CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Scrap Shop Fire : कबाड़ गोदाम में भड़की भीषण आग, काले धुएं से ढका आसमान, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

Raigarh Scrap Shop Fire : कबाड़ गोदाम में भड़की भीषण आग, काले धुएं से ढका आसमान, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

By Newsdesk Admin
23/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 मई : नेशनल हाईवे सारंगढ़–सरायपाली स्थित छातामुड़ा बाईपास रोड पर शनिवार दोपहर एक कबाड़ दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया। कई किलोमीटर दूर तक धुआं दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ शहर के छातामुड़ा बाईपास स्थित हीरो मोटरसाइकिल शोरूम के पास मौजूद कबाड़ गोदाम से दोपहर करीब पौने दो बजे धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, कार्टून और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी, जिसके चलते आग तेजी से फैलती चली गई। कुछ ही देर में आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में नजर आने लगा।

आग लगते ही गोदाम में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी अपनी जान बचाने के साथ-साथ आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। आग की भयावहता को देखते हुए पास स्थित हीरो शोरूम के कर्मचारियों ने भी तुरंत मोर्चा संभाल लिया। कर्मचारियों ने शोरूम और गोदाम में खड़ी मोटरसाइकिलों को तेजी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

स्थानीय लोगों और आसपास के दुकानदारों ने भी शुरुआती स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर सेना की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए जिंदल उद्योग, अदानी पावर प्लांट और एनटीपीसी लारा समेत कई संस्थानों से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए।

दर्जनों दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की मशक्कत करते रहे। मौके पर पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी तैनात रही। आग के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल के आसपास जमा हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

 

BA, BCom, BSc में प्राइवेट के फॉर्म भरने के लिए साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई में विशेष सुविधा है, 23 अक्टूबर last date से पहले भरें फार्म
Karni Sena Protest : नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरजी करणी सेना, CBI जांच और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग
Digital Crop Survey Chhattisgarh : 10 नवंबर तक पूरा करें सर्वे, 93.84% काम पूरा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Hydroponics Nursery Development : आधुनिक नर्सरी विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ की अहम पहल
Child Marriage Stopped Sukma : नदी-नाले पार कर रोकी गई 12 वर्षीय बालिका की शादी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Elephant Raju : ओडिशा से भटककर रायगढ़ पहुंचा पालतू हाथी ‘राजू’, देखने उमड़ी भीड़
Raigarh Elephant Raju : ओडिशा से भटककर रायगढ़ पहुंचा पालतू हाथी ‘राजू’, देखने उमड़ी भीड़

ओडिशा से भटककर एक पालतू हाथी छत्तीसगढ़ के…

Chhattisgarh Blackmailing Case : खबरों के नाम पर वसूली का बड़ा नेटवर्क! गिरफ्तार आरोपी ने लिया सीनियर IPS अफसर का नाम
Chhattisgarh Blackmailing Case : खबरों के नाम पर वसूली का बड़ा नेटवर्क! गिरफ्तार आरोपी ने लिया सीनियर IPS अफसर का नाम

छत्तीसगढ़ में खबरों के नाम पर ब्लैकमेलिंग और…

Bemetara Open Jail High Court Order : बेमेतरा की खुली जेल शुरू होने में देरी पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त! जेल डीजी से मांगा शपथ पत्र
Bemetara Open Jail High Court Order : बेमेतरा की खुली जेल शुरू होने में देरी पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त! जेल डीजी से मांगा शपथ पत्र

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के ग्राम पथर्रा में…

Delimitation Bill 2026 : परिसीमन पर विपक्ष में बढ़ी हलचल, स्टालिन-पवार को मनाने चेन्नई और मुंबई पहुंचेंगे खरगे-राहुल
Delimitation Bill 2026 : परिसीमन पर विपक्ष में बढ़ी हलचल, स्टालिन-पवार को मनाने चेन्नई और मुंबई पहुंचेंगे खरगे-राहुल

केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill…

तिरुपरंकुंद्रम मंदिर में दीप जलाने की अनुमति, 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक तय स्थान पर कर सकेंगे श्रद्धालु

तमिलनाडु के तिरुपरंकुंद्रम मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?