सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे और उनके परिजनों के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की शिकायत दर्ज (Dowry Harassment Case) कराई है। पत्नी का आरोप है कि शादी के दूसरे दिन से ही कम दहेज को लेकर ताने दिए जाने लगे और लग्जरी कार के साथ 2 से 3 करोड़ रुपये नकद लाने का दबाव बनाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमीन बेचकर पैसे लाने का दबाव Dowry Harassment Case
शिकायत के मुताबिक, पूजा बंजारे की शादी जुलाई 2024 में धमतरी निवासी मनोज बंजारे से हुई थी। पूजा का आरोप है कि शादी में उपहार और घरेलू सामान देने के बावजूद ससुराल पक्ष ने दहेज को लेकर परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने पति, सास और ससुर पर मायके की जमीन बेचकर रकम लाने का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है।
यह भी पढ़ें: Assistant Teacher Recruitment : सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन का मौका
बच्चे के जन्म के बाद भी प्रताड़ना का आरोप
पीड़िता के अनुसार, गर्भावस्था और प्रसव के दौरान भी उसे परेशान किया गया। बच्चे के जन्म के बाद पति ने उसे मायके में छोड़ दिया। शिकायत में 2 सितंबर 2026 को मायके में मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।
काउंसलिंग के बाद दर्ज हुआ मामला
यह भी पढ़ें: PM Awas Yojana : रायगढ़ में 134 हितग्राहियों से होगी पीएम आवास की राशि वसूली, 8 साल बाद भी अधूरे मकान
महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने पति और उनके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
खबरें और भी पढ़ें…Surajpur Elephant Attack : सूरजपुर में 12 हाथियों का झुंड पहुंचा, महुली समेत कई गांवों में बढ़ी दहशत



