CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » After killing two sisters-in-law, the accused resorted to terror : मेडिकल स्टोर में पिस्टल दिखाकर मांगी कार

After killing two sisters-in-law, the accused resorted to terror : मेडिकल स्टोर में पिस्टल दिखाकर मांगी कार

By Newsdesk Admin 08/05/2026
Share

सीजी भास्कर 8 मई I रायपुर में दो सालियों की हत्या करने वाले आरोपी जीजा जितेंद्र उर्फ जीतू वर्मा का एक नया वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि ससुराल में फायरिंग करने के बाद आरोपी मोवा स्थित एक अपोलो मेडिकल स्टोर पहुंचा, जहां उसने एक ग्राहक को पिस्टल दिखाकर गाड़ी की चाबी मांगी और स्टोर के भीतर फायरिंग भी की। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। (After killing two sisters-in-law, the accused resorted to terror)

Contents
CCTV में कैद हुई आरोपी की हरकत : After killing two sisters-in-law, the accused resorted to terrorवीडियो कॉल को लेकर शुरू हुआ विवाद, खूनी वारदात में बदला मामलामां के सामने बेटियों को मारी गोलीआरोपी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप“मेरी बहनों से भी करता था छेड़खानी”पहले भी घर में चला चुका था गोली“मेरी बेटियों को छोड़ मुझे मार देता” – मां का दर्दVIP सिक्योरिटी के नाम पर लिया था लाइसेंसी हथियारगन लाइसेंस जारी होने पर उठे सवाल

CCTV में कैद हुई आरोपी की हरकत : After killing two sisters-in-law, the accused resorted to terror

मेडिकल स्टोर के CCTV फुटेज में फायरिंग के बाद कर्मचारी जान बचाकर भागते नजर आए। जानकारी के मुताबिक, आरोपी मौके से फरार होने की कोशिश में था और इसी वजह से गाड़ी की चाबी मांग रहा था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी की पत्नी और मृतक बहनों की बड़ी बहन खिलेश्वरी ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है।

वीडियो कॉल को लेकर शुरू हुआ विवाद, खूनी वारदात में बदला मामला

मंगलवार 5 मई की रात रायपुर के मोवा बाजार इलाके में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बच्ची से वीडियो कॉल पर बात कराने को लेकर हुए विवाद में बाउंसर जितेंद्र वर्मा ने अपनी दो सालियों गीतांजलि वर्मा और दुर्गेश्वरी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मां के सामने बेटियों को मारी गोली

घटना के समय दोनों युवतियों की मां सावित्री बाई भी घर में मौजूद थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद ने उनकी आंखों के सामने ही दोनों बेटियों की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी जबरन घर में घुसा और वीडियो कॉल कराने की जिद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने अचानक पिस्टल निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी।

आरोपी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

आरोपी की पत्नी खिलेश्वरी ने पति पर मारपीट, शराबखोरी और बहनों के साथ छेड़खानी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि शादी के शुरुआती कुछ साल ठीक रहे, लेकिन नौकरी छूटने के बाद जितेंद्र का व्यवहार बदल गया। वह अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था और शक के आधार पर विवाद करता था।

“मेरी बहनों से भी करता था छेड़खानी”

खिलेश्वरी के मुताबिक, आरोपी उसकी दोनों बहनों के साथ भी गलत हरकत कर चुका था। उसने बताया कि परिवार की बदनामी के डर से वह लंबे समय तक चुप रही। इतना ही नहीं, एक अन्य महिला भी आरोपी की छेड़खानी की शिकायत लेकर उसके पास पहुंची थी। (After killing two sisters-in-law, the accused resorted to terror)

पहले भी घर में चला चुका था गोली

परिवार का दावा है कि आरोपी पहले भी कई बार घर की दीवारों पर गोली चला चुका था और पिस्टल दिखाकर धमकाता था। घटना से कुछ दिन पहले भी उसने बंदूक तानी थी, जिसके बाद खिलेश्वरी अपनी बच्ची को लेकर बहन के घर चली गई थी।

“मेरी बेटियों को छोड़ मुझे मार देता” – मां का दर्द

मृतक युवतियों की मां सावित्री बाई ने बताया कि उन्होंने आरोपी को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं माना। उन्होंने कहा कि उनकी दोनों बेटियां उनके सामने तड़पती रहीं और वह हाथ जोड़कर दया की गुहार लगाती रहीं, लेकिन आरोपी नहीं रुका।

VIP सिक्योरिटी के नाम पर लिया था लाइसेंसी हथियार

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जितेंद्र वर्मा के पास लाइसेंसी पिस्टल थी। उसने वर्ष 2020 में वीआईपी सिक्योरिटी और निजी सुरक्षा का हवाला देकर हथियार का लाइसेंस हासिल किया था, जो दिसंबर 2026 तक वैध है।

गन लाइसेंस जारी होने पर उठे सवाल

डबल मर्डर के बाद अब यह सवाल उठ रहे हैं कि हिंसक व्यवहार और घरेलू विवादों के आरोपों के बावजूद आरोपी को हथियार का लाइसेंस कैसे मिला। पुलिस अब जिले में जारी गन लाइसेंसों की समीक्षा करने की बात कह रही है। अधिकारियों का कहना है कि हिंसक प्रवृत्ति या गंभीर विवादों में शामिल लोगों के लाइसेंस निरस्त करने पर भी विचार किया जाएगा।

You Might Also Like

Jashpur Bridge : जशपुर को मिली बड़ी राहत, अब तीन राज्यों के लोगों का सफर होगा आसान

रायगढ़ में कुत्तों के हमले से कोटरी की मौत: पानी की तलाश में बस्ती पहुंचा, जंगल में मिला शव

Raipur Drug Bust Opium Seized : 15 लाख की अफीम और डोडा के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

HC RTE Admission Negligence : RTE दाखिले पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव तलब

A case of dowry harassment was registered : बहू ने पति और सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप

Newsdesk Admin 08/05/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur Bridge : जशपुर को मिली बड़ी राहत, अब तीन राज्यों के लोगों का सफर होगा आसान

सीजी भास्कर,08 मई । जशपुर जिले के सीमावर्ती…

रायगढ़ में कुत्तों के हमले से कोटरी की मौत: पानी की तलाश में बस्ती पहुंचा, जंगल में मिला शव

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पानी की तलाश…

SECL Officer Road Accident Death
SECL Officer Road Accident Death : पदोन्नति की खुशियां मातम में बदलीं, SECL अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

सीजी भास्कर, 08 मई : एसईसीएल (SECL) परिवार…

Raipur Drug Bust Opium Seized
Raipur Drug Bust Opium Seized : 15 लाख की अफीम और डोडा के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 08 मई : राजधानी रायपुर (Raipur…

HC RTE Admission Negligence
HC RTE Admission Negligence : RTE दाखिले पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव तलब

सीजी भास्कर, 08 मई : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Jashpur Bridge : जशपुर को मिली बड़ी राहत, अब तीन राज्यों के लोगों का सफर होगा आसान

08/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

रायगढ़ में कुत्तों के हमले से कोटरी की मौत: पानी की तलाश में बस्ती पहुंचा, जंगल में मिला शव

08/05/2026
Raipur Drug Bust Opium Seized
अपराध

Raipur Drug Bust Opium Seized : 15 लाख की अफीम और डोडा के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

08/05/2026
HC RTE Admission Negligence
छत्तीसगढ़

HC RTE Admission Negligence : RTE दाखिले पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव तलब

08/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?