CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राज्य महिला आयोग की बैठक में डॉ किरणमयी के निर्देश पर न्यायपीठ का हुआ गठन, संभाग स्तरीय सदस्यों को सौंपा कार्यभार, देखिए किन्हें मिली जवाबदेही

राज्य महिला आयोग की बैठक में डॉ किरणमयी के निर्देश पर न्यायपीठ का हुआ गठन, संभाग स्तरीय सदस्यों को सौंपा कार्यभार, देखिए किन्हें मिली जवाबदेही

By Newsdesk Admin
18/11/2024
Share

🟠 एकजुटता के साथ महिलाओं को न्याय दिलाने संकल्पबद्ध होकर करेंगे कार्य – डॉ नायक

सीजी भास्कर, 18 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में नवनियुक्त सदस्यों एवं समस्त अधिकारी कर्मचारियों की कार्यालयीन बैठक में आयोग के समस्त सदस्य सहित आयोग सचिव मनोज कुमार सिन्हा, सहायक संचालिका श्रीमती पुष्पा किरण कुजूर एवं‌ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि जैसे पूर्व में महिला आयोग की न्यायपीठ का गठन हुआ था‌ जिसमें सदस्यगणों द्वारा स्वयं से चयन करने का प्रस्ताव रखा गया था और सभी सदस्यों को संभाग स्तरीय कार्यभार सौंपा गया था, चूंकि नये सदस्यों की नियुक्ति होने के पश्चात् न्यायपीठ का गठन दोबारा किया जाना था इसलिए डॉ. नायक ने सभी सदस्यों को स्वयं से संभाग चयन करने का प्रस्ताव रखा, जिसमें बस्तर संभाग का प्रमुख प्रभार सुश्री दीपिका सोरी एवं अतिरिक्त प्रभार श्रीमती ओजस्वी मंडावी, सरगुजा सभाग का प्रमुख प्रभार श्रीमती प्रियंवदा सिंह जुदेव एवं अतिरिक्त प्रभार श्रीमती सरला कोसरिया, बिलासपुर संभाग का प्रमुख प्रभार श्रीमती सरला कोसरिया एवं अतिरिक्त प्रभार श्रीमती प्रियंवदा सिंह जुदेव, रायपुर संभाग का प्रमुख प्रभार श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं अतिरिक्त प्रभार सुश्री दीपिका सोरी व दुर्ग संभाग का प्रमुख प्रभार श्रीमती ओजस्वी मंडावी एवं अतिरिक्त प्रभार श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने अपना प्रभार क्षेत्र चयन किया। आगामी 19, 20, 21 नवंबर 2024 को रायपुर मुख्यालय में महिला उत्पीड़न से संबंधित सुनवाई रखी गई है, जिसमें सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।

डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि 21 नवंबर 2024 को सुबह 11 बजे सम्मिलन बैठक का आयोजन किया जायेगा जिसमें आयोग से संबंधित मुद्दों पर प्रस्ताव पारित कर छत्तीसगढ़ शासन को पत्र प्रेषित किया जायेगा। डॉ. किरणमयी नायक ने सभी सदस्यों को पुनः बधाई देते हुए कहा कि पिछले 4 वर्षों से जिस तरह महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिये महिला आयोग निरंतर कार्य कर रही है वैसे ही एकजुटता के साथ महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए संकल्पित होकर कार्य करें।

इंदौर में जून में करीब 5 इंच बारिश हुई:शहर का औसत कोटा पूरा; आज भी बादल छाए, तेज बारिश के आसार
Manipur Attack Chhattisgarh Soldier Martyred: मणिपुर में उग्रवादियों की गोलीबारी में छत्तीसगढ़ का बेटा शहीद, तीन बेटियों से छिना पिता का साया
PM Awas Yojana : PM आवास की राशि लेकर नहीं बनाया घर
भैया इ तो गजबे हो गया…..गाड़ी गायब करने वाले जादूगर की खुद की गाड़ी हो गई थी चोरी, 12 साल बाद कंपनी को क्लेम देने का आदेश, तब तक वो महान जादूगर ही नहीं रहे…जी हां हम बात कर रहे थे ग्रेट मेजीशियन ओपी शर्मा की…..
अब हनीमून पर गए UP के नवविवाहित कपल की सिक्किम में तलाश जारी, खाई में गिरी थी वैन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?