CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Department Coordination : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों की लगाई क्लास

Department Coordination : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों की लगाई क्लास

By Newsdesk Admin
24/05/2026
Share
Department Coordination
Department Coordination

सीजी भास्कर, 24 मई : लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने शनिवार को मुंगेली जिले का दौरा कर विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं।

सचिव मुकेश बंसल ने निर्माणाधीन लोरमी बायपास सड़क का निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर विभागीय समन्वय (Department Coordination) के जरिए निर्माण कार्यों की गति बढ़ाई जाए, ताकि आम लोगों को जल्द बेहतर सड़क सुविधाएं मिल सकें।

मुंगेली सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव बंसल ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा दोनों सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने नगरीय निकायों और अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर सड़क निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही खराब सड़कों में तत्काल पैचवर्क कराने के निर्देश भी दिए।

बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव श्री बंसल

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता गांवों को बारहमासी सड़कों से जोड़ना है। इसके लिए नए प्रस्ताव तैयार कर तत्काल शासन को भेजे जाएं। सचिव ने फील्ड का नियमित दौरा कर निर्माण कार्यों की बारीकी से निगरानी करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार, डीएफओ अभिनव कुमार, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे, राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप, अधीक्षण अभियंता के.पी. संत तथा कार्यपालन अभियंता शरद सतपथी, आर.के. खामरा और नीतिश तिवारी मौजूद रहे।

 

CG School Committee : रायपुर में स्कूल समितियों के गठन पर रोक, 215 स्कूलों में नई व्यवस्था अटकी
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास
Chhattisgarh Mukti Dham : 22 निकायों में बनेंगे नए मुक्तिधाम, 8.42 करोड़ की पहली किस्त जारी
डॉक्टर की गैरमौजदूगी में कराई डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत, परिवार में छाया मातम
अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन शुरू, पहले दिन टूटा ‘रिकॉर्ड’, कितने यात्रियों ने कराया रजिस्ट्रेशन.. देखिए ऐसे होगा online registration
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Heavy Rain
Korba Heavy Rain : कोरबा में बारिश का कहर, उफनते नाले में डूबी स्कॉर्पियो; 3 लोग सुरक्षित

Korba Heavy Rain :मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में…

Chhattisgarh Sugar Price Hike
Chhattisgarh Sugar Price Hike : शक्कर के बढ़ते दाम के खिलाफ कांग्रेस का ‘चीनी सत्याग्रह’, PCC चीफ बोले

Chhattisgarh Sugar Price Hike : कांग्रेस नेता ने…

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?