CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ration Card Update : अब घर बैठे बदलेगा राशन कार्ड का मोबाइल नंबर, नई सुविधा से लाखों हितग्राहियों को बड़ी राहत

Ration Card Update : अब घर बैठे बदलेगा राशन कार्ड का मोबाइल नंबर, नई सुविधा से लाखों हितग्राहियों को बड़ी राहत

By Newsdesk Admin
09/05/2026
Share
Ration Card Update
Ration Card Update

सीजी भास्कर, 09 मई। छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड धारकों के लिए अब बड़ी सुविधा शुरू होने (Ration Card Update) जा रही है। कई लोग लंबे समय से राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए दफ्तरों और दुकानों के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन अब यह प्रक्रिया काफी आसान होने वाली है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों में इसे लेकर उत्साह भी देखा जा रहा है।

Contents
  • व्हाट्सएप से होगा मोबाइल नंबर अपडेट : Ration Card Update
  • ई पॉस मशीन के साथ नई डिजिटल सुविधा
  • 15 मई तक चलेगा अभियान
  • पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर
  • गांव गांव तक पहुंचाई जाएगी जानकारी

खाद्य विभाग की ओर से शुरू की गई इस सुविधा का फायदा प्रदेशभर के हितग्राहियों को मिलेगा। अब मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए सिर्फ उचित मूल्य दुकान पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोग अपने घर से भी आसान तरीके से यह काम कर सकेंगे।

व्हाट्सएप से होगा मोबाइल नंबर अपडेट : Ration Card Update

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अब अन्न सहायता सुविधा शुरू की गई है। इसके जरिए राशन कार्ड धारक व्हाट्सएप पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर अपने मोबाइल नंबर को अपडेट कर पाएंगे।

नई व्यवस्था के तहत हितग्राहियों को राशन कार्ड क्रमांक, आधार नंबर के अंतिम चार अंक और नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद ओटीपी सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होते ही नंबर सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा।

ई पॉस मशीन के साथ नई डिजिटल सुविधा

अब तक मोबाइल नंबर अपडेट करने का काम ई पॉस मशीन के जरिए किया (Ration Card Update) जाता था, लेकिन अब इसके साथ डिजिटल सुविधा भी जोड़ दी गई है। इससे दूरदराज के लोगों को भी काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। खाद्य विभाग ने सभी उचित मूल्य दुकानों में क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सुविधा का उपयोग कर सकें।

15 मई तक चलेगा अभियान

विभाग की ओर से पूरे प्रदेश में मोबाइल नंबर अपडेट अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 15 मई तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। इसके साथ ही खाद्य निरीक्षकों और उचित मूल्य दुकान संचालकों को लोगों के बीच इसका प्रचार प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर

खाद्य विभाग का कहना है कि मोबाइल नंबर अपडेट होने से हितग्राहियों को राशन से जुड़ी जानकारी सीधे मोबाइल पर मिल सकेगी। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और पारदर्शी और आसान बनाने में मदद मिलेगी।

गांव गांव तक पहुंचाई जाएगी जानकारी

प्रदेश के कई जिलों में इस सुविधा को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया (Ration Card Update) जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा राशन कार्ड धारकों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाएगी ताकि कोई भी हितग्राही इस सुविधा से वंचित न रहे।

दुर्ग में मोबाइल की रोशनी में जुआ खेल रहे 7 लोग गिरफ्तार, 1.08 लाख रुपए का सामान जब्त
Durg Electric Shock Accident: दुर्ग में हाई-टेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर, अस्पताल में मौत
Migratory Bats : पाली में चमगादड़ों की मौत से फैली दहशत, मौत की वजह आई सामने
चांदी पर भी हॉलमार्क अनिवार्य करे केंद्र सरकार, आयात शुल्क घटे-डिजिटल लेनदेन शुल्क हटे – छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने की मांग
Tuhar Token App :धान खरीदी में डिजिटल क्रांति, अब ‘तुहर टोकन’ ऐप से मिलेगा टोकन, खत्म होगी लंबी लाइन की झंझट

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Hammer Attack Arrested
Bemetara Hammer Attack Arrested : बेमेतरा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Bemetara Hammer Attack Arrested : आरोप है कि…

Gold Silver Price 2026
Gold Silver Price 2026 : सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी ₹1.53 लाख के पार; सोना भी ₹1.25 लाख के करीब

Gold Silver Price 2026 : विशेषज्ञों के मुताबिक,…

Dhruv Rathee Defamation Case
Dhruv Rathee Defamation Case : ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट में नहीं हुए पेश

Dhruv Rathee Defamation Case : बताया जा रहा…

Chhattisgarh UDISE Data Entry
Chhattisgarh UDISE Data Entry : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में लगभग पूरी हुई यू-डाइस एंट्री, प्राइवेट स्कूलों के 5 हजार से ज्यादा बच्चों का डेटा बाकी

Chhattisgarh UDISE Data Entry : अगला शैक्षणिक सत्र…

Arun Sao Statement
Arun Sao Statement : अरुण साव का कांग्रेस पर निशाना, बोले- अंबेडकर को उनका हकदार सम्मान नहीं दिया

Arun Sao Statement : साव ने कहा कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?