CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Black Spot : सड़क हादसों को लेकर सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

Black Spot : सड़क हादसों को लेकर सरकार सख्त, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश

By Newsdesk Admin
25/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 25 मई। मुख्य सचिव विकासशील ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश (Black Spot) दिए हैं कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सभी समुचित और ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव आज मंत्रालय में सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
ब्लैक स्पॉट सुधारने पर विशेष जोर

Contents
  • सुप्रीम कोर्ट और केंद्र की योजनाओं की समीक्षा : Black Spot
  • ईव्ही चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने के निर्देश

मुख्य सचिव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और वहां आवश्यक सुधार कार्य तत्काल किए जाएं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से सड़कों की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए ताकि हादसों की आशंका खत्म हो सके।

सुप्रीम कोर्ट और केंद्र की योजनाओं की समीक्षा : Black Spot

बैठक में राज्य सड़क सुरक्षा कोष, माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा फलोदी एवं रंगा रेड्डी सड़क दुर्घटना मामलों में दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। साथ ही पीएम राहत योजना और पीएम ई-ड्राईव योजना की प्रगति की जानकारी ली गई। मुख्य सचिव ने सर्वाेच्च न्यायालय की कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी सड़क दुर्घटना रेस्क्यू से संबंधित एसओपी के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई।

ईव्ही चार्जिंग स्टेशन बढ़ाने के निर्देश

मुख्य सचिव ने पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत ई-वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन की स्थापना में तेजी लाने को कहा। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्धारित स्थलों पर तत्काल ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अब तक 150 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। इन स्टेशनों पर पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत सब्सिडी भी दी जाती है।

घायलों को मिलेगा कैशलेस इलाज
मुख्य सचिव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित उपचार मिलना सबसे (Black Spot) जरूरी है। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत घायलों का अस्पताल में कैशलेस उपचार किया जाता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, गृह-पुलिस, परिवहन तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि योजना के तहत अब तक 282 सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के उपचार के लिए पंजीकरण किया गया है। मुख्य सचिव ने इस योजना के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की और इसे और प्रभावी बनाने को कहा।
बैठक में परिवहन विभाग के सचिव एवं आयुक्त एस. प्रकाश, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव सु आर. शंगीता सहित पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय (अम्बिकापुर) के कुलपति को महिला आयोग ने बनाया पक्षकार, एक अन्य प्रकरण में महिला को 25 लाख मिलेगा भरण पोषण, बकाया भुगतान के लिए कलेक्टर को पत्र
Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप
Dairy Worker Murder Raipur: शराब, झगड़ा और एक रात में उजड़ गया घर—कचना डेयरी हत्या की अंदरूनी कहानी
Congress District President appointed : Video कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछ कर बनाएगी जिलाध्यक्ष, पर्यवेक्षकों का 8 दिन ताबड़तोड़ दौरा
बिलासपुर के पान दुकान में मिला हुक्के का सामान:प्रतिबंध के बाद भी हो रही बिक्री; 2 दुकानों से 2.50 लाख के हुक्का-फ्लेवर जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?