CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » A group of 51 elephants descended on the road : रायगढ़ में शावकों संग रोड क्रॉस करते दिखे गजराज

A group of 51 elephants descended on the road : रायगढ़ में शावकों संग रोड क्रॉस करते दिखे गजराज

By Newsdesk Admin
02/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों के बड़े दल का सड़क पार करते हुए वीडियो सामने आया है। खरसिया रेंज से छाल वन परिक्षेत्र की ओर बढ़ रहे 51 हाथियों के दल ने बरभौना और एडू के बीच सड़क पार की। हाथियों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (A group of 51 elephants descended on the road)

Contents
  • ग्रामीणों ने बनाया वीडियो
  • छाल रेंज में 76 हाथियों की मौजूदगी : A group of 51 elephants descended on the road
  • लगातार निगरानी कर रहा वन विभाग

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह खरसिया रेंज के मांड नदी क्षेत्र में एक हाथी शावक का शव मिला था। यह शावक उसी 51 सदस्यीय दल का हिस्सा बताया जा रहा है, जो पिछले कुछ दिनों से खरसिया के जंगलों में विचरण कर रहा था।

सोमवार शाम दल आगे बढ़ते हुए छाल रेंज की ओर पहुंचा। इस दौरान बरभौना और एडू के बीच हाथी अचानक सड़क पर आ गए। दल में नर, मादा और शावक हाथी भी शामिल थे।

वाहनों को रोककर कराया गया सुरक्षित मार्ग : A group of 51 elephants descended on the road

हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। किसी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए सड़क के दोनों ओर वाहनों को रोक दिया गया। इसके बाद हाथियों का दल सुरक्षित रूप से सड़क पार कर जंगल की ओर बढ़ गया।

ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

हाथियों के सड़क पार करने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले एक बड़ा हाथी जंगल से निकलकर सड़क पर आता है, जिसके पीछे-पीछे पूरा झुंड एक-एक कर सड़क पार करता है।

छाल रेंज में 76 हाथियों की मौजूदगी : A group of 51 elephants descended on the road

वन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार छाल वन परिक्षेत्र में वर्तमान में 76 हाथी विचरण कर रहे हैं। इनमें सबसे बड़ा दल एडू परिसर में मौजूद 51 हाथियों का है। इस दल में 12 नर, 33 मादा और 6 शावक शामिल हैं।

इसके अलावा हाटी, कुड़ेकेला, छाल, बनहर, औरानारा, बोजिया, बेहरामार, गलिमार और पुरूंगा क्षेत्र में भी हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। पूरे छाल वन परिक्षेत्र में कुल 22 नर, 44 मादा और 10 शावक हाथी विचरण कर रहे हैं।

लगातार निगरानी कर रहा वन विभाग

छाल रेंजर राजेश चौहान ने बताया कि हाथियों का दल सोमवार शाम खरसिया क्षेत्र से छाल रेंज में प्रवेश किया है। सड़क पार करने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है और प्रभावित गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Miracle Cow Without Calf : बिना बछ़ड़ा के गाय दे रही दूध, कामधेनु मानकर श्रद्धालु कर रहे पूजा
President Murmu Tribal Empowerment : राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ और जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति को सराहा
Fake Paneer : छत्तीसगढ़ में फेक पनीर पर बड़ा एक्शन, एनालॉग पनीर की बिक्री होगी बंद
रायपुर: 11 मंजिला इमारत से गिरने से लड़की की मौत, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस..
Illegal Drug Sale in Chhattisgarh: विधानसभा में गरमाया नशे का मुद्दा, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Naxal Operation
Bijapur Naxal Operation : CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली डंप बरामद; IED, रायफल और विस्फोटक सामग्री जब्त

नक्सल विरोधी अभियान के तहत CRPF की 199वीं…

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?