदला जीवन

शासन की बहुआयामी योजनाओं ने इस परिवार के इर्द-गिर्द सुरक्षा का एक घेरा तैयार कर दिया है। अंत्योदय अन्न योजना के तहत राशन की उपलब्धता, आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी मिली, जिससे इलाज की चिंता खत्म हुई और दिव्यांग पेंशन के माध्यम से निरंतर वित्तीय सहायता के साथ सामाजिक सुरक्षा प्राप्त हुआ।

‘अंधेरे से उजाले की ओर’ कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन के सकारात्मक प्रभाव की एक प्रतीकात्मक कहानी है, जो दर्शाती है कि कैसे सरकारी योजनाएं, पारदर्शिता और जवाबदेही आम नागरिकों का जीवन बदल सकती हैं।

PM मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले भिलाई के कांग्रेस नेता को मिली सशर्त जमानत
KTUJM Raipur Development : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कुलपति प्रो. मनोज दयाल की विश्वविद्यालय की प्रगति पर हुई चर्चा
Shram Vibhag : दस या उससे अधिक श्रमिकों वाली दुकानों को श्रम विभाग में कराना होगा ये काम
Chhattisgarh Liquor Scam Bail : सुप्रीम कोर्ट से कवासी लखमा को राहत, बदल सकते हैं सियासी समीकरण
Shaurya Chakra : बहादुरी की मिसाल बने वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री, सम्मानित योद्धाओं की गाथा सुन हुए भावुक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cabinet Decisions Chhattisgarh 2026
Cabinet Decisions Chhattisgarh 2026 : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 125 दिन रोजगार गारंटी, अटल आजीविका समृद्धि हाट और CBG नीति को मंजूरी

सीजी भास्कर, 23 जून :  मुख्यमंत्री Vishnu Deo…

Vaibhav Suryavanshi Team India Jersey
Vaibhav Suryavanshi Team India Jersey : टीम इंडिया की जर्सी पाकर भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, आयरलैंड दौरे से पहले खास पल

सीजी भास्कर, 23 जून : भारतीय क्रिकेट के…

Mahasamund Murder Mystery
Mahasamund Murder Mystery : रेत में दबी मिली युवती की लाश, आधा शव बाहर मिलने से हत्या की आशंका

सीजी भास्कर, 23 जून :  छत्तीसगढ़ के महासमुंद…

India vs Ireland T20 Series
India vs Ireland T20 Series : 72 घंटे में होगा सीरीज का फैसला, नए कप्तानों के साथ आमने-सामने भारत और आयरलैंड

सीजी भास्कर, 23 जून :  भारत और आयरलैंड…

Tilda Thana Gherao
Tilda Thana Gherao : भूपेश बघेल की अगुवाई में तिल्दा थाना घेराव, किसानों और ग्रामीणों के दबाव में दर्ज हुई FIR

सीजी भास्कर, 23 जून : अल्दा-देवरी क्षेत्र के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?