CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मैथ्स टीचर ने क्लास 9th की छात्रा को किया प्रपोज, हिंदू संगठनों के साथ परिजन पहुंचे थाना, सड़क जाम हंगामा बाद पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज, मामला राष्ट्रीय विद्यालय का, दिल फेंक टीचर भेजा गया जेल

मैथ्स टीचर ने क्लास 9th की छात्रा को किया प्रपोज, हिंदू संगठनों के साथ परिजन पहुंचे थाना, सड़क जाम हंगामा बाद पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज, मामला राष्ट्रीय विद्यालय का, दिल फेंक टीचर भेजा गया जेल

By Newsdesk Admin
22/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 22 नवंबर। गणित के अध्यापक ने क्लास 9th की एक छात्रा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया तो जमकर हड़कंप मचा। छात्रा ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। हिंदूवादी संगठन के साथ परिजन थाना पहुंचे और एफआईआर को लेकर देर होने से नाराजगी जताते हुए चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिला में स्थित राष्ट्रीय विद्यालय का है जहां के इंटर कॉलेज में मैथ्स टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बुधवार को छात्रा के पिता ने स्कूल पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी विद्यालय पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस ने अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन गुस्साए लोगों ने उसे पुलिस की गाड़ी से खींचने का प्रयास किया। वहीं कल इस घटना ने नया मोड़ तब ले लिया जब कक्षा 9वीं की ही एक अन्य छात्रा ने भी टीचर मोहम्मद शाहिद पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए। माना जा रहा है कि अध्यापक लंबे समय से छात्राओं को परेशान कर रहा था। कई छात्राएं लोक लाज के डर से शिकायत करने से बच रही हैं।

कल दूसरी शिकायत आने पर हिंदूवादी संगठनों ने अध्यापक को निलंबित करने और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन से आश्वासन की मांग की। प्रबंधक के मौके पर न पहुंचने के कारण आक्रोशित लोगों ने बिजनौर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर ने बताया कि आरोपी पर पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। छात्रा के बयान धारा 161 के तहत दर्ज किए गए हैं और जल्द ही न्यायालय में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। यदि और भी शिकायतें सामने आती हैं, तो उनकी भी जांच की जाएगी।

Mysterious Kidney Disease in Andhra Pradesh: 5 महीने में 30 मौतें, 1000 से ज्यादा किडनी फेल मरीज
Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भीषण भूकंप, 1,400 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों घायल
MOTN सर्वे 2025: छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय को बड़ी राहत, 41.9% लोग कामकाज से संतुष्ट
दुष्कर्म के आरोपी ने कर ली आत्महत्या, पुलिस पहुंची तो खुद को मार ली गोली, राजीनामा करने पीड़िता सहित उसके घर के सदस्यों पर भी किया था फायर, एक की हो गई थी मौत
Sheikh Hasina Verdict : बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को 21 साल की सजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Commonwealth Games 2026
Commonwealth Games 2026 : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग में प्रीति-जैस्मिन ने जीता गोल्ड, मेडल टैली 30 के पार

 Commonwealth Games 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : सूने मकान में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, नागपुर से दो आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवर गलाकर मिटाई पहचान

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : राजनांदगांव पुलिस ने…

BPSC TRE 4 Recruitment
BPSC TRE 4 Recruitment : शिक्षकों की बंपर भर्ती का रास्ता साफ, 30 हजार पदों पर जल्द आएगा नोटिफिकेशन, जानिए कब शुरू होंगे आवेदन

BPSC TRE 4 Recruitment का इंतजार कर रहे…

Nasha Mukt Yuva Abhiyan
Nasha Mukt Yuva Abhiyan : धमतरी आएंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान में होंगे शामिल

आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री…

Free Bicycle Distribution
Free Bicycle Distribution : सांकरा स्कूल में 81 छात्राओं को मिलीं निशुल्क साइकिलें, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में निशुल्क Free…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?