CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Violent Clash : दो पक्षों में हिंसक झड़प, पथराव और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप; टीआई घायल

Bilaspur Violent Clash : दो पक्षों में हिंसक झड़प, पथराव और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप; टीआई घायल

By Newsdesk Admin
29/08/2026
Share
Bilaspur Violent Clash
Bilaspur Violent Clash : दो पक्षों में हिंसक झड़प, पथराव और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप; टीआई घायल

सीजी भास्कर, 29 अगस्त। बिलासपुर में सोशल मीडिया पर कथित हिंदू विरोधी टिप्पणी को लेकर शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ और कई गाड़ियों, घरों व दुकानों में तोड़फोड़ की गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पथराव में तारबाहर थाना प्रभारी रवि तिवारी के सिर में चोट लगी। एक आरक्षक समेत कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। (Bilaspur Violent Clash)

Contents
  • सोशल मीडिया कमेंट से शुरू हुआ विवाद : Bilaspur Violent Clash
  • CSP से धक्का-मुक्की, TI समेत कई घायल
  • लाठीचार्ज के बाद छोड़े आंसू गैस के गोले : Bilaspur Violent Clash
  • थाने में घुसी भीड़, जमकर हंगामा
  • कई जिलों से बुलाया गया अतिरिक्त पुलिस बल
  • कलेक्टर-एसएसपी ने संभाला मोर्चा : Bilaspur Violent Clash
  • इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
  • दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : Bilaspur Violent Clash

सोशल मीडिया कमेंट से शुरू हुआ विवाद : Bilaspur Violent Clash

कथित हिंदू विरोधी टिप्पणी को लेकर हिंदूवादी संगठनों के लोग सिटी कोतवाली क्षेत्र के खपरगंज पहुंचे थे। यहां दोनों पक्षों के बीच पहले मारपीट हुई। इसके बाद दोनों ओर से भीड़ जुटने लगी और विवाद बढ़ता गया। कुछ ही देर में पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस अधिकारियों को भीड़ जुटने और विवाद की सूचना दी गई थी। मौके पर पेट्रोलिंग टीम पहुंची, लेकिन कुछ देर बाद स्थिति बेकाबू हो गई। भीड़ बढ़ने के साथ दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

Bilaspur Violent Clash
Bilaspur Violent Clash : दो पक्षों में हिंसक झड़प, पथराव और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप; टीआई घायल

 

CSP से धक्का-मुक्की, TI समेत कई घायल

स्थिति संभालने पहुंचे पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान सिविल ड्रेस में पहुंचे सीएसपी गगन कुमार के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति बन गई। पथराव के दौरान तारबाहर टीआई रवि तिवारी के सिर में चोट लगी। इसके अलावा एक आरक्षक समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

लाठीचार्ज के बाद छोड़े आंसू गैस के गोले : Bilaspur Violent Clash

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले बातचीत के जरिए मामला शांत कराने की कोशिश की। जब पथराव जारी रहा तो लाठीचार्ज किया गया। इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गए। सरकंडा टीआई प्रदीप आर्या ने भीड़ को हटाने के लिए हाथ से आंसू गैस के गोले फेंके। कई गोले छोड़े जाने के बावजूद कुछ समय तक भीड़ नियंत्रित नहीं हो सकी।

थाने में घुसी भीड़, जमकर हंगामा

तनाव बढ़ने पर आक्रोशित भीड़ सिटी कोतवाली थाने के अंदर तक पहुंच गई। यहां गाली-गलौज और हंगामा किया गया। भीड़ की मांग थी कि पथराव और हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।

कई जिलों से बुलाया गया अतिरिक्त पुलिस बल

हालात को देखते हुए जिलेभर से पुलिस अधिकारियों और जवानों को मौके पर बुलाया गया। इसके अलावा जांजगीर-चांपा और मुंगेली से भी अतिरिक्त बल मंगाया गया। सीएएफ के जवानों की भी तैनाती की गई। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे और नारेबाजी करते रहे।

कलेक्टर-एसएसपी ने संभाला मोर्चा : Bilaspur Violent Clash

स्थिति गंभीर होने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह खुद सड़क पर उतरे और पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित किया। इसके बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी हेलमेट पहनकर इलाके में पैदल मार्च पर निकले। पुलिस ने आसपास की बिजली बंद कर भीड़ को तितर-बितर करने की कार्रवाई की। देर रात तक इलाके में पुलिस की पेट्रोलिंग जारी रही।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद मसानगंज और खपरगंज इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सिटी कोतवाली चौक के आसपास बैरिकेडिंग कर बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। सुबह तक पुलिस ने इलाके में गश्त की और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई : Bilaspur Violent Clash

कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह के मुताबिक, व्यक्तिगत विवाद के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी और दोनों ओर से पथराव हुआ। घटना में कुछ लोगों को चोटें आई हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पड़ोसी जिलों से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि घटना में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh Paddy Payment : होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात, 28 फरवरी को खातों में जाएगी धान अंतर राशि
बेटी की लाश के लिए नहीं मिला शव वाहन:प्रबंधन ने कहा- सरकारी अस्पताल में जान गई होती तो मिलती सुविधा…
छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 15 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी..
Santosh Sahu Murder Case Verdict :पत्नी और भतीजे को उम्रकैद,चरित्र शंका में रची पति की हत्या की साजिश
Rawatpura Medical College Bribery Case : हाई कोर्ट से पांच आरोपितों को जमानत, एनएमसी निरीक्षकों को रिश्वत देने का था आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Scrap Scam  : बीएसपी में वर्षों से जारी लोहा चोरी के पीछे संगठित गिरोह का आरोप, विधायक रिकेश सेन ने डीजीपी को लिखा पत्र
BSP Scrap Scam  : बीएसपी में वर्षों से जारी लोहा चोरी के पीछे संगठित गिरोह का आरोप, विधायक रिकेश सेन ने डीजीपी को लिखा पत्र

भिलाई स्टील प्लांट में कथित लोहा चोरी (BSP…

Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, मध्य-उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट
Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, मध्य-उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Liquor Scam ED Action : शराब घोटाले में ED को हाईकोर्ट से राहत, 110 करोड़ की होटल कुर्की पर याचिका खारिज
Liquor Scam ED Action : शराब घोटाले में ED को हाईकोर्ट से राहत, 110 करोड़ की होटल कुर्की पर याचिका खारिज

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…

Bastar Tourism : बस्तर के झरनों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, चित्रकोट-तीरथगढ़ पहली पसंद
Bastar Tourism : बस्तर के झरनों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, चित्रकोट-तीरथगढ़ पहली पसंद

बस्तर पर्यटन (Bastar Tourism) मानसून में एक बार…

Packaged Food Red Warning Label
Packaged Food Red Warning Label : पैक्ड फूड पर अब लाल निशान से मिलेगी चेतावनी

Packaged Food Red Warning Label प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?