CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Friend stabbed to death in Raipur : बहन से बातचीत के शक में हुआ विवाद

Friend stabbed to death in Raipur : बहन से बातचीत के शक में हुआ विवाद

By Newsdesk Admin
31/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 31 मई। रायपुर से लगे मंदिर हसौद इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग शामिल है। (Friend stabbed to death in Raipur)

बहन से बातचीत के शक में शुरू हुआ विवाद : Friend stabbed to death in Raipur

पुलिस के मुताबिक मृतक तोषक भारती और आरोपी आपस में दोस्त थे। घटना से पहले तीनों साथ घूमने गए थे। जांच में सामने आया है कि तोषक को शक था कि उसकी बहन और नाबालिग आरोपी के बीच बातचीत होती थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ।

मृतक की मां सरस्वती भारती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 29 मई की रात पलौद चौक स्थित पानी टंकी के पास करण ध्रुव और एक नाबालिग ने तोषक के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी में भी आग लगा दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। करण ध्रुव और नाबालिग आरोपी के खिलाफ जांच जारी है। वहीं आरोपियों के घर में तोड़फोड़ और आगजनी करने वालों के खिलाफ भी अलग से कार्रवाई की जा रही है।

दो दिन में हत्या की दूसरी वारदात से बढ़ी चिंता : Friend stabbed to death in Raipur

मंदिर हसौद इलाके में दो दिनों के भीतर हत्या की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 22 मई से लापता भुवनेश्वर यादव का शव महासमुंद में मिला था। जांच में सामने आया था कि पानी के विवाद और गाली-गलौज के बाद उसकी हत्या कर शव को महानदी किनारे रेत में दफना दिया गया था।

इस मामले में पुलिस ने निर्दलीय पार्षद नोहर दास उर्फ गोलू रात्रे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Illegal Betting : सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, तीन इलाकों में एक साथ बड़ी कार्रवाई
गुस्सा नहीं लावा था… बदला नहीं न्याय था… भारतीय सेना ने ऐसे तबाह कीं पाकिस्तानी पोस्ट्स, सामने आया नया वीडियो
Mining Protest Bastar : खदानों की धमक से टूटा सब्र, लोक सुनवाई में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
Navratri Train Arrangements Dongargarh: यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी सौगात
Balod Traffic Police Action : 3 दिन में 54 नाबालिग वाहन चलाते मिले, अभिभावकों पर कार्रवाई

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bangladeshi Citizen
Bangladeshi Citizen :  अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी नागरिक रीना अख्तर डिपोर्ट, दुर्ग पुलिस व केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई

​दुर्ग जिले में अवैध रूप से निवासरत विदेशी…

Geography Journal
Geography Journal :  छत्तीसगढ़ की पहली भौगोलिक शोध पत्रिका का विमोचन, शोधकर्ताओं को मिलेगा नया मंच

रायपुर में छत्तीसगढ़ भूगोल परिषद की शोध पत्रिका…

Polio Vaccination
Polio Vaccination :  रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर की पहल, 956 नौनिहालों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

क्लब ऑफ भिलाई ग्रेटर द्वारा लाल बहादुर शास्त्री…

Kanker Crime
Kanker Crime : किराना दुकान पर सामान लेने पहुंचा, महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

कांकेर जिले में किराना दुकान पर महिला से…

Chhattisgarh Rajyotsav
Chhattisgarh Rajyotsav :  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में अमित शाह के आने की संभावना, आसमान में दिखेंगे हैरतअंगेज हवाई करतब

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?