CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surguja road accident : ट्रैक्टर ने 4 मजदूरों को घसीटा, 6 लोगों की मौत

Surguja road accident : ट्रैक्टर ने 4 मजदूरों को घसीटा, 6 लोगों की मौत

By Newsdesk Admin
25/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक चलती ट्रैक्टर में जा घुसी। हादसे में चार मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर हुई, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को कुचल दिया। (Surguja road accident)

Contents
  • नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से 2 ग्रामीणों की मौत
  • लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों से दहशत : Surguja road accident 

ट्रैक्टर हादसे में एक ही परिवार के 4 युवकों की मौत : Surguja road accident 

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पीपरपान के पास रविवार शाम करीब 6:30 बजे ईंट से भरे ट्रैक्टर से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक ने वाहन नहीं रोका और घायलों को करीब 100 मीटर तक घसीटता रहा। बाद में वह घायलों को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान राकेश पंडो (17), रमेश पंडो (19), नरेश पंडो (19) और मनोज पंडो (21) के रूप में हुई है। सभी मृतक आपस में चचेरे भाई थे और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर का इंजन छिपाने की कोशिश की गई। मामले में ट्रैक्टर चालक प्रेमचंद यादव, रामनारायण यादव और वाहन मालिक अशोक यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से 2 ग्रामीणों की मौत

दूसरा हादसा सरगुजा जिले के जजगा के पास नेशनल हाईवे-130 पर रविवार रात हुआ। बाइक सवार दो ग्रामीण जैसे ही मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक कई मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए।

हादसे में जय सिंह (50) और रामकुमार (60), दोनों निवासी महुआटिकरा, की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों मेहमानी से लौट रहे थे। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों से दहशत : Surguja road accident 

सरगुजा संभाग में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन जानलेवा दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भिलाई में शोक की लहर : विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई दिनेश सेन का निधन, CM विष्णुदेव साय ने जताया दुःख
घर में दोष, दूर करने के लिए दादा ने पोते के टुकड़े कर फेंके…
Sehore Hospital Assault: सीहोर जिला अस्पताल में गुंडागर्दी, पुलिस के सामने पिता-पुत्र की पिटाई से हड़कंप
Chhattisgarh DA Hike – IAS और IPS अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ते में 58% तक बढ़ोतरी, जुलाई से लागू आदेश
हेमंत सोरेन बने JMM के अध्यक्ष, पिता शिबू बने संस्थापक संरक्षक, 13वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में बड़ा फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhajan Marg
Bhajan Marg : प्रेमानंद महाराज के अचानक संदेश से भक्तों में बढ़ी भावुकता, बोले चिंता मत करो हम हमेशा साथ हैं

सीजी भास्कर, 25 मई। वृंदावन में इन दिनों…

Heat wave wreaks havoc in Pendra : तापमान 43 डिग्री पहुंचने का अनुमान

सीजी भास्कर, 25 मई। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में भीषण…

Terror due to bombing at home at midnight : पुरानी रंजिश में परिवार को जान से मारने की धमकी

सीजी भास्कर, 25 मई । रायपुर के कबीर…

Terror Network : पाकिस्तान से चल रहे आतंकी जाल को लेकर अचानक बढ़ी हलचल, युवाओं को भड़काने की परतें खुलीं

सीजी भास्कर, 25 मई। दिल्ली से लेकर फरीदाबाद…

Nautapa’s effect intensifies in Raigarh : पारा 45 डिग्री पार पहुंचने की आशंका; स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

सीजी भास्कर, 25 मई । नौतपा की शुरुआत…

You Might Also Like

अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

छत्तीसगढ़ में पुलिस जवान समेत परिवार के 5 लोगों की हत्या, मृतक आरक्षक के मासूम बेटों ने बताया ऐसा सच कि सुनकर दहल उठेगा दिल, कहा – “पूरे गांव के सामने उनके माता पिता की पीट पीट कर हत्या कर दी गई”

15/09/2024
देश-दुनियाराज्य

पत्नी से बोले मॉर्निंग वॉक पर जा रहा हूं, कमरे में मिला शव… एमपी में शिक्षा विभाग के बाबू ने किया सुसाइड, लेटर में वर्क लोड का जिक्र

11/03/2025
Hunters Arrested In Mahasamund
अपराध

Hunters Arrested In Mahasamund : तेंदुए व वनभैंसा का किया शिकार, 2 गिरफ्तार, कच्चा मांस भी जब्त

23/04/2025
अन्यअपराधदेश-दुनिया

मुस्लिम दूल्हों की शिकार ‘लूटेरी दुल्हन’ गिरफ्तार: टीचर बनकर रचाई 8 शादियां, सुहागरात के बाद …

02/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?