CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » International cricket will resonate in Raipur again : जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

International cricket will resonate in Raipur again : जिम्बाब्वे से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

By Newsdesk Admin
09/05/2026
Share

रायपुर में पहली बार महिला इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच, जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जाएंगे 3 टी-20 मैच

Contents
  • रायपुर और वडोदरा में होंगे मुकाबले : International cricket will resonate in Raipur again
  • जिम्बाब्वे महिला टीम का पहला भारत दौरा
  • आगामी टूर्नामेंटों की तैयारी पर फोकस
  • रायपुर में टी-20 मैचों का कार्यक्रम
  • वडोदरा में वनडे मैचों का कार्यक्रम

सीजी भास्कर 9 मई I राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इस साल आईपीएल के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट का भी रोमांच देखने को मिलेगा। (International cricket will resonate in Raipur again)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आगामी सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत भारतीय सीनियर महिला क्रिकेट टीम अक्टूबर में जिम्बाब्वे महिला टीम की मेजबानी करेगी। दोनों देशों के बीच यह पहली द्विपक्षीय सीरीज होगी, जिसमें कुल 6 सफेद गेंद के मुकाबले खेले जाएंगे।

रायपुर और वडोदरा में होंगे मुकाबले : International cricket will resonate in Raipur again

सीरीज के तहत रायपुर में तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे, जबकि वडोदरा में तीन वनडे मुकाबले आयोजित होंगे। यह पहली बार होगा जब रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। अब तक यहां केवल भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुकाबले आयोजित किए गए हैं।

जिम्बाब्वे महिला टीम का पहला भारत दौरा

जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के लिए यह दौरा ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि यह उनका पहला भारत दौरा होगा। दोनों देशों की महिला टीमें पहली बार किसी द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज में आमने-सामने होंगी। इससे पहले भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच मुकाबले केवल ICC टूर्नामेंट और क्वालिफायर प्रतियोगिताओं तक ही सीमित रहे हैं। भारतीय महिला टीम ने भी अब तक जिम्बाब्वे का दौरा नहीं किया है।

आगामी टूर्नामेंटों की तैयारी पर फोकस

BCCI आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए महिला क्रिकेट में द्विपक्षीय सीरीज की संख्या बढ़ा रहा है। वर्ष 2027 में श्रीलंका में महिला टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित होनी है। ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम तैयारी मानी जा रही है।

रायपुर में टी-20 मैचों का कार्यक्रम

  • 16 अक्टूबर को  पहला टी-20
  • 18 अक्टूबर को  दूसरा टी-20
  • 20 अक्टूबर को तीसरा टी-20

वडोदरा में वनडे मैचों का कार्यक्रम

  • 23 अक्टूबर को पहला वनडे
  • 25 अक्टूबर को दूसरा वनडे
  • 28 अक्टूबर को तीसरा वनडे

President Murmu Tribal Empowerment : राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ और जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति को सराहा
Low Voltage Problem Solution : बिजली व्यवस्था को नई ताकत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लगे 102 ट्रांसफार्मर, लो वोल्टेज से मिली राहत
CG ACB Bribery Case : 25 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसील कार्यालय का लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार
Pension Case : पेंशन मामले की जांच पर सवाल, पीड़िता मुख्यमंत्री से करेगी शिकायत
Rishabh Pant Delhi Capitals Trade : पंत लौटे दिल्ली कैपिटल्स तो कुलदीप पहुंचे लखनऊ सुपर जायंट्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?