CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chaos at Maruti showroom in Bhilai : महिला कर्मचारी ने GM पर फेंकी स्याही, थप्पड़-लात मारने का VIDEO वायरल

Chaos at Maruti showroom in Bhilai : महिला कर्मचारी ने GM पर फेंकी स्याही, थप्पड़-लात मारने का VIDEO वायरल

By Newsdesk Admin
25/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 25 मई। दुर्ग जिले के भिलाई में मारुति सुजुकी शोरूम के जनरल मैनेजर (GM) और महिला कर्मचारी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। महिला कर्मचारी ने GM अंकित आनंद पर अश्लील मैसेज भेजने, गलत तरीके से बात करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी GM के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Chaos at Maruti showroom in Bhilai)

Contents
  • महिला स्टाफ ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला : Chaos at Maruti showroom in Bhilai

शिकायत की जांच के दौरान हुआ हंगामा : Chaos at Maruti showroom in Bhilai

जानकारी के मुताबिक महिला कर्मचारी ने पहले ही भिलाई नगर थाने में GM के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 22 मई को पुलिस मामले की जांच के लिए शोरूम पहुंची थी। इसी दौरान GM अंकित आनंद भी वहां पहुंचे, तभी महिला कर्मचारी का गुस्सा फूट पड़ा।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला ने ऑफिस में घुसते ही GM के चेहरे और कपड़ों पर स्याही फेंक दी। इसके बाद उसने थप्पड़ मारे और लात भी चलाई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन महिला काफी नाराज नजर आई।

महिला स्टाफ ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

घटना के दौरान शोरूम में अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि सिर्फ एक ही नहीं, बल्कि कई महिला कर्मचारी GM के व्यवहार से परेशान थीं। हालांकि अब तक अन्य कर्मचारियों ने सार्वजनिक रूप से सामने आकर बयान नहीं दिया है।

महिला का आरोप है कि GM लंबे समय से अश्लील मैसेज भेज रहे थे और गलत तरीके से बातचीत करते थे। इसी वजह से उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के समय वहां महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थीं, इसलिए पुलिस केवल समझाने का प्रयास करती नजर आई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला : Chaos at Maruti showroom in Bhilai

भिलाई नगर पुलिस ने GM अंकित आनंद के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य महिला कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

पुलिस के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर इलाके में चर्चा बनी हुई है।

Jamboree Tender Controversy: जंबूरी आयोजन के टेंडर पर विधानसभा में घमासान, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
गोदावरी नदी उफान पर, बीजापुर-हैदराबाद NH-163 यातायात ठप
Indore Old Bus Ban: इंदौर में 15 साल पुरानी बसों पर रोक, प्रशासन ने सड़कों की सुरक्षा को बनाया प्राथमिकता
Vehicle Fitness : फिटनेस कराने पहुंचे वाहन मालिकों ने उठाए बड़े सवाल, बारकोड रेडियम को लेकर बढ़ा विवाद
जादू-टोना के शक में दो लोगों से बेरहमी, खंभे से बांधकर पीटा, फिर पिलाया पेशाब…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police transfer list : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

Police transfer list

Rawatpura University fraud allegations
Rawatpura University fraud allegations : छात्रों ने खोला मोर्चा

Rawatpura University fraud allegations

Picnic tragedy Bilaspur
Picnic tragedy Bilaspur : पिकनिक बना मातम, डैम में डूबने से युवक की मौत

Picnic tragedy Bilaspur

Jagannath Rath Yatra Raipur
Jagannath Rath Yatra Raipur : भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, राज्यपाल और CM निभाएंगे ‘छेरा पहरा’

Jagannath Rath Yatra Raipur

Traditional Medicine Conference
Traditional Medicine Conference : उतई में जुटेंगे देशभर के वनौषधि वैद्य, सांसद विजय बघेल करेंगे शुभारंभ

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : अखिल भारतीय परंपरागत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?