CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गुंडई करने वालों का निकला जुलूस, शोरूम में घुसकर लाठियां भांजने वाले भरे बाजार पर कान पकड़ बोले “अपराध करना पाप है” देखिए विडियो

गुंडई करने वालों का निकला जुलूस, शोरूम में घुसकर लाठियां भांजने वाले भरे बाजार पर कान पकड़ बोले “अपराध करना पाप है” देखिए विडियो

By Newsdesk Admin 26/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 26 नवंबर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने दो अलग-अलग थानों में FIR दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक सरेआम मारपीट और गुंडई करते एक शोरूम में जमकर लाठियां भांजी थी। गिरफ्तारी बाद पुलिस ने इनका जुलूस निकाला है।

आपको बता दें कि आरोपियों के बीच इलेक्ट्रिक ऑटो के किराए को लेकर विवाद हुआ था, जो कि विवाद इस कदर बढ़ा कि पहले पक्ष के युवक से मारपीट होने के बाद उसने अपने दोस्तों को बुला लिया फिर विवाद इतना बढ़ा कि पहले पक्ष के युवक से मारपीट होने के बाद उसने अपने दोस्तों को बुला लिया। फिर उन्होंने बांस-डंडे से दूसरे पक्ष के युवकों को दौड़ाकर शो-रूम के भीतर घुसकर पीट दिया। पुलिस ने इस घटना के लिए दो थानों में अलग अलग FIR दर्ज करवाई थी जिसके तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एएसपी लखन पटले ने बताया कि रविवार शाम को तेलीबांधा थाना क्षेत्र के श्याम नगर में मारपीट की घटना हुई, जिसमें दिलप्रीत सिंह नाम के व्यक्ति को संतोष यादव और अन्नू यादव ने शराब के नशे में ऑटो से लोहे का रॉड निकालकर मारपीट की थी। इनके बीच इलेक्ट्रिक ऑटो के किराए को लेकर विवाद था, जिससे बाद दिलप्रीत ने अपने दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद दिलप्रीत के दोस्तों ने संतोष यादव और उसके भाई अन्नू को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

इस मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में दिख रहा है कि चार-पांच लड़कों ने एक युवक का पीछा कर उसे घेर लिया। सभी के हाथ में बांस के डंडे और ईंट थे। वे लगातार युवक पर वार करने की कोशिश कर रहे थे। उनके बीच गाली गलौज होने पर शोरूम के अंदर मौजूद स्टाफ भी बाहर आ गया। आरोपियों ने युवकों के सिर पर ईंट फेंक कर हमला कर दिया था। कुछ देर तक मारपीट करने के बाद युवक जान बचाने के लिए शोरूम में घुस गया। आरोपी भी शोरूम में घुस गए। उन्होंने शोरूम के अंदर भी युवक की लाठी-डंडों से पिटाई की। शोरूम के अंदर महिलाएं और बुजुर्ग भी मौजूद थे, जो इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने आए थे। जब उन्होंने यह नजारा देखा तो वे डर गए और अंदर की ओर भागे। कुछ देर बाद स्टाफ ने बीच-बचाव कर मारपीट को शांत कराया था। पुलिस ने पहली FIR तेलीबांधा थाने में दर्ज की थी। जिसमें संतोष यादव और अन्नू यादव निवासी तेलीबांधा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया। दूसरी FIR राजेंद्र नगर थाने में दर्ज की गई, जहां इलेक्ट्रॉनिक शो रूम स्थित है। इस मामले में राज सिंह बिसेन, वीर सिंह, अभय सारथी और एक नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस में सभी आरोपियों का जुलूस निकाला है।

You Might Also Like

Rajiv Agrawal CSIDC Statement : 8 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा छत्तीसगढ़, राजीव अग्रवाल बोले – रोजगार और ग्रामीण विकास पर फोकस

Heart Tumor Surgery India : अंबेडकर अस्पताल में अद्भुत सर्जरी, 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला – डॉक्टरों ने रचा इतिहास

Bhupesh Baghel statement cylinder price : रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भूपेश बघेल बोले – 56 इंच वाली सरकार में सिलेंडर-खाद तक नहीं मिल रहा

Chhattisgarh High Court Judgment SECL : SECL टेंडर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-शर्तों की व्याख्या का अधिकार कंपनी के पास

Sachin Pilot Statement CG : मनरेगा और महंगाई पर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सचिन पायलट के निशाने पर सरकार, बघेल – महंत ने भी साधा हमला

Newsdesk Admin 26/11/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Agrawal CSIDC Statement : 8 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा छत्तीसगढ़, राजीव अग्रवाल बोले – रोजगार और ग्रामीण विकास पर फोकस

सीजी भास्कर, 17 मार्च। भिलाई में आयोजित एक…

Heart Tumor Surgery India : अंबेडकर अस्पताल में अद्भुत सर्जरी, 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला – डॉक्टरों ने रचा इतिहास

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी के Dr. Bhimrao…

Bhupesh Baghel statement cylinder price : रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भूपेश बघेल बोले – 56 इंच वाली सरकार में सिलेंडर-खाद तक नहीं मिल रहा

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी रायपुर में मंगलवार…

Chhattisgarh High Court Judgment SECL : SECL टेंडर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-शर्तों की व्याख्या का अधिकार कंपनी के पास

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एसईसीएल…

Sachin Pilot Statement CG : मनरेगा और महंगाई पर कांग्रेस का विधानसभा घेराव, सचिन पायलट के निशाने पर सरकार, बघेल – महंत ने भी साधा हमला

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ में मनरेगा, महंगाई…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Rajiv Agrawal CSIDC Statement : 8 लाख करोड़ के निवेश से बदलेगा छत्तीसगढ़, राजीव अग्रवाल बोले – रोजगार और ग्रामीण विकास पर फोकस

17/03/2026
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

Heart Tumor Surgery India : अंबेडकर अस्पताल में अद्भुत सर्जरी, 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला – डॉक्टरों ने रचा इतिहास

17/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Bhupesh Baghel statement cylinder price : रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भूपेश बघेल बोले – 56 इंच वाली सरकार में सिलेंडर-खाद तक नहीं मिल रहा

17/03/2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court Judgment SECL : SECL टेंडर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा-शर्तों की व्याख्या का अधिकार कंपनी के पास

17/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?