CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Huge gold reserves found in Chhattisgarh : बाघमारा में दो साल के भीतर शुरू होगा सोने का खनन

Huge gold reserves found in Chhattisgarh : बाघमारा में दो साल के भीतर शुरू होगा सोने का खनन

By Newsdesk Admin
17/05/2026
Share
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के बाद यहां वेदांता ग्रुप ने डीप ड्रिलिंग और एक्सप्लोरेशन का काम शुरू कर दिया है।

सीजी भास्कर, 17 मई। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बाघमारा क्षेत्र में देश की चौथी बड़ी गोल्ड माइंस विकसित होने जा रही है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के बाद यहां वेदांता ग्रुप ने डीप ड्रिलिंग और एक्सप्लोरेशन का काम शुरू कर दिया है। (Huge gold reserves found in Chhattisgarh)

Contents
  • देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा सहारा
  • देश में गिनी-चुनी सक्रिय गोल्ड माइंस : Huge gold reserves found in Chhattisgarh

शुरुआती जांच में करीब 2700 किलो सोने के भंडार की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि अगले दो वर्षों में यहां खनन कार्य शुरू हो सकता है।

500 मीटर तक ड्रिलिंग, 603 हेक्टेयर में फैला क्षेत्र : Huge gold reserves found in Chhattisgarh

बाघमारा की पहाड़ियों और जंगलों के बीच करीब 603 हेक्टेयर क्षेत्र में सोने के भंडार का पता चला है। यहां 500 मीटर तक ड्रिलिंग की जा रही है और 50 से अधिक ड्रिलिंग होल्स से सैंपल लेकर लैब भेजे जा रहे हैं। इन सैंपलों के जरिए सोने की गुणवत्ता, गहराई और भंडार के विस्तार का सटीक आंकलन किया जा रहा है।

ड्रिलिंग के दौरान निकले पत्थरों में सोने के महीन चमकदार कण दिखाई दे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि शुरुआती अनुमान से अधिक मात्रा में भी सोना मिल सकता है। बताया जा रहा है कि करीब 500 किलो सोना ऊपरी हिस्से में मौजूद हो सकता है।

देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा सहारा

भारत में हर साल लगभग 700 से 800 टन सोने की खपत होती है, लेकिन घरेलू उत्पादन बेहद कम है। देश अपनी जरूरत का करीब 90 प्रतिशत सोना आयात करता है। ऐसे में बाघमारा की यह गोल्ड माइंस विदेशी मुद्रा पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस परियोजना से सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व मिलेगा। हालांकि यह प्रोजेक्ट (Huge gold reserves found in Chhattisgarh) करीब 10 साल देरी से आगे बढ़ पाया है। फॉरेस्ट क्लियरेंस और एनजीटी में लंबित मामलों के कारण काम रुका हुआ था, लेकिन अब सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

देश में गिनी-चुनी सक्रिय गोल्ड माइंस : Huge gold reserves found in Chhattisgarh

देश में फिलहाल कर्नाटक की हट्टी गोल्ड माइंस प्रमुख सक्रिय स्वर्ण खदान है, जबकि कोलार गोल्ड फील्ड्स लंबे समय से बंद पड़ी है। इसके अलावा उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी एक्सप्लोरेशन का काम जारी है।

खनिज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाघमारा परियोजना राज्य और देश दोनों की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। एक्सप्लोरेशन पूरा होने के बाद माइनिंग की अंतिम अनुमति दी जाएगी।

PM SETU Scheme  : पीएम सेतु योजना से बदलेंगी आईटीआई की तस्वीर, एआई और ड्रोन तकनीक से मिलेगा रोजगार का नया रास्ता
नये साल के पहले दिन छत्तीसगढ़ के 8 आईएएस की तबादला सूची जारी…बदले गए नारायणपुर कलेक्टर, देखिए आदेश
कोरबा: झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर पुलिस का छापा, बिना नंबर की 21 बाइक जब्त, उपद्रवी फरार…
Chandi Mata Temple Mahasamund: मंदिर परिसर में उपद्रव, नशे में धुत युवकों ने पुजारी और सेवादारों से की मारपीट, CCTV में कैद
देश के लिए गर्व का पल…’, ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी का पहला रिएक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?