CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BSP iron theft case : बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड के ठिकाने से 10 पासबुक और 18 चेकबुक बरामद

BSP iron theft case : बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड के ठिकाने से 10 पासबुक और 18 चेकबुक बरामद

By Newsdesk Admin
02/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 जून। भिलाई में BSP से करीब 250 टन लोहा चोरी के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मामले के फरार मास्टरमाइंड संजय सिंह की तलाश के साथ-साथ उसके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने संजय सिंह के ठिकाने पर दबिश देकर 10 अलग-अलग बैंक खातों की पासबुक और 18 कंपनियों की चेकबुक जब्त की हैं। बैंक खातों और लेन-देन की जांच में इस पूरे सिंडिकेट से जुड़े नए लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। (BSP iron theft case)

Contents
  • दो और आरोपी को गिरफ्तार किया : BSP iron theft case
  • एएसपी बोले- सैंपल लिया है, जांच के बाद होगी कार्यवाही
  • बीएसपी ने पुलिस को भेजी जानकारी : BSP iron theft case

पुलिस के मुताबिक जब्त की गई पासबुक 6 अलग-अलग लोगों के नाम पर हैं। अब इन खातों की ट्रांजेक्शन डिटेल निकाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चोरी के माल की बिक्री और पैसों का लेन-देन किन लोगों के जरिए किया गया।

जेवरा-सिरसा में कंपनी से कलेक्ट किया कोल सैंपल : BSP iron theft case

जांच के दौरान पुलिस को धमधा रोड स्थित एक कंपनी में अवैध रूप से आवांछित कोयला रखे जाने की सूचना भी मिली थी। इसके बाद पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कोयले का सैंपल लिया है। अब इसकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यदि जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है तो संबंधित कंपनी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

दो और आरोपी को गिरफ्तार किया : BSP iron theft case

इधर सोमवार को पुलिस ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में क्रेन ऑपरेटर इंद्र कुमार पटेल (26) निवासी वार्ड-40 छावनी मंगल बाजार और मदन साहू (24) निवासी डुमरडीह, उतई शामिल हैं। दोनों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अकलोरडीह स्थित यार्ड से पहले गिरफ्तार किए गए ड्राइवर समेत चार आरोपियों की जमानत याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इसमें कई अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

एएसपी बोले- सैंपल लिया है, जांच के बाद होगी कार्यवाही

एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अकलोरडीह स्थित यार्ड में स्क्रैप चोरी का मामला सामने आने के बाद पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला कि प्लांट के अंदर से स्क्रैप लोड कर बाहर भेजा जाता था। इसी कड़ी में दो क्रेन ऑपरेटरों की भूमिका सामने आने पर उनकी भी गिरफ्तारी की गई है। जांच के दौरान एक सूचना मिली थी कि धमधा रोड में एक कंपनी है जहां पर एक अवांछित रूप से कोल रखा हुआ है। जिस पर माइनिंग के अधिकारियों के साथ पुलिस की टीम जा कर के वहां सैंपल कलेक्ट की है। सैंपल जांच आ जाने के बाद उस पर विधिवत कार्यवाही की जाएगी।

बीएसपी ने पुलिस को भेजी जानकारी : BSP iron theft case

एएसपी सिटी ने बताया कि पुलिस संभावित आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। साथ ही उनकी संपत्तियों और आर्थिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। BSP प्रबंधन और CISF को भी नोटिस जारी कर जरूरी जानकारी मांगी गई थी, जो पुलिस को मिल चुकी है। अब उन अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी, जिनके कार्यक्षेत्र से स्क्रैप की निकासी होने की बात सामने आई है। बैंक खातों, कंपनियों और अन्य दस्तावेजों की जांच के बाद इस पूरे मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल फरार मुख्य आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है।

Road Collapse : पहली तेज बारिश में धंसा डायवर्सन, रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों जाम
Online Betting Racket: दुर्ग-भिलाई में सट्टे का जाल, पुलिस की लगातार कार्रवाई से 11 आरोपी सलाखों के पीछे
चाची ही बन गई हमसफर..! भतीजे से की शादी तो पति बोला- 6 दिन पहले ही मेरे साथ…
Abhishek Agrawal IAS : प्रशासनिक गलियारों में अचानक हलचल, नई जिम्मेदारी के साथ सामने आया एक परिचित नाम
सौतेली बेटी से बलात्कार का आरोप, पिता को आजीवन कारावास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganesh Murti Raipur : आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

सीजी भास्कर, 8 सितंबर : आस्था के साथ…

Dhamtari Social Media : गंगरेल से आदिवासी संस्कृति तक, अब दुनिया देखेगी धमतरी की खूबसूरती
Dhamtari Social Media : गंगरेल से आदिवासी संस्कृति तक, अब दुनिया देखेगी धमतरी की खूबसूरती

धमतरी की खूबसूरती, संस्कृति और पर्यटन को दुनिया…

Chhattisgarhi Language 8th Schedule : छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में जगह दिलाने की तैयारी, राज्यपाल ने समिति बनाने की कही बात
Chhattisgarhi Language 8th Schedule : छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में जगह दिलाने की तैयारी, राज्यपाल ने समिति बनाने की कही बात

छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची (Chhattisgarhi…

Health Department Review
Health Department Review : रायपुर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश, HPV वैक्सीनेशन 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने पर जोर

सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति को…

Sickle Cell Chhattisgarh : 11 जिलों में सिकल सेल पर बड़ा एक्शन प्लान, स्क्रीनिंग से इलाज तक बदलेगी व्यवस्था
Sickle Cell Chhattisgarh : 11 जिलों में सिकल सेल पर बड़ा एक्शन प्लान, स्क्रीनिंग से इलाज तक बदलेगी व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में सिकल सेल (Sickle Cell Chhattisgarh)  रोग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?