CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दो महिलाओं से तलाक लेकर अब अपनी तीसरी पत्नी को छोड़ने वाला सरकारी शिक्षक देगा 20 हजार भरण-पोषण, दूसरे मामले में पूर्व पति ने सार्वजनिक रूप से कान पकड़ कर मांगी माफी, बुर्जुग मां को धर्म परिवर्तन कर तंग करने वाली बेटियों का प्रकरण नस्तीबद्ध

दो महिलाओं से तलाक लेकर अब अपनी तीसरी पत्नी को छोड़ने वाला सरकारी शिक्षक देगा 20 हजार भरण-पोषण, दूसरे मामले में पूर्व पति ने सार्वजनिक रूप से कान पकड़ कर मांगी माफी, बुर्जुग मां को धर्म परिवर्तन कर तंग करने वाली बेटियों का प्रकरण नस्तीबद्ध

By Newsdesk Admin
20/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में नस्तीबद्ध कई प्रकरणों में आज सुनवाई हुई है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक एवं सदस्गयगण श्रीमती सरला कोसरिया, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यालय रायपुर में महिला प्रस्तुतिकरण से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। आयोग के अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक की नासिका में आज 286 वि. समीक्षा हुई। रायपुर जिले में कुल 137 वि. में जनसुनवाई हुई।

एक प्रकरण में अनावेदक पक्ष ने बुजुर्ग आवेदिका के जमीन को बंधनमुक्त करने के लिए दो माह का समय मांगा था। आज की सुनवाई में उपस्थित अनावेदक ब्रांच मैनेजर ने कहा कि यह ब्रांच मैनेजर की अथॉरिटी में नहीं है। ब्रांच मैनेजर द्वारा मुख्य प्रबंधक का मोबाईल नं. दिया गया, आयोग के शासकीय मोबाईल से मुख्य प्रबंधक से बात की गई जिसमें मुख्य प्रबंधक ने सम्पूर्ण प्रकरण को दो माह में निराकरण कर जमीन बंधनमुक्त करने का मौखिक आश्वासन दिया परंतु आयोग द्वारा अनावेदक ब्रांच मैनेजर को आयोग ने आज की सुनवाई की नि:शुल्क प्रति उपल्बध कराया जिसके आधार पर मुख्य प्रबंधक द्वारा लिखित में पूरी जानकारी आयोग को दी जायेगी। आयोग ने सख्त निर्देश दिया कि आगामी दो माह में अगर बुजुर्ग महिला की जमीन को बंधनमुक्त नहीं किया गया तो एफआईआर दर्ज करने के लिए निर्देशित किया जायेगा।

अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि अनावेदक ने 2018 में आर्य समाज में विवाह किया लेकिन शादी के बाद अनावेदक का अपराधिक रिकॉर्ड के कारण आवेदिका को छोड़ दिया और कहा कि तुम दूसरी जगह शादी कर लो। अनावेदक के ऊपर अपराधिक मामले चल रहे हैं जिसके कारण अनावेदक ने आवेदिका को छोड़ दिया था। डेढ साल मायके में रहने के बाद आवेदिका के माता-पिता ने आवेदिका का सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करा दिया।आवेदिका के दूसरे विवाह से एक 3 वर्ष का बच्चा है। अगस्त 2022 से अनावेदक आवेदिका और उसके पति को फोन पर गाली-गलौच कर धमकी दे रहा है कि वह अनावेदक के साथ रहे जो कि आवेदिका के लिए प्रताड़ना का कारण है।

आयोग के सदस्यों द्वारा समझाईश देने पर अनावेदक ने आवेदिका और उसके पति से सार्वजनिक रूप से कान पकड़ कर माफी मांगी और भविष्य में दोबारा प्रताडित नहीं करने का वायदा किया एवं आयोग से आपसी रजामंदी से तलाक के लिए अनुरोध किया। आयोग ने कहा कि तलाक की प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्रकरण नस्तीबद्ध किया जायेगा और अनावेदक पक्ष पर सक्त निगरानी रखी जायेगी।

एक अन्य प्रकरण में आवेदिकागणों ने अनावेदक के खिलाफ सामाजिक बहिष्कार की शिकायत किया है। सामाज के उपाध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा समस्त सदस्यों की सूची प्रदान की गई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का नाम, पता व मोबाईल नंबर है। सभी को आगामी सुनवाई में पक्षकारों के रूप में जोड़ा जायेगा। समाज की बैठक दिसंबर माह में की जायेगी जिसमें आयोग की ओर से टीम भेजने का अनुरोध अनावेदक पक्ष ने किया। समाज के सभी पदाधिकारी एवं आयोग के सदस्य बैठक में उपस्थित होंगे। जिसकी रिपोर्ट के बाद प्रकरण में आगामी कार्यवाही की जायेगी।

