सीजी भास्कर, 27 मई। राजनांदगांव जिले की बागनदी थाना पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र ले जाए जा रहे पांच गौवंशीय पशुओं को मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। (Rajnandgaon cow smuggling case)
कार्रवाई में पिकअप वाहन समेत कुल 7.25 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
विशेष अभियान के तहत हुई कार्रवाई : Rajnandgaon cow smuggling case
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। एसडीओपी डोंगरगढ़ केसरीनंदन नायक के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
बैरिकेडिंग कर पकड़ा गया पिकअप वाहन
पुलिस को सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र की ओर अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही कोठीटोला कैम्प के सामने बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच शुरू की गई।इसी दौरान अशोक लीलैंड पिकअप वाहन (CG 37 J 3903) को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से 5 गौवंशीय पशु बरामद हुए, जिनमें 4 बैल और 1 गाय शामिल हैं।
बेरहमी से बांधे गए थे पशु : Rajnandgaon cow smuggling case
पुलिस के मुताबिक तस्करों ने पशुओं के पैर और गले को बेरहमी से बांध रखा था। आरोपियों के पास परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज भी नहीं मिले। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि मवेशियों को कत्लखाने ले जाया जा रहा था।
7.25 लाख रुपये का मशरूका जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 25 हजार रुपये कीमत के पांच गौवंशीय पशु और लगभग 7 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन जब्त किया। कुल जब्त मशरूका 7.25 लाख रुपये आंका गया है।
तीन आरोपी गिरफ्तार : Rajnandgaon cow smuggling case
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय अशोक तुरकर (24) निवासी मरामजोब, साल्हेकसा जिला गोंदिया महाराष्ट्र, फिरतु कंवर (55) निवासी मांगीखुंटा थाना बोरतलाव और पुरुषोत्तम नाईक (45) निवासी मरामजोब, साल्हेकसा जिला गोंदिया महाराष्ट्र के रूप में हुई है।




