CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भैया इ तो गजबे हो गया…..गाड़ी गायब करने वाले जादूगर की खुद की गाड़ी हो गई थी चोरी, 12 साल बाद कंपनी को क्लेम देने का आदेश, तब तक वो महान जादूगर ही नहीं रहे…जी हां हम बात कर रहे थे ग्रेट मेजीशियन ओपी शर्मा की…..

भैया इ तो गजबे हो गया…..गाड़ी गायब करने वाले जादूगर की खुद की गाड़ी हो गई थी चोरी, 12 साल बाद कंपनी को क्लेम देने का आदेश, तब तक वो महान जादूगर ही नहीं रहे…जी हां हम बात कर रहे थे ग्रेट मेजीशियन ओपी शर्मा की…..

By Newsdesk Admin
17/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 दिसंबर। आप सभी ने कभी न कभी जादू का खेल जरूर देखा है। ज्यादातर बड़े जादूगर एक खेल जरूर दिखाते थे, जिसमें वो बड़ी से बड़ी चीजें गायब कर वापस ला देते थे। जैसे कार को पहले गायब कर देते और फिर जादू से वापस भी ले आते थे। लेकिन बाबू मोशाय ये जादू तो हाथ की सफाई ही है, असल जिंदगी में ये सब होता नहीं। जादू की जिंदगी असल जिंदगी से अलग होती है। जी हां, इसका प्रमाण देने की जरूरत तो नहीं है मगर हम यहां मशहूर जादूगर ओपी शर्मा के साथ हुए वाकिये का जिक्र जरूर करेंगे। वो भी कार गायब करके उसको वापस लाने का जादू दिखाया करते थे मगर एक बार जब ओपी शर्मा की कार चोरी हो गई तो वह वापस नहीं मिली और इंश्योरेंस कंपनी से उसका क्लेम लेने के लिए भी उनको कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ गया था।

पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता मनीष कुमार ने उस वाकिये का जिक्र करते हुए बताया कि जब इंश्योरेंस कंपनी ने क्लेम देने से मना कर दिया तो उपभोक्ता फोरम में वाद दाखिल किया गया। फोरम ने पीड़ित पक्ष के क्लेम को सही माना और आदेश दिया कि उनको बीमा राशि तीन लाख रुपए और हर्जाना 10 हजार रुपए सहित वाद व्यय पांच हजार रुपए भी दिए जाएं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी जादूगर ओपी शर्मा का ‘भूत बंगला’ के नाम से मकान है। 25 जनवरी 2013 को भूत बंगले के बाहर से उनकी सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई थी। यह गाड़ी उनकी पत्नी मीनाक्षी देवी के नाम से पंजीकृत थी। चोरी होने की सूचना थाने में दर्ज कराई गई और गाड़ी का इंश्योरेंस क्लेम यूनाइटेड इंश्योरेंस इंडिया कंपनी से मांगा गया। कंपनी ने यह कहते हुए क्लेम को रिजेक्ट कर दिया कि चोरी की सूचना देरी से दी गई है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता मनीष कुमार ने बताया कि जब कंपनी ने क्लेम देने से मना कर दिया तो उपभोक्ता फोरम में वाद दाखिल किया गया। फोरम ने पीड़ित पक्ष के क्लेम को सही माना और आदेश दिया कि उनको बीमा राशि, हर्जाना 10 हजार रुपए और वाद व्यय दिया जाए।

इंश्योरेंस  कंपनी के दावे के खिलाफ उनकी तरफ से सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग लगाई गई थी, जिसको फोरम ने स्वीकार कर लिया था। अब अगर आपकी कार भी कभी खो जाए तो जादू के चक्कर में मत रहिएगा, बल्कि तुरंत जाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाएं और क्लेम के लिए इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क करें। अगर कंपनी क्लेम देने से मना करें तो उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटा सकते हैं। वैसे कानपुर के बर्रा-दो निवासी 76 वर्षीय जादूगर ओम प्रकाश शर्मा उर्फ ओपी शर्मा (सीनियर) का गुर्दे की बीमारी के चलते वर्ष 2022 में निधन हो गया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था। उनकी जादूगरी का खेल आज भी लोगों के जेहन में जीवित है, वो एक उम्दा जादूगर रहे हैं।

बिलासपुर में मोहर्रम पर्व पर रहेगी कड़ी सुरक्षा:छठवें दिन इमामबाड़ों का जायजा लेने पहुंचे SSP, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश
घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप: पत्नी ने धारदार हथियार से पति के प्राइवेट पार्ट काट डाला
Modi meets British PM Keir Starmer in Mumbai : मुंबई में मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर की मुलाकात, रक्षा-सुरक्षा और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर गहन चर्चा
Balod PTI Teacher Misconduct Case 2026: महिला से अभद्रता के आरोप में पूर्व जिला खेल अधिकारी पर FIR
ससुर ने बहू से खाना मांगा तो मुंह पर मुंह पर फेंका, गुस्साए ससुर ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, शरीर के टुकड़े कर नदी में फेंक दिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?