CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kisan Mahapanchayat : जल जंगल जमीन के मुद्दे पर किसानों की बड़ी बैठक, 30 मई को अल्दा में जुटेंगे ग्रामीण

Kisan Mahapanchayat : जल जंगल जमीन के मुद्दे पर किसानों की बड़ी बैठक, 30 मई को अल्दा में जुटेंगे ग्रामीण

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share
Kisan Mahapanchayat
Kisan Mahapanchayat

 

Contents
  • अल्दा बाजार चौक में होगा आयोजन : Kisan Mahapanchayat
  • जलाशय को लेकर ग्रामीणों की चिंता
  • ग्रामसभा की अनुमति का मुद्दा
  • ग्रामीणों ने कार्रवाई पर जताई नाराजगी
  • कई मुद्दों पर होगी चर्चा

सीजी भास्कर, 27 मई। तिल्दा खरोरा क्षेत्र में प्रस्तावित उद्योगों और बढ़ते प्रदूषण को लेकर गांवों में लगातार चर्चा (Kisan Mahapanchayat) बढ़ती जा रही है। कई ग्रामीण इलाकों में किसान और मजदूर आने वाले दिनों की रणनीति को लेकर बैठकों में जुटे दिखाई दे रहे हैं। जल स्रोतों और खेती पर असर पड़ने की आशंका के बीच अब ग्रामीण खुलकर विरोध की तैयारी में हैं।

गांवों में सबसे ज्यादा चिंता पानी और खेती को लेकर जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि अगर जलाशय और भूजल पर दबाव बढ़ा तो आने वाले समय में खेती और पीने के पानी दोनों पर असर पड़ेगा। इसी मुद्दे को लेकर अब 30 मई को ग्राम अल्दा में बड़ी किसान महापंचायत आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

Kisan Mahapanchayat
Kisan Mahapanchayat

अल्दा बाजार चौक में होगा आयोजन : Kisan Mahapanchayat

30 मई 2026 शनिवार को सुबह 10 बजे से ग्राम अल्दा बाजार चौक में विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में क्षेत्र के किसान, मजदूर, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजकों के मुताबिक यह महापंचायत जल जंगल जमीन और किसानों के अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर केंद्रित रहेगी।

जलाशय को लेकर ग्रामीणों की चिंता

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कुम्हारी मानपुर जलाशय को उद्योगों के उपयोग के लिए तैयार किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह जलाशय आसपास के 20 से 25 गांवों के लिए जीवनरेखा जैसा है। किसानों का आरोप है कि प्रस्तावित उद्योगों के लिए भूजल दोहन और जलाशय से पानी लेने की तैयारी चल रही है। इससे खेतों की सिंचाई और गांवों में पीने के पानी पर संकट खड़ा हो सकता है।

ग्रामसभा की अनुमति का मुद्दा

महापंचायत आयोजकों ने कहा है कि ग्रामसभाओं की अनुमति के बिना उद्योग स्थापित करने की कोशिशों का विरोध (Kisan Mahapanchayat) किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी जमीन और पर्यावरण को नुकसान नहीं होने देंगे। उनका आरोप है कि कुछ जगहों पर फर्जी प्रस्ताव तैयार कर उद्योग लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

ग्रामीणों ने कार्रवाई पर जताई नाराजगी

ग्रामीणों ने 7 मई 2026 को ग्राम देवरी में हुए विरोध प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर कार्रवाई करते हुए करीब 100 लोगों को जेल भेजा गया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में नाराजगी और बढ़ गई है। किसानों का आरोप है कि प्रशासन ग्रामीणों की आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है।

कई मुद्दों पर होगी चर्चा

महापंचायत में किसानों की स्थिति, खाद की कालाबाजारी, डीजल की बढ़ती कीमत, समर्थन मूल्य और प्रदूषण जैसे मुद्दों पर चर्चा (Kisan Mahapanchayat) की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि आगे की रणनीति भी इसी बैठक में तय होगी। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शामिल होने की भी जानकारी दी गई है।

CG Hasdeo Forest Controversy  :  7 लाख पेड़ों के कत्लेआम पर साय सरकार की चुप्पी पर भड़के भूपेश बघेल!
Chhattisgarh Mukti Dham : 22 निकायों में बनेंगे नए मुक्तिधाम, 8.42 करोड़ की पहली किस्त जारी
1 crore fraud : फरार आरोपी दंपती की जमानत खारिज
Rajim Violence Displacement Crisis 2026: दुतकैया गांव से पलायन, बच्चों की पढ़ाई ठप
Bagicha CHC Hospital : बगीचा CHC को 100 बिस्तरीय अस्पताल का दर्जा, 94 पदों की स्वीकृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Violent Clash
Bilaspur Violent Clash : दो पक्षों में हिंसक झड़प, पथराव और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप; टीआई घायल

Bilaspur Violent Clash :अधिकारियों ने कहा कि घटना…

Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood : नेपाल में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही, ऐसे आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड; जानें क्या है ग्लेशियर कॉलैप्स

Nepal Flash Flood : नेपाल पर्यटन बोर्ड ने…

Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता
Nepal Flood Chhattisgarh : नेपाल की तबाही में छत्तीसगढ़ के 11 नागरिकों पर नजर, नौ मिले; दो अब भी लापता

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से बने गंभीर…

Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी
Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी

बारिश के बाद रायपुर-ओडिशा मार्ग (Raipur Odisha Road)…

Dengue in Children
Dengue in Children : बच्चों का डेंगू बुखार उतरते ही न हों बेफिक्र, अगले 24 से 48 घंटे हो सकते हैं क्रिटिकल

डेंगू में बच्चों का बुखार उतरने पर माता-पिता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?