सीजी भास्कर, 14 मई । Meta Platforms ने Instagram यूजर्स के लिए एक नया और दिलचस्प फीचर “इंस्टैंट्स” लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अब अपने दोस्तों के साथ बिना ज्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर कर सकेंगे। खास बात यह है कि फोटो देखने के बाद अपने आप गायब हो जाएगी, जिससे बातचीत ज्यादा कैजुअल और निजी महसूस होगी। (Meta’s big bet to compete with Snapchat)
माना जा रहा है कि यह फीचर सीधे Snap Inc. के Snapchat को टक्कर देने की तैयारी है।
क्या है इंस्टैंट्स, कैसे करेगा काम? : Meta’s big bet to compete with Snapchat
मेटा के मुताबिक “इंस्टैंट्स” इंस्टाग्राम का एक नया लाइटवेट शेयरिंग फीचर है, जिसे खास तौर पर दोस्तों के बीच फास्ट और रियल मोमेंट शेयर करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फीचर इंस्टाग्राम इनबॉक्स के नीचे दाईं तरफ दिखाई देगा, जहां से यूजर तुरंत फोटो क्लिक करके अपने क्लोज फ्रेंड्स या म्यूचुअल फॉलोअर्स को भेज सकेंगे।
इस फीचर में एडिटिंग के विकल्प बेहद सीमित रखे गए हैं, ताकि फोटो ज्यादा नैचुरल दिखे। यूजर केवल कैप्शन जोड़ सकेंगे, जबकि फोटो भेजने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। फोटो देखने के बाद वह अपने आप गायब हो जाएगी और रिसीवर सीधे डीएम में रिएक्शन या जवाब दे सकेगा।
इंस्टैंट्स का अलग ऐप भी लॉन्च
मेटा ने इस फीचर के साथ “इंस्टैंट्स” का एक स्टैंडअलोन ऐप भी लॉन्च किया है। फिलहाल यह ऐप चुनिंदा देशों में एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।
कंपनी के अनुसार, इस ऐप का मकसद कैमरा तक तेज एक्सेस देना है ताकि यूजर्स बिना देरी के फोटो क्लिक कर तुरंत शेयर कर सकें। खास बात यह है कि इसमें लॉगिन के लिए मौजूदा इंस्टाग्राम अकाउंट का ही इस्तेमाल होगा और ऐप से भेजे गए इंस्टैंट्स इंस्टाग्राम के साथ सिंक होते रहेंगे।
प्राइवेसी और सेफ्टी पर खास फोकस
मेटा का दावा है कि इंस्टैंट्स में इंस्टाग्राम के मौजूदा प्राइवेसी और मॉडरेशन फीचर्स भी शामिल रहेंगे। यूजर्स जरूरत पड़ने पर किसी को ब्लॉक, म्यूट या रिस्ट्रिक्ट कर सकेंगे।
इसके अलावा स्क्रीनशॉट और स्क्रीन रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स को भी बंद रखा गया है, ताकि शेयर की गई फोटो पूरी तरह निजी रहे। टीन यूजर्स के लिए स्क्रीन टाइम लिमिट, ऑटोमैटिक स्लीप मोड और पैरेंट नोटिफिकेशन जैसे सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े गए हैं। (Meta’s big bet to compete with Snapchat)
मेटा का कहना है कि यह फीचर सोशल मीडिया को ज्यादा सुरक्षित, तेज और रियल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।



