CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट देते ही बिगड़ गई दोस्त की तबियत, स्टेज पर ही हो गई मौत, Amazon कर्मचारी था वामसी, देखिए विडियो

दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट देते ही बिगड़ गई दोस्त की तबियत, स्टेज पर ही हो गई मौत, Amazon कर्मचारी था वामसी, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin 22/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 22 नवंबर। शादी में जयमाल के बाद स्टेज पर खडे़ दूल्हा-दुल्हन को कुछ दोस्त गिफ्ट देने स्टेज पर चढ़े। इस दौरान दूल्हा दोस्तों का गिफ्ट पैक स्टेज पर ही खोलने लगा। तभी एक दोस्त की अचानक तबियत बिगड़ी और पलक झपकते ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

देखिए घटना का विडियो 👇

https://www.facebook.com/share/v/1XReFFJ5hD/?mibextid=oFDknk

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के करनूल से शादी समारोह में दिल दहला देने वाली यह घटना घटी। यहां शादी में शामिल होने आए दूल्हे के दोस्त की स्टेज पर ही हार्टअटैक से मौत हो गई। घटना पेनूमाडा गांव की है जहां बेंगलुरु से एक वामसी नामक युवक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने पहुंचा था। शादी के दौरान वह अन्य दोस्तों के साथ स्टेज पर चढ़ा। दूल्हा-दुल्हन को शादी की बधाई दी और गिफ्ट भी दिया, जैसे ही दूल्हा गिफ्ट खोलने लगा वामसी की अचानक से तबीयत बिगड़ी और उसकी वहीं मौत हो गई।

दरअसल, वामसी को हार्टअटैक आया था। दोस्तों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि युवक की पहले ही मौत हो चुकी है। इससे शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। दूल्हे समेत सभी को मानो एक झटका सा लगा।

विडियो में देखा जा सकता है कि सभी दोस्तों ने मिलकर दूल्हे को शादी का गिफ्ट दिया, जैसे ही दूल्हा गिफ्ट खोलने लगा बगल में खड़े उसके दोस्त वामसी की तबीयत बिगड़ने लगी। यह देख बाकी के दोस्तों ने उसे संभालने की कोशिश की लेकिन वामसी की सांसें वहीं पर दोस्तों के सामने ही थम गईं। एक उम्मीद से दोस्त उसे अस्पताल भी लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर बोले- इसे तो हार्टअटैक आया था। जिस कारण इसकी पहले ही मौत हो चुकी है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हुआ है। 25 साल का वामसी बेंगलुरु में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन में काम करता था। मौत की खबर सुनकर वामसी के घर वालों की तो मानो पैरों तले जमीन ही खिसक गई, वो लोग अभी तक सदमे में हैं।

गौरतलब हो कि पिछले काफी समय से इस तरह के आकस्मिक मौत के मामलों में बढ़ोत्तरी देखी गई है। 6 नवंबर को बेंगलुरू शहर में बीएमटीसी की बस चलाते समय 40 वर्षीय चालक को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। अगर उस वक्त कंडक्टर बस के ब्रेक न लगाता को शायद बड़ा हादसा हो सकता था।

You Might Also Like

​Police raid on prostitution den : भिलाई नेहरू नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

PM Kisan : 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, गुवाहाटी से किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे PM मोदी

Supreme Court English Exam Remark : सुप्रीम कोर्ट में CJI का सख्त रुख, ‘यहीं इंग्लिश एग्जाम कराऊंगा’, बेतुकी PIL पर याचिकाकर्ता को फटकार

Newsdesk Admin 22/11/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

​Police raid on prostitution den : भिलाई नेहरू नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा

🛑 संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार 🛑 आठ युवतियों…

Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा

सीजी भास्कर 10 मार्च छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur…

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

देश के कई राज्यों में इस बार Rajya…

Apple iphone 18e Features
Apple iphone 18e Features : iPhone 18e को लेकर लीक शुरू, टिप्स्टर ने दिया बड़ा संकेत, जानिए क्या मिल सकते हैं नए फीचर्स

सीजी भास्कर, 10 मार्च। एप्पल ने हाल ही…

Apple Success Story: 50 साल बाद भी दुनिया की टॉप टेक कंपनी क्यों है Apple? Tim Cook ने बताया असली फॉर्मूला

सीजी भास्कर 10 मार्च दुनिया की सबसे प्रभावशाली…

You Might Also Like

अपराधट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

​Police raid on prostitution den : भिलाई नेहरू नगर में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस का छापा

10/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

10/03/2026
छत्तीसगढ़बजट

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

10/03/2026
PM Kisan
देश-दुनिया

PM Kisan : 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, गुवाहाटी से किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे PM मोदी

10/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?