एक अन्य प्रकरण में आवेदिकागण अनावेदिका की बेटियां है। अपने बुर्जुग मां से रिहायशी मकान में रहने के बाद भी सम्पत्ति में हिस्सा मांग रही है। जिसके लिए कानूनी प्रावधान के तहत उनको अपनी मां के पालन-पोषण के लिए 1500 रू देना अनिवार्य है। उस स्थिति में आवेदिकागणों ने अपने आपको अक्षम बताया। ऐसे में आवेदिकागणों को अपनी मां को प्रताड़ित करने का कोई अधिकार नहीं है। आयोग द्वारा समझाईश दिया गया कि आवेदिकागण जितने हिस्से में रहती है उसके अतिरिक्त किसी भी चीजों में वह दखल नहीं देगी। यदि उनके द्वारा शारीरिक, मानसिक, आर्थिक प्रताड़ना अपनी मां को दिया जाता है तो अनावेदिका मां सखी सेंटर के माध्यम से न्यायालय में आवेदिकागणों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा सकेंगी। इस निर्देश के साथ प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

एक प्रकरण को विस्तार से सुना गया जिसमें अधिवक्ता व काउंसलर के द्वारा काउंसलिंग की गई। जिसमें अनावेदक डोंगरगांव के बीरगांव के प्रायमरी स्कूल में टीचर है और उसे 45 हजार रू. मासिक मिलता है। पूर्व में अनावेदक ने दो शादी की है और दोनो पत्नियों से तलाक लेकर तीसरा विवाह कर लिया। तीसरे विवाह से उनको एक बच्ची भी है। आवेदिका जो अनावेदक की तीसरी पत्नि है उसे अनावेदक ने मारपीट कर घर से निकाल दिया क्योंकि वह अपनी पूर्व पत्नियों से दुबारा संबंध रख रहा है, जो कि सिविल सेवा आचरण के खिलाफ हैं आवेदिका लगभग 1 माह से अपनी पुत्री के साथ अपने मायके में रह रही है।आयोग की समझाईश पर अनावेदक ने आवेदिका को प्रति माह 20 हजार रू. भरण-पोषण देना स्वीकारा जो कि अनावेदन के वेतन से सीधे आवेदिका के खाते में विभागीय स्तर पर दिया जा सकता है। जिसके लिए आयोग के द्वारा बी.ई.ओ एवं जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा जायेगा। पत्र के आधार पर सीधे 20 हजार रू. आवेदिका को भेजने बावत प्रक्रिया पूर्ण कराने की अनुशंसा की जायेगी। साथ में अनावेदक को समझाइश दी गई कि वह भविष्य में कभी आवेदिका व बच्ची के जीवन में दखल नहीं देगा। आयोग द्वारा एक वर्ष तक प्रकरण को निगरानी में रखा जायेगा, इस निर्देश के साथ भरण-पोषण की कार्यवाही के बाद प्रकरण नस्तीबद्ध किया जायेगा।

बिहार में ₹71,000 करोड़ के घोटाले का आरोप! तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तीखा वार
ITBP Rescue : उफनते नालों के बीच गर्भवती को जवानों ने बचाया
UP: मोबाइल टॉर्च की रोशनी में नसबंदी, महिलाओं ने किया हंगामा, डॉक्टर ने लगा दी फटकार
Train Ticket Booking Rule Change : ट्रेन टिकट बुकिंग से पहले जान लें नया नियम
श्रावस्ती में अवैध मदरसों पर योगी सरकार एक्शन, 80 सील, 11 को बुलडोजर से किया ध्वस्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Protest
Congress Protest : बलौदाबाजार में कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

तहत 28 सितंबर को बलौदाबाजार में जिला स्तरीय…

Balrampur Bribe Case : 22 हजार की रिश्वत लेते सिविल सप्लाई का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार
Balrampur Bribe Case : 22 हजार की रिश्वत लेते सिविल सप्लाई का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

करीब 11.39 लाख रुपए के भुगतान के बदले…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : मुंगेली में पेंशनरों से लेकर ग्रामीणों तक पहुंची पुलिस, साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके

जिले में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को…

BSP Scrap Case : विधायक रिकेश सेन की मुहिम रंग लाई, अब CBI करेगी 250 टन लोहा चोरी की जांच
BSP Scrap Case : विधायक रिकेश सेन की मुहिम रंग लाई, अब CBI करेगी 250 टन लोहा चोरी की जांच

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP Scrap Case)  में सामने…

Minor Case
Minor Case : सरगुजा में नाबालिग को बुलाकर मारपीट का आरोप, धमकी देने के मामले में तीन युवक गिरफ्तार

सीतापुर में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ मारपीट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?