CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Delhi Fire Accident : रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत, मरने वालों में अधिकतर लोग विदेशी

Delhi Fire Accident : रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत, मरने वालों में अधिकतर लोग विदेशी

By Newsdesk Admin
03/06/2026
Share
Delhi Fire Accident
Delhi Fire Accident

सीजी भास्कर, 03 जून : देश की राजधानी दिल्ली में आज मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में भीषण (Delhi Fire Accident) आग लग गई, जिसमें 21 लोगों की आग में झुलसने से मौत हो गई। मरने वालों में अधिकाश लोग विदेशी बताए जा रहे है, कुछ लोगों ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर दमकल की दस गाडियां मौके पर पहुंची। और आग बुझाने में जुटी हुई है।  दिल्ली पुलिस के मुताबिक रेस्टोरेंट में लगी आग में मारे गए लोगों में से अधिकांश विदेशी नागरिक हैं। मालवीय नगर आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े आठे बजे होटल फ्लॉरिस स्टे नाम के एक रेस्टोरेंट में आग का बड़ा हादसा हो गया। न्यूज एजेंसी ने शुरुआत में दस लोगों की जान जाने की जानकारी दी थी, धीरे धीरे लोगों की मौतों का आंकड़ा बढ़ता गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग रेलिंग से कूदते हुए नजर आ रहे हैं।

मालवीय नगर में लगी आग की घटना को लेकर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने दुख व्यक्त किया, उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा भीषण आग की दुखद घटना में हुई जान-माल की हानि से मैं बहुत दुखी हूँ।

शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति व साहस मिलने की प्रार्थना करती हूँ।

दिल्ली सीएम ने आगे कहा घटना की जानकारी मिलते ही, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, DDMA, CATS एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की टीमों को तुरंत सक्रिय किया गया और बचाव व राहत कार्य शुरू किए गए। उनकी त्वरित प्रतिक्रिया की मदद से प्रभावित परिसर से कई लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका।

दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है। दुख की इस घड़ी में, दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है। हम इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रेस्टोरेंट में आग इतनी भयानक थी कि दूर-दूर से भी काले धुएं नजर आ रहे थे। रेस्टोरेंट में ठहरने की भी व्यवस्था थी, जिसके कारण वहां कुछ विदेश भी यहां रूके थे। आग किन कारणों से लगी इसकी जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

 

#WATCH | Delhi | Death toll rises to 10 in Malviya Nagar restaurant fire incident, say Delhi Police.

Visuals from the site pic.twitter.com/sfrzsMzJIm

— ANI (@ANI) June 3, 2026

जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग को सुबह करीब 9 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अधिकारियों के मुताबिक, आग रेस्टोरेंट परिसर में लगी थी और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई। बचाव अभियान के दौरान बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना (Delhi Fire Accident) के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में लोग धुएं और आग की लपटों से बचने के लिए खिड़कियों और रेलिंग के सहारे नीचे उतरते तथा इमारत से कूदते नजर आ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं तथा मृतकों की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाईक बस से जा टकराई, सुपेला में जेसीबी आपरेटर युवक की मौत
Kanpur Couple Suicide Case: झगड़े के बाद दंपति ने लगाई फांसी, बच्चों ने खोला असली राज
बनासकांठा हादसे के शिकार श्रमिकों के परिजनों को हर संभव सहायता: CM मोहन यादव
Son kills mother over witchcraft dispute : हंसिए से हमला कर ली जान
पहलगाम अटैक के बाद अब उधमपुर में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, 1 जवान शहीद

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?