CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Flood in Bastar Division : भारी बारिश से चार जिलों में बाढ़, 2 हजार 196 लोग राहत शिविरों में सुरक्षित

Flood in Bastar Division : भारी बारिश से चार जिलों में बाढ़, 2 हजार 196 लोग राहत शिविरों में सुरक्षित

By Newsdesk Admin
27/08/2025
Share
Flood in Bastar Division
Flood in Bastar Division

सीजी भास्कर, 27 अगस्त : प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। (Flood in Bastar Division) बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 एवं 27 अगस्त को सबसे अधिक वर्षा दंतेवाड़ा जिले में दर्ज की गई। दंतेवाड़ा में 93.7 मिलीमीटर और 118.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। सुकमा जिले में 35 से 109.3 मिलीमीटर, बीजापुर में 34.9 से 50.2 मिलीमीटर तथा बस्तर में 67.3 से 121.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अब तक इन चार जिलों में 25 ग्राम बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने 43 शिविर में 2 हजार 196 लोगों को सुरक्षित ठहराया गया है। इनमें अकेले सुकमा जिले से 790 और दंतेवाड़ा से 1 हजार 116 लोग शामिल हैं। बीजापुर जिले में 120 और बस्तर से 170 लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है।

बाढ़ से अब तक 5 जनहानि, 17 पशुधन हानि, 165 आंशिक एवं 86 पूर्ण मकान क्षति की सूचना प्राप्त हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन एवं नगर सेना लगातार सक्रिय है। (Flood in Bastar Division) जिला सुकमा में आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित कर 24 घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है। प्रभावित गांवों तक राहत सामग्री एवं आवश्यक सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।

6 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण बस्तर संभाग में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में फंसे 6 लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला गया है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मांदर गांव के ये लोग घर की छत पर फंसे हुए थे। वायुसेना के हेलीकॉप्टर से अब तक 68 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने वायुसेना से मदद मांगी थी।

दरभा में नाले में बही कार

वहीं NH-30 जगदलपुर-सुकमा मार्ग पर दरभा घाटी के पास उफनते नाले को पार करने के दौरान एक कार बह गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। ड्राइवर ने तैरकर जान बचाई। सभी तमिलनाडु के रहने वाले थे। SDRF की टीम ने देर रात कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजकर पोस्टमॉर्टम किया गया। (Flood in Bastar Division)

छत्तीसगढ़ में “मूलवासी बचाओ मंच” पर लगा प्रतिबंध, सीजी सरकार ने ‘गैरकानूनी’ किया घोषित
विकास का तोहफा : 63.65 करोड़ की 8 बड़ी परियोजनाएं स्वीकृत, सड़क, नाला और ऑडिटोरियम निर्माण शामिल
Green Gold Lemongrass : बंजर जमीन उगल रही है ‘पीला सोना
जी हां, सुपारी कीलिंग और हाई प्रोफाइल है भिलाई 3 का यह मामला, पुलिस शिकंजे की कसावट हो गई शुरू, पूर्व CM भूपेश के पुत्र बिट्टू से आरोपियों के पुराने और प्रगाढ़ संबंध रहे, 4 घंटे बिट्टू और ढाई घंटे दीप्ति से पूछताछ, फोन जब्त
GST Raid In Bilaspur : बॉलीवुड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति सहित 3 कंपनियों ने सरेंडर किए 27.50 करोड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Acid Attack
Dhamtari Acid Attack  : धमतरी में खौफनाक वारदात, आपसी विवाद में नाबालिग समेत दो पर फेंका तेजाब

सीजी भास्कर, 14 मई : धमतरी शहर के…

Now talk secrets with Meta AI : WhatsApp लाया Incognito Chat, चैट खत्म होते ही मैसेज गायब

सीजी भास्कर, 14 मई । दुनिया की सबसे…

Supela Bandhan Bank Fraud
Supela Bandhan Bank Fraud : लालच में गंवा बैठे अपनी साख, दुर्ग में 362 ‘म्यूल’ खाताधारकों पर FIR

सीजी भास्कर, 14 मई : चंद रुपयों के…

Gyaneshwari Yadav Weightlifting : एशियाई मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, जीते दो पदक

सीजी भास्कर, 14 मई : राजनांदगांव की युवा…

Minimum Support Price Hike 
Minimum Support Price Hike  : फसलों के एमएसपी में वृद्धि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी सशक्त : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सीजी भास्कर, 14 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराजनीतिसामाजिकसांस्कृतिक

MLAs will leave for Bihar tomorrow : आज दीपावली भेंट कर सुबह पटना रवाना होंगे विधायक रिकेश

21/10/2025
छत्तीसगढ़राजनीति

Chhattisgarh Rajyotsav 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी को किया नमन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

01/11/2025
Drug Trafficking
अपराधछत्तीसगढ़

Drug Trafficking : 25 लाख की हेरोइन बरामद, पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत छह को दबोचा

19/09/2025
Python Rescue Korba Poultry Farm
छत्तीसगढ़

Python Rescue Korba Poultry Farm : पोल्ट्री फार्म में 15 फीट का अजगर, एक मुर्गी को निगलने के बाद दूसरा निगलने की कोशिश में फंसा

03/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?