CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में कुएं से निकलने लगा पेट्रोल, लोगों ने बाल्टियों में भर कर निकाला, एरिया किया गया सील, बाल्टी ले रात भर खड़े रहे लोग

छत्तीसगढ़ में कुएं से निकलने लगा पेट्रोल, लोगों ने बाल्टियों में भर कर निकाला, एरिया किया गया सील, बाल्टी ले रात भर खड़े रहे लोग

By Newsdesk Admin
14/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 14 नवंबर। दंतेवाड़ा जिले के गीदम में एक घर के कुएं से अचानक पेट्रोल निकलने लगा, जब शहर के लोगों को इसकी जानकारी मिली तो घर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बाल्टियों से पेट्रोल निकालने लगे। खबर मिलते ही प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। गीदम थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही जवान मौके पर पहुंच गए थे। लोगों की भीड़ को हटाया गया। साथ ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उस पूरे इलाके में रात भर जवानों की ड्यूटी लगाई गई। पुलिस का सख्त पहरा है।

आपको बता दें कि जब इसकी जांच हुई तो पता चला कि करीब 100 मीटर दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप का टैंक फट गया था जिससे पेट्रोल जमीन के अंदर से रिसकर कुएं में जमा हो रहा था। फिलहाल, प्रशासन ने पेट्रोल पंप को बंद करवा दिया है।

गीदम के पुराने बस स्टैंड में बाफना पेट्रोल पंप है। पंप मालिक ने कुछ दिन पहले गीदम पुलिस से शिकायत की थी कि उसके पंप से पेट्रोल की चोरी हो रही है। हर दिन कई लीटर पेट्रोल कम हो रहा है जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। CCTV फुटेज खंगाले गए, आस-पास में मुखबिर लगाकर नजर भी रखी गई लेकिन चोरी की इस गुत्थी की पुलिस समझ नहीं पाई। कल शाम पेट्रोल पंप के ठीक पीछे स्थित वार्ड नंबर-12 के निवासी भोलू जैन के घर के कुएं से पेट्रोल निकलने लगा। घर वालों को पानी में पेट्रोल की गंध आने लगी। जिसके बाद उन्होंने कुएं में बाल्टी डालकर जब पानी निकाला तो उसमें से पेट्रोल निकला। यह खबर जब शहर में फैली तो लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है।

कल देर रात पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। जब मामले की जांच हुई तो पता चला कि पेट्रोल पंप का टैंक फूटा हुआ है जिसका पेट्रोल रिसकर घर के कुएं में जमा हो रहा था। तत्काल जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है। लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम, बिजली विभाग की टीम को भी उस पूरे इलाके में तैनात किया गया है।

नई बाइक की जलन, रैगिंग के आरोप… क्या डिप्रेशन में था जबलपुर मेडिकल कॉलेज का छात्र शिवांश? उलझ गई सुसाइड की कहानी
Movie Set Accident : राम चरण की फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर बड़ा हादसा, कई लोग हुए घायल
Monsoon Session : सदन में जब थम गई आवाजें, पंडवानी की महान विभूति को इस तरह किया गया नमन
Lab-Fire Incident: भावनगर की पैथोलॉजी लैब में अचानक भड़की आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज
‘पाकिस्तान तो कोरमा और कोफ्ता खा रहा है’, PM मोदी के रोटी और गोली वाले बयान पर बोली सपा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?