CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Virat Kohli : 35 की उम्र के बाद भी नहीं थम रहा विराट का तूफान, आईपीएल में फिर बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

Virat Kohli : 35 की उम्र के बाद भी नहीं थम रहा विराट का तूफान, आईपीएल में फिर बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

By Newsdesk Admin
17/05/2026
Share
Virat Kohli
Virat Kohli

सीजी भास्कर, 17 मई। आईपीएल 2026 में विराट कोहली का बल्ला लगातार धमाल (Virat Kohli) मचा रहा है। पंजाब के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही उन्होंने अपना 16वां रन पूरा किया, स्टेडियम में बैठे दर्शकों के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भी विराट के रिकॉर्ड की चर्चा तेजी से शुरू हो गई।

Contents
  • 35 साल के बाद तीसरी बार किया कमाल : Virat Kohli
  • पंजाब के खिलाफ खेली शानदार पारी
  • लगातार तीसरे सीजन में शानदार प्रदर्शन
  • टी20 क्रिकेट में भी की बराबरी
  • आईपीएल में 9वीं बार पार किया 500 रन का आंकड़ा

सीजन दर सीजन शानदार प्रदर्शन कर रहे विराट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र उनके खेल के सामने छोटी पड़ रही है। इस मुकाबले के बाद उन्होंने कई बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

35 साल के बाद तीसरी बार किया कमाल : Virat Kohli

विराट कोहली अब आईपीएल इतिहास में 35 या उससे अधिक उम्र में सबसे ज्यादा बार एक सीजन में 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने तीसरी बार यह उपलब्धि हासिल की है। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और फाफ डु प्लेसिस को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2-2 बार यह कारनामा किया था।

पंजाब के खिलाफ खेली शानदार पारी

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने 58 रन की अहम पारी खेली। इसी दौरान उन्होंने इस सीजन में 500 रन का आंकड़ा भी पार किया। अब तक इस सीजन में वह 13 मैचों में 542 रन बना चुके हैं।

लगातार तीसरे सीजन में शानदार प्रदर्शन

विराट का बल्ला पिछले कई सीजन से लगातार रन उगल (Virat Kohli) रहा है। साल 2024 में उन्होंने 741 रन बनाए थे, जबकि 2025 में उनके बल्ले से 657 रन निकले थे। अब 2026 सीजन में भी वह शानदार लय में नजर आ रहे हैं।

टी20 क्रिकेट में भी की बराबरी

इस मुकाबले में विराट कोहली ने अपने साथियों के साथ 50 से ज्यादा रन की साझेदारियां करते हुए एक और उपलब्धि हासिल (Virat Kohli) की। वह पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 प्लस साझेदारी का हिस्सा बनने के मामले में एलेक्स हेल्स की बराबरी पर पहुंच गए हैं। दोनों खिलाड़ियों के नाम अब 210 बार 50 से ज्यादा रन की साझेदारी दर्ज हो चुकी है।

आईपीएल में 9वीं बार पार किया 500 रन का आंकड़ा

आईपीएल इतिहास में विराट कोहली सबसे ज्यादा बार एक सीजन में 500 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। उन्होंने 9वीं बार यह उपलब्धि हासिल की है। इस सूची में उनके बाद केएल राहुल और डेविड वॉर्नर का नाम है, जिन्होंने 7-7 बार ऐसा किया है।

सुशील दोषी बोले-क्रिकेट में बरसते पैसे ने नजारा बदल दिया:कहा- हिंदी कमेंट्री में कई शब्दों के इस्तेमाल से मर्यादा तार-तार हो रही
AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान मैच पर बारिश का साया, अगर मैच रद्द हुआ तो कौन खेलेगा सेमीफाइनल? जानिए पूरा समीकरण
Bastar Heritage Marathon : दौड़ेगा बस्तर, बनेगी पहचान: 25 लाख इनाम के साथ हेरिटेज मैराथन 22 मार्च को, देशभर के धावक होंगे शामिल
CSK vs SRH: 400 T20 खेलने वाले चौथे भारतीय बनेंगे धोनी, देखें किन क्रिकेटर्स ने छुआ है ये आंकड़ा
India Women Cricket Match : निर्णायक मुकाबले में भारत का दमदार स्कोर, मंधाना और जेमिमा की फिफ्टी से ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 रन का लक्ष्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress’s trumpet against inflation : 17 से 20 मई तक प्रदेशभर में चार दिवसीय आंदोलन

Congress's trumpet against inflation

Naxalite families protest against the government : नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Naxalite families protest against the government

Virat Kohli
Virat Kohli : 35 की उम्र के बाद भी नहीं थम रहा विराट का तूफान, आईपीएल में फिर बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

सीजी भास्कर, 17 मई। आईपीएल 2026 में विराट…

ChatGPT introduces new finance feature : अब बैंक अकाउंट और खर्चों पर रखेगा नजर

ChatGPT introduces new finance feature

Entry of heavy vehicles stopped : उर्स पाक मेले के दौरान बदलेगा ट्रैफिक रूट, रात में भारी वाहनों की एंट्री बंद

सीजी भास्कर, 17 मई। भिलाई-3 स्थित मजार में…

You Might Also Like

खेल

IND vs NZ Final Ticket Black Marketing: फाइनल से पहले स्टेडियम के बाहर कालाबाजारी पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

08/03/2026
Asia cup 2025
खेल

Asia cup 2025 :  न ही अर्शदीप और न बुमराह… टी20 में भारत के इस बॉलर से डरते हैं पाकिस्तानी बल्लेबाज, एशिया कप में है टीम इंडिया का हिस्सा

28/08/2025
खेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

14th फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा, 60kg वर्ग में कबीरधाम के सत्येंद्र मेरावी ने जीता कांस्य

23/02/2025
खेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

विधायक Rikesh के प्रस्ताव पर भिलाईयंस को मिली होली की बड़ी सौगात, Supela में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला “हार्स राइडिंग ट्रैक” वैशाली नगर में हर्ष की लहर, खेल प्रेमियों ने कहा – “Thanku विधायकजी”

12/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?