CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tragic accident in Korba : महिला मजदूर की मौत, बेटे के सिर से उठा मां का साया

Tragic accident in Korba : महिला मजदूर की मौत, बेटे के सिर से उठा मां का साया

By Newsdesk Admin
19/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 19 मई।कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित एक राखड़ ईंट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम कर रही एक महिला मजदूर की मशीन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मृतका के परिजनों में मातम पसर गया। (Tragic accident in Korba)

Contents
  • लंबे समय बाद काम पर लौटी थी महिला
  • मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
  • 4 घंटे बाद बनी सहमति : Tragic accident in Korba

मशीन साफ करते समय हुआ हादसा : Tragic accident in Korba

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की है। प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्री में 26 वर्षीय बिछनी बाई मशीन की सफाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय फैक्ट्री में चार से पांच मजदूर मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मशीन चालू हालत में थी और उसी दौरान अचानक लीवर नीचे गिर गया, जिससे महिला मशीन की चपेट में आ गई। मशीन में दबने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

लंबे समय बाद काम पर लौटी थी महिला

बताया जा रहा है कि बिछनी बाई लंबे समय बाद सोमवार को ही दोबारा काम पर लौटी थी। लेकिन पहले ही दिन यह हादसा (Tragic accident in Korba) हो गया। मृतका का एक नाबालिग बेटा है, जिसकी परवरिश को लेकर अब परिवार चिंता में है।

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। लोगों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उचित मुआवजे की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया और स्थानीय जनप्रतिनिधि अरविंद भगत भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए।

4 घंटे बाद बनी सहमति : Tragic accident in Korba

करीब चार घंटे तक फैक्ट्री संचालक प्रदीप अग्रवाल, ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच बातचीत चली। इसके बाद मुआवजे को लेकर सहमति बनी।

समझौते के तहत पीड़ित परिवार को तत्काल 75 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई। इसके अलावा मृतका के नाबालिग पुत्र के नाम पर 2 लाख रुपये की एफडी कराने, 18 वर्ष की आयु तक हर महीने 1500 रुपये भरण-पोषण राशि देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर सहमति बनी।

India Road Safety : तेज रफ्तार स्विफ्ट कार रेलिंग से भिड़ी, दो की मौत, तीन गंभीर—सफर बना मातम
Balrampur Police Custody Death : स्वजन ने शव लेने से किया इनकार, विधायक बोले–पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं मैं
सुबह साढ़े 7 बजे भूकंप से कांपा छत्तीसगढ़, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 5.3 की तीव्रता, तेलंगाना था केंद्र, महाराष्ट्र में भी दिखा असर
Big Action CG Govt 🛑 शराब की दो दुकानों पर तय दाम से अधिक वसूली, जिला आबकारी अधिकारी Suspend
Marwahi Crime News : बुआ के बेटे ने 10 साल के बालक के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, फिर हत्या कर फांसी का रूप दिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Fraud Case : जमीन और सरकारी नौकरी का झांसा देकर 7.55 लाख की ठगी, रायपुर के कारोबारी पर मामला दर्ज

Raipur Fraud Case

GPM District Administrative Transfer : दो एसडीएम और तहसीलदारों को तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :  छत्तीसगढ़ के नवगठित…

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में समुद्र के नीचे बनेगी 20 किलोमीटर लंबी सुरंग, आज से शुरू होगी खुदाई

मुंबई और अहमदाबाद के बीच प्रस्तावित देश की…

Pratappur Broken Bridge Controversy
Pratappur Broken Bridge Controversy : सिस्टम की पोल खोलती तस्वीर! जान हथेली पर रखकर उफनती नदी पार कर रहे नौनिहाल

सीजी भास्कर, 04 जुलाई :  एक तरफ सरकार…

Badrinath Temple Donation Row : बदरीनाथ धाम में चढ़ावे में गड़बड़ी के आरोप, मंदिर समिति ने गठित की जांच समिति

Badrinath Temple Donation Row

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?