CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सायबर फ्राड में 190 करोड़ के मामले का बड़ा खुलासा, 169 बैंक खाते फ्रीज, 2 करोड़ रुपये, 35 लाख का सामान, 51 मोबाइल, 6 लैपटॉप, 61 एटीएम कार्ड, 56 बैंक पासबुक, 19 सिम कार्ड, 7 चेक बुक, 3 आधार कार्ड और डोंगल जब्त, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

सायबर फ्राड में 190 करोड़ के मामले का बड़ा खुलासा, 169 बैंक खाते फ्रीज, 2 करोड़ रुपये, 35 लाख का सामान, 51 मोबाइल, 6 लैपटॉप, 61 एटीएम कार्ड, 56 बैंक पासबुक, 19 सिम कार्ड, 7 चेक बुक, 3 आधार कार्ड और डोंगल जब्त, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

By Newsdesk Admin
26/11/2024
Share

⭕ कोचिंग सेंटर के नाम पर हजारों को ऐसे ठगा कि पूछिए मत……श्रीलंका से UAE तक फैला था नेटवर्क, बड़े खुलासे की जरूर पढ़िए दास्तान और हो जाएं सतर्क

सीजी भास्कर, 26 नवंबर। 190 करोड़ की ठगी के गैंग की खबर सुन कर जहां लोग हैरान परेशान हैं वहीं पुलिस महकमा भी आश्चर्य चकित है कि सायबर ठग इस हद तक देश में लोगों के बैंक एकाउंट भला कैसे खाली करते रहे हैं। हर कोई इन ठगों की प्रक्रिया समझने बेताब दिखाई पड़ा। दरअसल उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में कोचिंग सेंटर के नाम पर अरबों की आनलाइन ठगी की जा रही थी, इसका नेटवर्क श्रीलंका और यूएई तक फैला हुआ था।

आइए समझाते हैं पूरा मामला..

आपको बता दें कि आजमगढ़ पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा किया है, जिसने ऑनलाइन जुआ खिलाने के नाम पर 190 करोड़ रुपये की ठगी की है। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि इस गिरोह ने इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, मेटा और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोगों को फंसाया। ये ठग जुआ खेलने के लिए लिंक शेयर करते थे और लोगों से फीस लेकर लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाते थे। लॉगिन डिटेल मिलने के बाद ठग फर्जी खातों और फर्जी मोबाइल नंबरों के जरिए जुआ खेलने वालों के पैसे ट्रांसफर कर लेते थे। ठगी के बाद ग्राहकों की लॉगिन आईडी को ब्लॉक कर दिया जाता था। यह गैंग पिछले तीन सालों से यह धंधा कर रहा था। गैंग के पकड़े गए सदस्यों ने बताया कि वे लोगों से बातचीत कर उनके मोबाइल पर ओटीपी भेजते थे और उन्हें ओटीपी साझा करने को कहते थे। जैसे ही पीड़ित ओटीपी साझा करते, ठग उनके बैंक खातों की जानकारी लेकर पैसे निकाल लेते थे। इसके आलावा, ठग सोशल मीडिया पर लालच भरी कहानियां और पोस्ट डालते थे। इन पोस्ट में लोगों को पैसा दोगुना-चार गुना करने का झांसा दिया जाता था।

Oplus_131072

श्रीलंका और यूएई तक फैला नेटवर्क

गैंग ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप में भारत के साथ-साथ श्रीलंका और यूएई के नंबर भी जोड़े हुए थे। इन नंबरों के जरिए ठगी के पैसों का लेन-देन किया जाता था। पुलिस ने महराजगंज के राम सिंह, मिर्जापुर के संदीप यादव, उड़ीसा के विशालदीप सिंह, बिहार के अजय कुमार पाल, वाराणसी के आकाश यादव, मध्य प्रदेश के पंकज कुमार और आजमगढ़ के मिर्जा उमर बेग समेत 13 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में 71 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के 169 बैंक खातों को फ्रीज कर 2 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। इसके आलावा 35 लाख रुपये का सामान भी बरामद हुआ है, जिसमें 3.40 लाख रुपये नकद, 51 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप, 61 एटीएम कार्ड, 56 बैंक पासबुक, 19 सिम कार्ड, 7 चेकबुक, 3 आधार कार्ड, 1 जियो फाइबर डोंगल शामिल हैं।

ऐसे हुआ खुलासा

ठगों ने आज़मगढ़ में कोचिंग सेंटर के नाम पर किराए पर कमरा लेकर अपना नेटवर्क चला रखा था। इन खातों और उनके जुड़े मोबाइल नंबरों को ट्रैक कर पुलिस ने इस बड़े साइबर क्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पकड़े गए आरोपियों से अभी भी पूछताछ जारी है और नये नये तरीके और ठगी की कहानियां इनके द्वारा बताई जा रही है जिससे देश भर में ठगी के अनेक मामलों का खुलासा होगा ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है। फ्रीज किए गए खातों में एकाउंट लेन-देन की भी बारिकी से जांच होनी है।

Asia Cup 2025 Super Over Controversy: श्रीलंकाई कोच सनथ जयसूर्या भड़के, बोले- नियमों में हो बदलाव
कुंवारा पड़ोसी बन गया था बॉयफ्रेंड, पति ने दिखाया बड़प्पन… हंसी खुशी की एक डील और सौंप दी बीवी
मौलाना रजवी ने पाक में आतंकी ठिकानों में हमलों पर कहा- यह बहुत जरूरी था, हम शुक्रवार को…
जीजा-साली के रिश्ते ने उड़ाए होश, दीदी ने लिया चौंकाने वाला फैसला
Chhattisgarh guest lecturers protest : ‘हरियाणा-MP में सुविधाएं, CG में क्यों नहीं?’ अतिथि व्याख्याताओं का सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

US Car Prices
US Car Prices : अमेरिका में कार खरीदना हो सकता है सस्ता, नए नियम से कीमत में करीब 1.25 लाख रुपए तक की कमी

अमेरिका में नई कार खरीदने वालों के लिए…

Palari Crime
Palari Crime : पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, पलारी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

पलारी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर…

Congress Protest
Congress Protest : बलौदाबाजार में कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

तहत 28 सितंबर को बलौदाबाजार में जिला स्तरीय…

Balrampur Bribe Case : 22 हजार की रिश्वत लेते सिविल सप्लाई का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार
Balrampur Bribe Case : 22 हजार की रिश्वत लेते सिविल सप्लाई का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

करीब 11.39 लाख रुपए के भुगतान के बदले…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : मुंगेली में पेंशनरों से लेकर ग्रामीणों तक पहुंची पुलिस, साइबर ठगी से बचने के बताए तरीके

जिले में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?