सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर। करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला (Karwa Chauth) व्रत रख रही हैं। ज्योतिषाचार्य रितेश शास्त्री के अनुसार, रायपुर में रात 8:18 बजे चंद्रमा निकलने का अनुमान है। हालांकि, बादल छाए रहने से दर्शन में देरी हो सकती है।

शाम 6 से रात 8 बजे तक पूजा का मुहूर्त Karwa Chauth
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर की रात 10:11 बजे तक है। महिलाएं इस दौरान भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा कर पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना करेंगी।
यह भी पढ़ें…S-400 System : नवंबर में भारत को मिलेगा एस-400 का आखिरी स्क्वाड्रन, हवाई सुरक्षा होगी मजबूत
छत्तीसगढ़ के शहरों में चंद्रोदय का समय
अनुमान के मुताबिक, बलरामपुर में रात 8:02 बजे, अंबिकापुर में 8:03 बजे और कोरबा में 8:06 बजे चांद निकल (Karwa Chauth) सकता है। जगदलपुर में रात 8:17 से 8:22 बजे के बीच चंद्र दर्शन की संभावना है। चक्रवात के प्रभाव से बादल रहने पर समय में अंतर हो सकता है।
यह भी पढ़ें…Mohan Bhagwat : मोहन भागवत को मिला महाकवि आचार्य विद्यासागर अलंकरण, राष्ट्र सेवा के लिए सम्मान
चंद्रमा को अर्घ्य देकर खोलेंगी व्रत
चांद निकलने के बाद महिलाएं छलनी से चंद्रमा और पति के दर्शन कर (Karwa Chauth) अर्घ्य देंगी। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोलने की परंपरा है। इस दिन सरगी में पौष्टिक भोजन और पर्याप्त पानी लेना उपयोगी है। किसी बीमारी से पीड़ित या नियमित दवा लेने वाली महिलाओं को निर्जला व्रत से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
खबरें और भी हैं…Karwa Chauth : करवा चौथ पर रायपुर में रात 8:18 बजे चांद निकलने का अनुमान, बादल डाल सकते हैं खलल


