CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Central Regional Council Meeting : बस्तर में सजेगा मध्य क्षेत्रीय परिषद का मंच, चार राज्यों के सीएम होंगे शामिल

Central Regional Council Meeting : बस्तर में सजेगा मध्य क्षेत्रीय परिषद का मंच, चार राज्यों के सीएम होंगे शामिल

By Newsdesk Admin
16/05/2026
Share
Central Regional Council Meeting
Central Regional Council Meeting

सीजी भास्कर, 16 मई : छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में आगामी 19 मई को एक बड़ा राष्ट्रीय समागम (Central Regional Council Meeting) होने जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जाएगी। इस बेहद महत्वपूर्ण और हाई-प्रोफाइल बैठक की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होकर आपसी विकास और रणनीतियों पर मंथन करेंगे।

Contents
  • आपसी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है यह परिषद
  • बस्तर से लिखी जाएगी विकास की नई गाथा

मंत्रालय में हुई इस तैयारी बैठक के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा परिषद की बैठक में उठाए जाने वाले विभिन्न एजेंडों और प्रस्तावों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं की गहराई से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए साफ कहा कि इस बड़े आयोजन की तैयारियों में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं पूरी गंभीरता और आपसी तालमेल के साथ तय समय में सुनिश्चित की जाएं।

आपसी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है यह परिषद

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Regional Council Meeting) के अंतर्गत आने वाले राज्यों की भूमिका बहुत बड़ी है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण बात रेखांकित करते हुए कहा कि यह देश की एकमात्र ऐसी क्षेत्रीय परिषद है, जिसके सदस्य राज्यों के बीच किसी भी प्रकार का सीमा या जल विवाद नहीं है। यह आपसी सहयोग और बेहतर समन्वय का देश में सबसे उत्कृष्ट उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय परिषदें राज्यों के बीच तथा केंद्र और राज्यों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद, सहयोग और प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने का एक बेहद प्रभावी मंच बन चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने मजबूत राज्य ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं के सिद्धांत पर जोर देते हुए कहा कि इसी भावना के साथ यह परिषद विकास, प्रशासनिक तालमेल और राष्ट्रीय एकता को एक नई दिशा प्रदान कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में इन परिषदों ने राज्यों के बीच स्वस्थ सहयोग और विकासोन्मुखी सोच को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभाई है, जो देश के संघीय ढांचे को मजबूत करता है।

बस्तर से लिखी जाएगी विकास की नई गाथा

मुख्यमंत्री साय (Central Regional Council Meeting) ने कहा कि बस्तर जैसे वनांचल क्षेत्र में इस स्तर की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बैठक का आयोजन होना पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति की बहाली के बाद इस स्तर की बड़ी बैठक का आयोजन यह साफ दर्शाता है कि राज्य सरकार इस पूरे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और यहां छिपी नई संभावनाओं को लेकर पूरी तरह संकल्पित है।

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मजबूत नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन अभियानों को बड़ी सफलता मिली है, जिससे बस्तर में शांति स्थापित हुई है। अब बस्तर डर के साये से बाहर निकलकर विकास की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पूरा विश्वास जताया कि इंद्रावती नदी की गोद से अब बस्तर विकास की एक नई गाथा लिखेगा और मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Regional Council Meeting) की यह ऐतिहासिक बैठक इस वनांचल क्षेत्र के विकास और सुरक्षा को एक नई गति प्रदान करेगी।

 

 

Deputy CM : सायरन और काफिले से दूर अचानक सड़कों पर दिखे उपमुख्यमंत्री, आखिर इस अंदाज की क्या वजह
Farmers Grievance Portal : शिकायतों और समस्याओं का समय पर समाधान के लिए किसानों के लिए खुलेगा पोर्टल
बांग्लादेशी आंदोलनकारी भारतीय वोटर लिस्ट में! काकद्वीप में “न्यूटन दास” पर बवाल, TMC-BJP आमने-सामने
महिलाओं की नाइट शिफ्ट पर नई गाइडलाइन: बिना सहमति नहीं करवा सकते ड्यूटी, जानिए सरकार के कड़े नियम
CG News : देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस के तेवर तीखे, कल कांग्रेस विधायक करेंगे राज भवन तक पैदल मार्च, 24 को जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 
India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 

भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट (India vs Sri Lanka 2nd…

Stray Cattle Dispute  :  आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने पर हमला, एक की मौत; 3 गंभीर
Stray Cattle Dispute  :  आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने पर हमला, एक की मौत; 3 गंभीर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आवारा मवेशियों का…

Bus Accident : बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 15 फीट तक घसीटा 
Bus Accident : बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 15 फीट तक घसीटा 

रायपुर में बस हादसा (Bus Accident) का CCTV…

Electric Shock : रायपुर में करंट की चपेट में मां-बेटे की मौत, बचाने पहुंचे बेटे ने भी गंवाई जान
Electric Shock : रायपुर में करंट की चपेट में मां-बेटे की मौत, बचाने पहुंचे बेटे ने भी गंवाई जान

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : रायपुर में करंट…

QR Code Auto : ऑटो में लगा QR कोड बताएगा ड्राइवर की पूरी डिटेल 
QR Code Auto : ऑटो में लगा QR कोड बताएगा ड्राइवर की पूरी डिटेल 

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : बिलासपुर में ऑटो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?