CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SRH vs RCB Preview 2026 : टॉप-2 में जगह बनाने की उम्मीद से मैदान में उतरेगी हैदराबाद और बेंगलुरु

SRH vs RCB Preview 2026 : टॉप-2 में जगह बनाने की उम्मीद से मैदान में उतरेगी हैदराबाद और बेंगलुरु

By Newsdesk Admin
22/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 मई : आईपीएल 2026 का 67वां मैच (SRH vs RCB Preview 2026) आज शुक्रवार 22 मई को एक बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा, जहां डिफेंडिंग चैंपियन बेंगलुरु की टीम हैदराबाद से भिड़ेगी। दोनों टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन अब लड़ाई टॉप-2 में जगह बनाने की है। मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा और फैंस को एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

Contents
  • क्या है दोनों टीम का हेड टू हेड रिकॉर्ड
  • कैसी है हैदराबाद की पिच
  • मौसम रहेगा साफ
  • क्या है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

बेंगलुरु (SRH vs RCB Preview 2026) की टीम अगर इस मुकाबले में जीत दर्ज कर लेती है, तो उसका लीग स्टेज में टॉप पर रहना लगभग तय माना जा रहा है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए 2 मौके मिलेंगे। वहीं हैदराबाद की टीम भी इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। अगर हैदराबाद जीतती है, तो उसके भी 18 पॉइंट्स हो जाएंगे और फिर मामला नेट रन रेट पर जाकर टिक सकता है।

क्या है दोनों टीम का हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें हैदराबाद ने 14 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि बेंगलुरु ने 12 मुकाबलों में अपनी जीत दर्ज की है। ऐसे में रिकॉर्ड के हिसाब से मुकाबला काफी कांटे का नजर आ रहा है।

कैसी है हैदराबाद की पिच

हैदराबाद की पिच इस सीजन बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। इसी मैदान पर पिछले मुकाबले में हैदराबाद ने 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड की वजह से यहां चौके-छक्के लगाने में आसानी हो सकती है। दोनों टीमों के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं, इसलिए मुकाबला रोमांच से भरपूर रहने की उम्मीद है।

मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग के मुताबिक मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 30 डिग्री के आसपास रह सकता है और उमस भी महसूस होगी। ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस भी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है।

क्या है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH vs RCB Preview 2026) में अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे शामिल हैं।

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा शामिल हैं।

IND vs ENG : केएल राहुल ने इंग्लैंड में बनाया एक और कीर्तिमान, ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बने
यौन उत्पीड़न के एक मामले में बृजभूषण सिंह हुए बरी, महाबीर फोगाट बोले, ‘खिलाड़ियों को अपने…’
US AI warfare : AI की मदद से अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 24 घंटे में 1000 से ज्यादा टारगेट निशाने पर
Karun Nair : घरेलू क्रिकेट में जमाए 9 शतक, नीलामी में मिले सिर्फ 50 लाख… दिल्ली कैपिटल्स के लिए ‘ट्रंप कार्ड’ बनेगा ये खिलाड़ी
Vijay Hazare Trophy Injury : विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ा हादसा, फील्डिंग के दौरान मुंबई के युवा खिलाड़ी को लगी गंभीर चोट, स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Act Recall Plea
CEC Act Recall Plea : CEC एक्ट पर SC के फैसले के खिलाफ रिकॉल अर्जी, CJI सूर्यकांत बोले- जांच करेंगे कुछ और विकल्प

CEC Act Recall Plea  : मौजूदा व्यवस्था में…

Messi Farewell Match
Messi Farewell Match : Messi की यादगार विदाई, हेलीकॉप्टर से लहराई जर्सी; 10वें मिनट में रुका मैच और हुई आतिशबाजी

Messi Farewell Match : मेसी की अर्जेंटीना के…

LT Line Electrocution Death
LT Line Electrocution Death: बिलासपुर में टूटकर गिरी LT लाइन से करंट लगने पर कोटवार की मौत, 5 दिन बाद खेत में मिला शव

LT Line Electrocution Death : , ग्रामीणों ने बिजली…

Ganja Smuggling
Ganja Smuggling : ग्राहक तलाश रहा आरोपी 1.140 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

कुम्हारी पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में…

Timber Smuggling
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया

सुपेला थानांतर्गत स्मृति नगर चौकी पुलिस ने सुबह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?