CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एक्स CM भूपेश और MLA रिकेश के बीच सवाल-जवाब की लड़ाई जारी, भूपेश ने कहा “रिकेश सरकार का मोहरा” तो रिकेश बोले – “जो जेल में बंद वो आपके हैं कौन…?”

एक्स CM भूपेश और MLA रिकेश के बीच सवाल-जवाब की लड़ाई जारी, भूपेश ने कहा “रिकेश सरकार का मोहरा” तो रिकेश बोले – “जो जेल में बंद वो आपके हैं कौन…?”

By Newsdesk Admin
16/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 नवंबर। छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद का पोस्ट करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के बीच सोशल वार शुरू हो गया है। कल जहां रिकेश सेन ने भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ में सरकार ने कौन सा स्कूल बंद किया है, सवाल करते हुए भिलाई के सुपेला थाना में सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी परोसने को लेकर शिकायत की है वहीं आज भूपेश बघेल ने सोशल प्लेटफार्म एक्स पर विधायक को भाजपा सरकार का मोहरा बताया तो रिकेश सेन ने जवाब में कहा कि छत्तीसगढ़ के ढाई हजार करोड़ से अधिक के शराब घोटाले में जेल में बंद लोग आपके कौन हैं? ये सभी आपके शासनकाल में सीएम के खास सिपेहसालार और मनपसंद अधिकारी ही थे जो पांच साल तक घोटालों का ताना-बाना बुनते छत्तीसगढ़ के राजस्व को लगातार चूना लगाते रहे। अब हज़ारों करोड़ का घोटाला करने वाले लोग सरकार की व्यवस्थित योजनाओं पर किस मुंह से सवाल कर रहे यह विचारणीय है।

आपको बता दें कि आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स हैंडल पर पोस्ट में लिखा है कि जब से मैंने “मनपसंद ऐप” और रेस्टोरेंट में खुलेआम शराब बेचने के भाजपा सरकार के फ़ैसले का विरोध किया है, तबसे इनका सिस्टम हिल गया है। “मनपसंद ऐप” के ब्रांड एम्बेसडर अब अपने विधायकों को पुलिस के पास भेजकर मेरे खिलाफ शिकायत करा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि विधायक तो सिर्फ़ मोहरा हैं, इस “डबल इंजन” में कुछ शराब माफ़ियाओं का इंजन भी जुड़ा हुआ है, जो हम सबके भारी विरोध के बाद बिगड़ा है।

इस पोस्ट के जवाब में विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भाजपा की सरकार है और भारतीय जनता पार्टी में सभी अपने पद और कर्तव्य को भलि भांति निभाने वाले सिपाही होते हैं। मोहरा तो कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश जी आपने बना रखे थे। आपके शासनकाल का एक एक भ्रष्टाचार से पर्दा उठने लगा तो आपके मोहरे एक के बाद एक जेल की सलाखों के पीछे जा रहे हैं। भूपेशजी जेल में बंद अधिकारी और आपके सलाहकार एक तरह से मोहरा ही तो बने हुए हैं, जैसे जैसे जांच में सच सामने आता जा रहा है जिस तरह साम्राज्य धराशाई हुआ है, ऐसा प्रतीत होता है कि मोहरे बहुत जल्द मंत्री संतरी को भी इकट्ठा करते हुए भ्रष्टाचार की मलाई खा कर छत्तीसगढ़ को लूटने वाले सभी सलाखों के पीछे साथ दिखाई देंगे। भूपेश बघेलजी आप मेरे और मेरी सरकार के विषय पर कहने से पहले अपना आंकलन भी अब कर ही लीजिए।‌ शराब घोटाले में आपके साथी और आपके कार्यकाल के दौरान आपके सहयोगी अधिकारी, जो नकली शराब और नकली होलोग्राम के मामले में गिरफ्तार हैं, उनके बारे में भी कुछ कहिए, छत्तीसगढ़ की जनता को ट्वीट कर ये वास्तविकता भी बताइए कि वो आखिर आपके हैं कौन…?

Raipur Murder Case: मोबाइल और बीड़ी से शुरू हुआ विवाद, तिल्दा में युवक की नृशंस हत्या, दो नाबालिग पुलिस हिरासत में
IED Blast Update : डिप्टी सीएम मिले घायल जवान से, दंतेवाड़ा में सर्चिंग के दौरान हुआ था हादसा
राजनांदगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
पिता ने ढूंढा बुजुर्ग दूल्हा, मुस्लिम बेटी को पसंद था हिंदू लड़का; मंदिर में कर ली शादी, फिर कही ये बात…
Allahabad HC : छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व आबकारी आयुक्त को मिली बड़ी राहत, अदालत की इस टिप्पणी ने खींचा ध्यान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

Eklavya School POCSO Case
Eklavya School POCSO Case : बीजापुर एकलव्य स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, कंप्यूटर शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट में केस दर्ज

Eklavya School POCSO Case : मामले के सामने…

Dilapidated Building Demolition
Dilapidated Building Demolition : रायपुर में जर्जर भवनों पर निगम की कार्रवाई शुरू, सदर बाजार में चला जेसीबी

Dilapidated Building Demolition :स्थानीय लोगों ने निगम की…

BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप
BJP Seva Sankalp Abhiyan : PM मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 17 सितंबर को जलेंगे एक लाख दीप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से…

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?