CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Lightning Strike : आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, खेत में किसान की गई जान, घर में लगी भीषण आग

Lightning Strike : आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, खेत में किसान की गई जान, घर में लगी भीषण आग

By Newsdesk Admin
15/05/2026
Share
Lightning Strike
Lightning Strike

सीजी भास्कर, 15 मई। महासमुंद जिले में मौसम बदलते ही कई इलाकों में डर का माहौल (Lightning Strike) बन गया। रातभर तेज गरज और चमक के बीच लोगों ने जैसे तैसे समय बिताया, लेकिन सुबह होते होते दो अलग घटनाओं ने इलाके को हिला दिया। कहीं खेत में किसान की जान चली गई तो कहीं खपरैल मकान में अचानक आग भड़क उठी।

Contents
  • खेत में गिरी बिजली, किसान की मौत : Lightning Strike
  • खपरैल मकान में लगी आग
  • फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

गांवों में लोग सुबह से इसी घटना की चर्चा करते नजर आए। खेतों में काम करने वाले किसान मौसम को लेकर डरे हुए दिखे। ग्रामीणों का कहना है कि तेज चमक और गरज इतनी ज्यादा थी कि लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर पाए।

खेत में गिरी बिजली, किसान की मौत : Lightning Strike

पहली घटना तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा छापाडबरी खार की बताई जा रही है। यहां धर्मसिंह गोंड अपने पिता पुनीत राम गोंड के साथ खेत में बने मचान पर सो रहे थे। दोनों मूंगफली की फसल की रखवाली कर रहे थे। देर रात अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से धर्मसिंह गोंड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

खपरैल मकान में लगी आग

दूसरी घटना कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम बाघामुड़ा की है। यहां सुबह आकाशीय बिजली गिरने के बाद एक खपरैल मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग में घरेलू सामान के साथ वाहनों की सीटें भी जलकर खराब (Lightning Strike) हो गईं। घटना के समय परिवार के लोग पास के कमरों में मौजूद थे, इसलिए किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

घटना की जानकारी मिलते ही महासमुंद और बागबाहरा से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव के बाद इलाके में लगातार बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोग अब खेतों और खुले इलाकों में जाने से भी डरने लगे हैं।

दुर्ग-भिलाई, रायपुर-बिलासपुर में इंकम टेक्स रेड, सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप के कमीशन एजेंट्स के घर-दफ्तर में कार्रवाई जारी, 200 से अधिक अफसर कर रहे जांच
District Congress Reshuffle: छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक फेरबदल, सभी जिलों में नए अध्यक्ष नियुक्त
Gratuity Pending Amount : सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को राहत, वर्षों से लंबित ग्रेच्युटी का भुगतान
Gold Seizure : लग्जरी गाड़ी की पिछली सीट में बना था गुप्त हिस्सा, जांच हुई तो सबके उड़ गए होश
Anti-Naxal Operation Gadchiroli: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 44 स्मारक ढहाकर नक्सली प्रचार पर ब्रेक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bharat in University Degree
Bharat in University Degree : अब मार्कशीट और डिग्री में नहीं लिखा जाएगा ‘इंडिया’, विश्वविद्यालयों ने अपनाया ‘भारत’; छत्तीसगढ़ में शुरू हुई नई पहल

सीजी भास्कर, 21 जून : छत्तीसगढ़ के उच्च…

Karpawand Violence Case
Karpawand Violence Case : जमीन सीमांकन के दौरान भड़का विवाद, पथराव और मारपीट, 14 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 21 जून :  बस्तर जिले के…

Indian Railways New Rules
Indian Railways New Rules : रेलवे ने सख्त किए नियम! बिना टिकट सफर पड़ा तो देना होगा दोगुना जुर्माना

सीजी भास्कर, 21 जून :  भारतीय रेलवे  (Indian…

Toxic Release Date 2026
Toxic Release Date 2026 : Yash ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, ‘Toxic’ की नई रिलीज डेट का ऐलान

सीजी भास्कर, 21 जून : कन्नड़ सुपरस्टार Yash…

Chhattisgarh Weather Alert
Chhattisgarh Weather Alert : गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की, 23 के बाद मानसून पकड़ेगा रफ्तार

सीजी भास्कर, 21 जून :  छत्तीसगढ़ में मौसम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?