CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी

Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी

By Newsdesk Admin
28/08/2026
Share
Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी
Raipur Odisha Road : गड्ढों में उतरे कांग्रेसी, सड़क पर बैठकर सरकार को घेरा; उग्र आंदोलन की चेतावनी

सीजी भास्कर, 28 अगस्त :  बारिश के बाद रायपुर-ओडिशा मार्ग (Raipur Odisha Road) की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। गरियाबंद-देवभोग-ओडिशा मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव के बीच कार्यकर्ताओं ने बैठकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने सड़क की जल्द मरम्मत और चौड़ीकरण की मांग करते हुए मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

Contents
      • यह भी पढ़ें : Dengue in Children : बच्चों का डेंगू बुखार उतरते ही न हों बेफिक्र, अगले 24 से 48 घंटे हो सकते हैं क्रिटिकल
  • गड्ढों में बैठकर किया विरोध प्रदर्शन
      • यह भी पढ़ें : IOCL Executive Recruitment 2026 : इंडियन ऑयल में 470 पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक करें आवेदन
  • मरम्मत नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन
      • यह भी पढ़ें : The Traitors 2 : द ट्रेटर्स 2 से रिया चक्रवर्ती का इमोशनल एग्जिट, खुद को बताया हमेशा से ‘इनोसेंट’
  • स्कूलों की बदहाली पर युवा कांग्रेस की मशाल रैली
      • यह भी पढ़ें : Raigarh Elephant : रायगढ़ में 166 हाथियों का डेरा, खेतों में पहुंचा झुंड; 17 किसानों की धान फसल चौपट
  • युवाओं से समर्थन की अपील
      • यह भी पढ़ें : Bilaspur Airport : लैंडिंग के वक्त फटा विमान का टायर, 37 यात्री बाल-बाल बचे
  • स्कूलों की समस्याओं को लेकर उठाई मांग
      • यह भी पढ़ें : Karnataka Teacher Suspension : RSS  के पथ संचलन में शामिल होने पर 2 सरकारी शिक्षक सस्पेंड, शिक्षा विभाग की कार्रवाई से चर्चा तेज

नेशनल हाईवे 130 सी (Raipur Odisha Road) पर झरियाबहरा से मदांगुड़ा-गोहरापदर तक सड़क की हालत बारिश के बाद बेहद खराब हो गई है। कई जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और उनमें पानी भरने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। आए दिन वाहनों के फंसने और पलटने से जाम की स्थिति भी बन रही है।

यह भी पढ़ें : Dengue in Children : बच्चों का डेंगू बुखार उतरते ही न हों बेफिक्र, अगले 24 से 48 घंटे हो सकते हैं क्रिटिकल

 

गड्ढों में बैठकर किया विरोध प्रदर्शन

सड़क की बदहाली से नाराज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हाईवे के गड्ढों में बैठकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों के हाथों में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश के अन्य मंत्रियों की तस्वीरें भी थीं।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि रायपुर को ओडिशा से जोड़ने वाला मार्ग (Raipur Odisha Road) बेहद महत्वपूर्ण है। इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री और मालवाहक वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : IOCL Executive Recruitment 2026 : इंडियन ऑयल में 470 पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक करें आवेदन

 

मरम्मत नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन

ब्लॉक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदु यादव और आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष दुलेन्द नेगी सहित अन्य नेताओं ने कहा कि सड़क के गड्ढों की जल्द मरम्मत और मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाना चाहिए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शासन-प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने भी सड़क की बदहाली को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन का समर्थन किया।

 

यह भी पढ़ें : The Traitors 2 : द ट्रेटर्स 2 से रिया चक्रवर्ती का इमोशनल एग्जिट, खुद को बताया हमेशा से ‘इनोसेंट’

 

स्कूलों की बदहाली पर युवा कांग्रेस की मशाल रैली

देवभोग ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, जर्जर स्कूल भवनों और शिक्षक संकट को लेकर युवा कांग्रेस ने गुरुवार शाम मशाल रैली निकाली। विश्रामगृह से गांधी चौक तक सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार और स्कूलों के लिए नए भवन उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई।

जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी संजय नेताम ने आरोप लगाया कि जिले में शिक्षा व्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है। उन्होंने कहा कि कई प्राथमिक शालाएं शिक्षकविहीन हैं और दर्जनों विद्यालय एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। कई जगह बच्चों को पेड़ों के नीचे या मवेशी शेड में पढ़ाई करनी पड़ रही है।

 

यह भी पढ़ें : Raigarh Elephant : रायगढ़ में 166 हाथियों का डेरा, खेतों में पहुंचा झुंड; 17 किसानों की धान फसल चौपट

 

युवाओं से समर्थन की अपील

मशाल रैली से पहले गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और नारेबाजी कर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सत्येंद्र चेलक और अन्य प्रत्याशियों का स्वागत किया। इसके बाद विश्रामगृह में बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा, संजय नेताम और ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र माझी सहित कई नेता मौजूद रहे।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी सत्येंद्र चेलक, जिला अध्यक्ष प्रत्याशी आकाश दीक्षित, विधानसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ निधि, देवभोग ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्याशी निराकार डोंगरे और अमलीपदर ब्लॉक अध्यक्ष प्रत्याशी विकास यादव ने युवाओं से समर्थन मांगा।

वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था, बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के मुद्दे उठाते हुए सरकार के खिलाफ सड़क पर संघर्ष करने तथा किसान-मजदूरों के साथ खड़े रहने की बात कही।

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur Airport : लैंडिंग के वक्त फटा विमान का टायर, 37 यात्री बाल-बाल बचे

 

स्कूलों की समस्याओं को लेकर उठाई मांग

जामगुरियापारा में प्रधानमंत्री आवास योजना में संचालित स्कूल के लिए अलग भवन उपलब्ध कराने की मांग की गई। कुरलापारा और लियाहारीपारा में जर्जर स्कूल भवनों को हटाकर नए भवन और अतिरिक्त कक्ष स्वीकृत करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा जमीन पर बैठकर पढ़ने वाले बच्चों के लिए तत्काल कुर्सी-टेबल, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।

 

यह भी पढ़ें : Karnataka Teacher Suspension : RSS  के पथ संचलन में शामिल होने पर 2 सरकारी शिक्षक सस्पेंड, शिक्षा विभाग की कार्रवाई से चर्चा तेज

Chhattisgarh Cold Wave Alert: उत्तर छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में शीतलहर, अंबिकापुर में रात का पारा 4.4°
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता
Government Holiday Ban : छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर 3 महीने की रोक, जानिए क्या है वजह
Transfer Breaking Chhattisgarh : एक्शन में छत्तीसगढ़ के लेडी सिंघम , थाना प्रभारी लाइन अटैच, कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
Dowry Harassment Case : शादी के दूसरे दिन से प्रताड़ना का आरोप, डिप्टी कलेक्टर पति पर 3 करोड़ और कार मांगने की शिकायत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

Raipur News
Raipur News : CM हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस से भिड़ा युवक; रायपुर में हिरासत में लिया गया

रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास के बाहर…

Raipur Crime
Raipur Crime : नगर निगम अधिकारी बनकर 1.88 करोड़ के गहनों की ठगी, रायपुर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायपुर के सदर बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से…

Manendragarh News
Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर

मनेन्द्रगढ़ में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?