CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Karahi firing incident revealed : पैसों की रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

Karahi firing incident revealed : पैसों की रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश, 3 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
23/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 मई। सक्ती जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में हुए चर्चित गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, मैगजीन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रारंभिक जांच में पैसों के लेन-देन, पुरानी रंजिश और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा को हत्या की वजह बताया गया है। (Karahi firing incident revealed)

Contents
  • घर में घुसकर की गई थी फायरिंग
  • राजनीतिक और कारोबारी पृष्ठभूमि से जुड़ा परिवार : Karahi firing incident revealed

7 राज्यों में चली पुलिस की तलाश : Karahi firing incident revealed

पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। साइबर और खुफिया टीमों की मदद से लगातार संदिग्धों पर नजर रखी गई। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों ने गुजरात, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर समेत सात राज्यों में दबिश दी।

गिरफ्तार आरोपियों में भूषण बघेल, हेमंत कुमार बघेल और अमित टंडन शामिल हैं। तीनों आरोपी सक्ती जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

घर में घुसकर की गई थी फायरिंग

घटना 23 अप्रैल की रात करही गांव में हुई थी। तीन नकाबपोश बदमाश व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे थे। आरोपियों ने उस कमरे में पहुंचकर फायरिंग की, जहां आयुष कश्यप अपने भाई और बहन के साथ सो रहा था।

हमलावरों ने 19 वर्षीय आयुष कश्यप पर दो राउंड फायर किए। गोली सीने और कनपटी में लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके भाई आशुतोष कश्यप के हाथ में भी गोली लगी थी। घटना के दौरान पैसों की मांग किए जाने की बात भी सामने आई है।

राजनीतिक और कारोबारी पृष्ठभूमि से जुड़ा परिवार : Karahi firing incident revealed

मृतक आयुष कश्यप व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप का बेटा था और हाल ही में रेत कारोबार से जुड़ा था। घटना वाली रात वह रेत से जुड़े काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था और देर रात घर लौटा था।

सम्मेलाल कश्यप क्षेत्र के कारोबारी होने के साथ ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी हैं। वे पूर्व उपसरपंच रह चुके हैं, जबकि उनकी पत्नी भी गांव की पूर्व सरपंच रह चुकी हैं। पुलिस फिलहाल पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है।

सीजी बोर्ड 12वीं के नतीजे आज, 9 वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
Dhamtari SP : नव पदस्थ एसपी भावना पांडेय ने कलेक्टर से की मुलाकात, कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर हुई चर्चा
प्रेमी के लिए चढ़ा दी बच्चों की बलि; रसगुल्ले में जहर मिलाकर बेटा-बेटी को खिलाकर मार डाला, ऐसे खुला राज
Raigarh Extortion Case : 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Gariyaband BRC Harish Devangan Transfer Case : बीआरसी हरीश कुमार देवांगन हटाए गए, शिकायतों की जांच के लिए समिति गठित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh teacher vacancies
Chhattisgarh teacher vacancies : 57 हजार शिक्षकों के पद खाली! कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh teacher vacancies: आरोप है कि इन समस्याओं…

Kawardha Kasturba Hostel
Kawardha Kasturba Hostel : छात्रावास में बिगड़ी 15 छात्राओं की तबीयत, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Kawardha Kasturba Hostel - चिकित्सकों ने बताया कि…

Sonam Wangchuk support protest
Sonam Wangchuk support protest : फिंगेश्वर में मानव श्रृंखला, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sonam Wangchuk support protest : सरकार से शिक्षा…

Bilaspur Central Jail
Bilaspur Central Jail : पोक्सो दोषी कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल रेफर, रास्ते में हुई मौत

(Bilaspur Central Jail) नाबालिग से दुष्कर्म मामले में…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : गिरोह का भंडाफोड़, 5 चोर समेत 2 खरीददार गिरफ्तार

Raigarh Bike Theft Gang : छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?