सीजी भास्कर, 25 मई। क्रिकेट प्रेमियों के लिए जून का महीना काफी व्यस्त और रोमांच से भरा रहने (Team India) वाला है। टीम इंडिया अगले महीने लगातार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने उतरने वाली है। खास बात यह है कि इस बार टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में भारतीय खिलाड़ी मैदान पर नजर आएंगे।
टीम इंडिया के लगातार मुकाबलों को लेकर फैंस के बीच अभी से उत्साह बढ़ने लगा है। कई बड़े खिलाड़ी लंबे समय बाद एक साथ अलग अलग फॉर्मेट में खेलते दिखाई दे सकते हैं। अगले महीने भारतीय टीम कुल 6 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी।
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से होगी शुरुआत : Team India
भारतीय टीम जून की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले से करेगी। दोनों टीमों के बीच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में मैच खेला जाएगा। हालांकि यह मुकाबला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा लेकिन टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। मैच 10 जून तक चल सकता है।
फिर खेली जाएगी वनडे सीरीज
टेस्ट मुकाबले के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। सीरीज का पहला मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 17 जून और आखिरी वनडे 20 जून को होगा।
रोहित और विराट पर रहेगी नजर
वनडे सीरीज को अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी के तौर पर भी देखा (Team India) जा रहा है। बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि रोहित शर्मा की फिटनेस पर अभी नजर बनी हुई है।
आयरलैंड दौरे पर खेले जाएंगे टी20 मुकाबले
अफगानिस्तान सीरीज के बाद भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर जाएगी जहां दो टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला टी20 मैच 26 जून को और दूसरा मुकाबला 28 जून को होगा। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे की तैयारी में जुट जाएगी।
खिलाड़ियों के लिए भी अहम रहेगा महीना
लगातार तीनों फॉर्मेट में मुकाबले होने की वजह से कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास नजर रहने (Team India) वाली है। कुछ युवा खिलाड़ियों के लिए यह खुद को साबित करने का बड़ा मौका माना जा रहा है जबकि सीनियर खिलाड़ियों के लिए भी फिटनेस और फॉर्म अहम रहने वाली है।



