CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रिटायर होने के बाद भी BSP टाउनशिप के आवास पर कब्जा जमाए अधिकारी का घर हुआ सील, संपदा न्यायालय के आदेश पर नसेवि ने सेक्टर-5 में अपने पूर्व अधिकारियों के रिटेंशन आवास पर लगाया ताला, सामान जब्त

रिटायर होने के बाद भी BSP टाउनशिप के आवास पर कब्जा जमाए अधिकारी का घर हुआ सील, संपदा न्यायालय के आदेश पर नसेवि ने सेक्टर-5 में अपने पूर्व अधिकारियों के रिटेंशन आवास पर लगाया ताला, सामान जब्त

By Newsdesk Admin
27/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 नवंबर। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग द्वारा संपदा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में रिटेंशन आवास क्रमांक -1बी/40 सेक्टर-5 को भारी पुलिस बल और कार्यपालक मजिस्ट्रेट विश्वामित्र दीवान की उपस्थिति में समान जब्त कर आवास को सील किया है।

आपको बता दें इस आवास को बीएसपी के पूर्व प्रबंधक (वित्त) एम आर ठाकुर को सेवानिवृत्ति के पश्चात आवास को 1 अगस्त 2014 से 31 जुलाई 2016 तक रिटेंशन हेतु प्रबंधन द्वारा अनुमति प्रदान किया गया था। रिटेंशन समय समाप्ति के पश्चात भी श्री ठाकुर द्वारा आवास खाली नहीं किया गया था। तत्पश्चात संपदा न्यायालय द्वारा 2017 में डिक्री पारित की गई। उसके पश्चात भी श्री ठाकुर द्वारा हठधर्मिता दिखाते हुए आवास खाली नहीं किया गया।

आज 27 नवम्बर 2024 को भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा की गई कार्यवाही में पीएचडी विभाग, जिला पुलिस बल, कोतवाली थाना सेक्टर-6, महिला बल, पुलिस बल, जनसंपर्क विभाग, विद्युत विभाग, सिविल विभाग, संपदा न्यायालय के कर्मचारी तथा प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड सहित लगभग 100 लोगों की टीम शामिल थी।

आवास के सभी सामानों को जब्त कर कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पंचनामा बनाकर, संपदा न्यायालय को सुपुर्द किया गया।भिलाई इस्पात संयंत्र ने रिटेंशनधारियों के आवास को खाली करवाना शुरू कर दिया गया है। विद्युत विभाग द्वारा रिटेंशन समाप्त हो चुके आवासों के विद्युत कनेक्शन को विच्छेद किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाए द्वारा आगे भी अवैध रिटेंशनधारियों सहित अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने सभी अवैध रिटेंशनधारियों जिनकी रिटेंशन की अवधि समाप्त हो चुकी है तथा सभी अवैध कब्जेधारियों को निर्देशित करती है कि अगर वे कार्यवाही से बचना चाहते हैं तो तत्काल अपने आवास को प्रबंधन को वापस सौंप दें अन्यथा उन पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Bhilai News : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवा के साथ आरोपी को दबोचा, 7200 टेबलेट जब्त, भिलाई-दुर्ग में Online नशे के ग्राहकों की लिस्ट खंगाल रही पुलिस
बागेश्वर बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई ने तोड़ा रिश्ता, विडियो जारी कर कह दी यह बात….
Free Rice Distribution In CG : बारिश से पहले राहत, जून में एकमुश्त मिलेगा तीन माह का चावल
Kanpur Student Suicide: 97% लाने वाला सिटी टॉपर रौनक ट्रेन के आगे कूद गया, मां की चीखें सुनकर सहमे लोग
Operation Vishwas Durg Police : दुर्ग पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 6 थाना क्षेत्रों से 9 शराब तस्कर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Land
Forest Land : लहलहाती मक्के की फसल पर चला ट्रैक्टर, वन विभाग की कार्रवाई के बाद किसानों में बढ़ा आक्रोश

बस्तर जिले के कुमली पंचायत में वन भूमि…

Health Minister Shyam Bihari Jaiswal
Health Minister Shyam Bihari Jaiswal : झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा दावा, बयान के बाद सियासत भी हुई तेज

स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद राजनीतिक हलकों…

Bank of Baroda SO Recruitment
Bank of Baroda SO Recruitment : बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 पदों पर भर्ती, लाख रुपये से ज्यादा तक मिलेगी सैलरी, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर…

Double Murder
Double Murder : मां और मासूम की हत्या का खुलासा, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, पुलिस जांच में सामने आई वारदात की वजह

लैलूंगा थाना क्षेत्र में मां और उसकी 10…

Health Alert
Health Alert : मलेरिया का बढ़ता कहर, एक और महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी चिंता

जिले में मलेरिया का असर लगातार गंभीर होता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?