CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Barnawapara Elephant Alert : दंतैल हाथी का आतंक, ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट जारी

Barnawapara Elephant Alert : दंतैल हाथी का आतंक, ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट जारी

By Newsdesk Admin
25/05/2026
Share
Barnawapara Elephant Alert
Barnawapara Elephant Alert

सीजी भास्कर, 25 मई : बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र (Barnawapara Elephant Alert) में दंतैल हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद वन विभाग ने आसपास के कई गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Contents
  • खेत खलिहानों के आसपास घूम रहा था हाथी
  • कई गांवों में मुनादी और अलर्ट
  • परिजनों को दी गई तत्काल सहायता

जानकारी के मुताबिक 24 मई 2026 की रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच बारनवापारा अभ्यारण्य अंतर्गत ग्राम दोंद में रहने वाले जहरु राम नेताम उम्र लगभग 55 वर्ष पर दंतैल हाथी ने हमला कर दिया। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई शुरू की गई।

खेत खलिहानों के आसपास घूम रहा था हाथी

वन विभाग के अनुसार दंतैल हाथी (Barnawapara Elephant Alert) पिछले कई दिनों से मुरुमडीह क्षेत्र के आसपास लगातार विचरण कर रहा था। खेत खलिहानों और ग्रामीण इलाकों की ओर उसकी आवाजाही देखी जा रही थी। रविवार को हाथी ग्राम दोंद क्षेत्र की ओर पहुंच गया जिसके बाद वन विभाग हाथी मित्र दल और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर सतर्कता के साथ उसे आबादी वाले क्षेत्र से दूर करने का प्रयास किया।

घटना के बाद हाथी खलिहानों के रास्ते पहाड़ी इलाके की ओर बढ़ गया। वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है ताकि किसी और अप्रिय घटना को रोका जा सके।

कई गांवों में मुनादी और अलर्ट

हाथी की संभावित गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने ग्राम मुड़पार दोंद सुरबाय पांडादाह गुढ़ागढ़ भिभौरी बफरा बार हरदी समेत आसपास के सीमावर्ती गांवों में हाई अलर्ट जारी किया है।

वन विभाग और हाथी मित्र दल द्वारा लगातार मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। गांवों में अलर्ट सिस्टम के जरिए हाथी की लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी भी दी जा रही है ताकि लोग सुरक्षित रह सकें।

परिजनों को दी गई तत्काल सहायता

वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए प्रदान किए हैं। विभाग का कहना है कि शासन के नियमानुसार आगे की क्षतिपूर्ति राशि भी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।

वनमंडलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि लोग सतर्क रहें और वन विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करें। हाथी दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे उकसाने की कोशिश बिल्कुल न करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग या हाथी मित्र दल को सूचना दें।

उन्होंने यह भी कहा कि हाथी (Barnawapara Elephant Alert) प्रभावित क्षेत्रों और जंगल की ओर अकेले जाने से बचें ताकि मानव और वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोका जा सके।

 

Inhuman Treatment of Widow: प्रेम प्रसंग के शक में विधवा के साथ बर्बरता, गांव में अर्धनग्न घुमाकर की गई पिटाई
Diesel Crisis : डीजल की किल्लत के बीच आखिर क्यों बढ़ने लगी किसानों की बेचैनी, वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल
रायगढ़: सड़क हादसे में 3 की मौत, 2 घायल, ओडिशा के बरगढ़ रोड पर खड़ी ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो..
llegal Mahua Liquor Seizure : जंगलों में छिपी अवैध शराब का भंडाफोड़, 2.49 लाख का सामान जब्त
IFS Transfer Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में IFS अफसरों की फेरबदल सूची जारी, 4 अधिकारियों के तबादले पर लगी मुहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cockroach Janata Party
Cockroach Janata Party  : कॉकरोच जनता पार्टी पर सुको में याचिका, अदालत बोली इतने भावुक मत बनिए

सीजी भास्कर, 25 मई : सोशल मीडिया पर…

X Viral Video Rule
X Viral Video Rule  :  X पर कॉपी पेस्ट कमाई का खेल बंद, वायरल वीडियो चुराने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सीजी भास्कर, 25 मई : माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X…

Sand Mafia Action
Sand Mafia Action : अवैध रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, दो ट्रैक्टर जब्त, तोड़ा गया रैम्प

सीजी भास्कर, 25 मई : बलौदाबाजार जिले में…

Barnawapara Elephant Alert
Barnawapara Elephant Alert : दंतैल हाथी का आतंक, ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट जारी

सीजी भास्कर, 25 मई : बलौदाबाजार जिले के…

Baby Elephant Death
Baby Elephant Death : दलदल में समा गई मासूम जान, मृत शावक को उठाने की कोशिश करती रही हथिनी

सीजी भास्कर, 25 मई : छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Bilaspur Airport High Court : बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास पर हाईकोर्ट सख्त, नाइट लैंडिंग सुविधा के बावजूद उड़ानें न शुरू होने पर जताई भारी नाराजगी

07/04/2026
अन्यखेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

CG Big News : केंद्रीय खेल मंत्री जैवलिन थ्रो खिलाड़ी के प्रतिभा के हुए कायल, सरगुजा के विजय यादव ने 68 मीटर भाला फेककर दिखाया दम, केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने छत्तीसगढ़ के खेल प्रतिभाओं को सराहा

27/07/2024
छत्तीसगढ़भिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

Holi Emergency Service : विधायक रिकेश सेन ने खुद संभाली एंबुलेंस की कमान, 37 वार्डों में गश्त कर दिया सुरक्षा का संदेश

06/03/2026
छत्तीसगढ़

Gajrath Yatra : सीएम ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल

21/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?